Back
पंजाब के युवाओं का आत्मविश्वास लौटा; तरन तारन उपचुनाव में आप की संभावित जीत
MSManish Sharma
Nov 05, 2025 14:12:32
Tarn Taran Sahib, Punjab
कहा – ‘आप’ की नीतियों और विकास कार्यों पर भरोसा जता रहे लोग, पंजाब के युवाओं का आत्मविश्वास लौटा; विपक्षी दलों पर साधा निशाना
एंकर पंजाब के केबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने तरन तारन विधानसभा उपचुनाव को लेकर दावा किया है कि इस बार भी आम आदमी पार्टी का मुकाबला किसी से नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रत्याशी हरमीत सिंह संधू को क्षेत्र के लोग पहले भी तीन बार अपना प्रतिनिधि चुन चुके हैं और इस बार भी जनता ‘आप’ सरकार की नीतियों और कार्यों से प्रभावित होकर उन पर भरोसा जताएगी।
चीमा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के जनहितैषी फैसलों, विकास कार्यों और नशे के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई को देखकर अन्य राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में ‘आप’ में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब में पारदर्शी और जनसेवा आधारित शासन मॉडल स्थापित किया गया है।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने अब तक राज्य के youths को 56 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां दी हैं, जिससे उनका आत्मविश्वास वापस लौटा है। पहले जहां पंजाब का युवा आईलेट्स कर विदेश जाने की होड़ में था, वहीं अब राज्य की यूनिवर्सिटीज में दाखिलों की संख्या लगातार बढ़ रही है और कई आईलेट्स सेंटर बंद होने की नौबत आ गई है।
चीमा ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि “माफिया” शब्द तो शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के शासनकाल में पैदा हुआ था। उस समय रेत माफिया, भू माफिया और शराब माफिया जैसी व्यवस्थाएं राज्य में सक्रिय थीं। लेकिन आम आदमी पार्टी सरकार ने माफिया राज के साथ-साथ गैंगस्टरवाद को भी समाप्त करने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि तरन तारन उपचुनाव में जनता विकास, रोजगार और ईमानदार राजनीति के मुद्दे पर वोट करेगी और ‘आप’ प्रत्याशी हरमीत सिंह संधू को ऐतिहासिक जीत दिलाएगी।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
ASAnmol Singh Warring
FollowNov 05, 2025 15:48:32Sri Muktsar Sahib, Punjab:ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਸਬੰਧੀ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਸ੍ਰੀ ਮੁਕਤਸਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੁੰਦਰ ਦੀਪਮਾਲਾ। ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਸੰਗਤਾਂ ਨੇ ਭਰੀ ਹਾਜਰੀ।।
0
Report
KBKulbir Beera
FollowNov 05, 2025 15:30:390
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 05, 2025 15:30:120
Report
ADAnkush Dhobal
FollowNov 05, 2025 15:15:240
Report
MSManish Sharma
FollowNov 05, 2025 15:15:120
Report
VSVARUN SHARMA
FollowNov 05, 2025 15:03:480
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 05, 2025 14:54:040
Report
RBRohit Bansal
FollowNov 05, 2025 14:53:06Chandigarh, Chandigarh:8pm Debate Guest Details - 5) ADVOCATE - Advocate Amarjeet Singh - teams
0
Report
KSKamaldeep Singh
FollowNov 05, 2025 14:52:59Chandigarh, Chandigarh:8pm Debate Guest Details: 3) CONG - Hardip Singh Kingra (9810194320) - TEAMS 4) SAD - Adv Parambir Singh Sunny (98143 33334) - TEAMS
0
Report
MJManoj Joshi
FollowNov 05, 2025 14:51:44Chandigarh, Chandigarh:8pm Debate Guest - AAP - Charanjit Dhaliwal - TEAMS
0
Report
MJManoj Joshi
FollowNov 05, 2025 14:51:150
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowNov 05, 2025 14:45:440
Report
RBRohit Bansal
FollowNov 05, 2025 14:30:370
Report
KSKamaldeep Singh
FollowNov 05, 2025 14:22:58Chandigarh, Chandigarh:Congress spokesperson Jaskaran Kahlon slams the Aam Aadmi Party over the FIR against MP Raja Warring, calling it politically motivated and a blow to democratic values
0
Report
MSManish Sharma
FollowNov 05, 2025 14:22:080
Report