Back
हरिकेपतन वेटलैंड: प्रवासी पक्षी घटे, प्रदूषण-मौसम बदलाव से चिंता बढ़ी
MSManish Sharma
Dec 08, 2025 07:30:29
Tarn Taran Sahib, Punjab
पॉल्यूशन और मौसम में बदलाव बना वजह, हरिकेपतन वेटलैंड में इस बार पंछियों की संख्या न के बराबर हैं
हरिकेपतन स्थित उत्तर भारत की सबसे बड़ी वेटलैंड, जिसे प्रवासी पक्षियों की सुरक्षित शरणस्थली माना जाता है, इस बार विदेशी मेहमानों की देरी से आमद के कारण सूनी-सूनी दिखाई दे रही है। दिसंबर के महीने में जहां हजारों किलोमीटर का सफर तय करके विभिन्न प्रजातियों के प्रवासी पक्षी यहां पहुंच जाते थे, वहीं इस बार पॉल्यूशन, मौसम और पर्यावरणीय असंतुलन के कारण उनकी आवाजाही में काफी देरी देखी जा रही है। स्थिति यह है कि वेटलैंड में पक्षियों की संख्या नगण्य है, जिससे दूर-दूर से पहुंचे पक्षी प्रेमियों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। टफ्टेड डक, येलो फूटेड गुल, वॉटर कॉक, वाइट हेडेड गुल, ब्राउन हेडेड गुल, ब्लैक हेडेड गुल जैसी कई प्रजातियां यहां नियमित रूप से दिखाई देती हैं। इसके इलावा ब्यास रिवर वेट लैंड में ऊदबिलाव, घड़ियाल, इंडस डॉल्फिन और कछुओं की कई प्रजातियां है।
हर साल सैलानियों और स्कूल-कॉलेजों के छात्र यहां प्रवासी पक्षियों की दुर्लभ प्रजातियों को करीब से निहारने पहुंचते हैं। इस बार भी बड़ी संख्या में लोग यहां आए, लेकिन खाली आसमान और सुनसान झीलों ने उन्हें निराश किया। सैलानियों का कहना है कि क्षेत्र का प्राकृतिक सौंदर्य तो मन को भा जाता है, लेकिन पक्षियों की अनुपस्थिति ने इस यात्रा को अधूरी कर दिया।
वन विभाग और बर्ड सेंचुरी के अधिकारी के अनुसार हरिकेपतन वेटलैंड का क्षेत्र तरन तारन, फिरोजपुर और कपूरथला तीनों जिलों में फैला हुआ है। कई देशों की सीमाएं पार करने के बाद प्रवासी पक्षी यहां दिसंबर में पहुंचते हैं और पतझड़ तक रुकते हैं। पिछले कुछ वर्षों में यहां 80 से 90 हजार तक प्रवासी पक्षियों की आमद दर्ज की जाती रही है, जो इस वेटलैंड की महत्ता को दर्शाती है।
पर्यावरण विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार बढ़ते पॉल्यूशन और मौसम के अनियमित पैटर्न और आसपास की मानव गतिविधियों के बढ़ते दबाव ने इस प्राकृतिक आवास को प्रभावित किया है। यही कारण है कि इस बार विदेशी पक्षियों ने वेटलैंड तक पहुंचने में देरी कर दी है।
स्थानीय प्रशासन और पर्यावरण विभाग ने भी स्थिति पर नजर बनाए रखी है और उम्मीद जताई है कि ठंड बढ़ने पर आने वाले दिनों में पक्षियों की आमद में बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल सैलानी उम्मीदों से भरकर आते हैं, लेकिन झील देखकर लौटना पड़ रहा है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
BSBALINDER SINGH
FollowDec 08, 2025 08:18:2572
Report
VKVarun Kaushal
FollowDec 08, 2025 08:08:3367
Report
KSKuldeep Singh
FollowDec 08, 2025 08:07:2488
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowDec 08, 2025 08:07:0863
Report
MJManoj Joshi
FollowDec 08, 2025 08:02:0378
Report
SGSatpal Garg
FollowDec 08, 2025 08:01:54112
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowDec 08, 2025 07:52:0196
Report
AAAsrar Ahmad
FollowDec 08, 2025 07:51:48123
Report
SGSatpal Garg
FollowDec 08, 2025 07:37:19131
Report
SPSomi Prakash Bhuveta
FollowDec 08, 2025 07:36:4145
Report
ADAnkush Dhobal
FollowDec 08, 2025 07:30:44108
Report
AAAsrar Ahmad
FollowDec 08, 2025 07:20:46Noida, Uttar Pradesh:DELHI: TARUN CHUGH (BJP) ON CONGRESS LEADER NAVJOT KAUR SIDHU’S STATEMENT/ BABRI MASJID ROW/ LAW & ORDER SITUATION IN PUNJAB
200
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowDec 08, 2025 07:17:29120
Report
DSDEVINDER SHARMA
FollowDec 08, 2025 07:09:1459
Report