Back
पट्टी गोलीकांड: नवविवाहित रूबी मेहरा पर गोली चलाने वाला करण गिरफ्तार, वीडियो में माफी मांगता दिखा
MSManish Sharma
Feb 25, 2026 15:16:21
Tarn Taran Sahib, Punjab
पट्टी गोलीकांड: नवविवाहिता पर फायरिंग करने वाला आरोपी करण गिरफ्तार, वायरल वीडियो में मांगी माफी
पिस्टल दोस्त के पिता की निकली, पुलिस करेगी हथियार मालिक पर भी कार्रवाई, रूबी मेहरा की हालत अभी भी गंभीर
एंकर पंजाब के जिला तरन तारन के कस्बा पट्टी में नवविवाहिता रूबी मेहरा के सिर में गोली मारने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने आरोपी युवक करण को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेशी के लिए ले जाते समय की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें करण माफी मांगता हुआ नजर आ रहा है। पुलिस भागते समय उसकी टांग टूट गई थी।
एसएसपी सुरिंदर लांबा ने जानकारी देते हुए बताया कि जांच के दौरान सामने आया है कि करण ने जिस प pistl से फायरिंग की थी, वह उसने अपने एक दोस्त से छीनी थी, जो उसके दोस्त के पिता की थी। इस मामले में अवैध रूप से हथियार रखने और लापरवाही बरतने को लेकर पिस्टल के मालिक के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि शनिवार को पट्टी के गार्डन कॉलोनी निवासी रूबी मेहरा पर सिर फिरे करण ने कई राउंड फायर किए थे। रूबी की दो माह पहले ही शादी हुई थी, जिसे करण बर्दाश्त नहीं कर पाया। बताया जा रहा है कि वह शादी से पहले भी रूबी को परेशान करता था। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, जबकि गंभीर रूप से घायल रूबी को अमृतसर के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया, जहां उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।
यह पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ने में सफलता हासिल की। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बाइट सुरिंदर लांबा, एसएसपी
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
KDKuldeep Dhaliwal
FollowFeb 25, 2026 15:53:090
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 25, 2026 15:16:50Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली पुलिस ने Youth Congress के तीनों नेताओं को Shimla पुलिस के हवाले किया
0
Report
ADAnkush Dhobal
FollowFeb 25, 2026 15:00:570
Report
ADAnkush Dhobal
FollowFeb 25, 2026 15:00:490
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 25, 2026 14:36:440
Report
NSNitesh Saini
FollowFeb 25, 2026 14:36:270
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowFeb 25, 2026 14:32:420
Report
VKVipan Kumar
FollowFeb 25, 2026 14:30:360
Report
KSKapil sharma
FollowFeb 25, 2026 14:15:270
Report
ASAvtar Singh
FollowFeb 25, 2026 14:02:460
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowFeb 25, 2026 13:51:000
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowFeb 25, 2026 13:50:390
Report
KSKapil sharma
FollowFeb 25, 2026 13:48:380
Report
KSKapil sharma
FollowFeb 25, 2026 13:47:260
Report