Back
32 नाकों पर 300 पुलिस कर्मी तैनात, लांबा ने खुद निगरानी संभाली; दुरुपयोग पर कड़ी कार्रवाई
MSManish Sharma
Feb 03, 2026 18:02:05
Tarn Taran Sahib, Punjab
32 नाकों पर 300 पुलिस कर्मी तैनात, एसएसपी सुरिंदर लांबा ने खुद संभाली कमान, पुलिस नाम के दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई
एंकर तरन तारन में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं और फिरौती जैसे मामलों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए अपराधियों के खिलाफ “चक्रव्यूह” रच दिया। जिले भर में एक साथ 32 नाकों पर करीब 300 पुलिस कर्मियों को तैनात कर देर रात तक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस विशेष मुहिम की कमान खुद एसएसपी तरन तारन सुरिंदर लांबा ने संभाली और फील्ड में रहकर पूरी कार्रवाई की निगरानी की।
चेकिंग के दौरान पुलिस ने हर आने-जाने वाले वाहन को रोककर गहन जांच की। विशेष रूप से उन गाड़ियों पर नजर रखी गई जिन पर अवैध रूप से पुलिस लाइट, पुलिस स्टीकर या अन्य सरकारी पहचान चिन्ह लगाए गए थे। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर थाने में बंद किया गया। पुलिस कर्मियों ने वाहनों की डिग्गी, सीटों के नीचे और अन्य हिस्सों की भी बारीकी से तलाशी ली, ताकि किसी भी तरह का हथियार या संदिग्ध सामग्री छिपी न रह सके।
इस अभियान के दौरान राज्य से बाहर के नंबरों वाले वाहनों की भी विशेष जांच की गई। एसएसपी सुरिंदर लांबा ने बताया कि जिन लोगों ने वाहन खरीदने के छह महीने बाद भी गाड़ी अपने नाम ट्रांसफर नहीं करवाई है, उन्हें फिलहाल चेतावनी देकर छोड़ा जा रहा है। हालांकि उन्होंने साफ किया कि आने वाले समय में ऐसे वाहनों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एसएसपी लांबा ने कहा कि पुलिस के नाम और पहचान का दुरुपयोग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो लोग पुलिस लिखी गाड़ियों या फर्जी पहचान के सहारे अपराध करने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें सीधे जेल भेजा जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस तरह की विशेष चेकिंग अब रोजाना की जाएगी, ताकि अपराधियों में पुलिस का खौफ बना रहे और आम लोगों को सुरक्षित माहौल मिल सके।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
ADAnkush Dhobal
FollowFeb 09, 2026 18:16:060
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowFeb 09, 2026 17:32:420
Report
VKVarun Kaushal
FollowFeb 09, 2026 17:15:32Samrala, Punjab:ਆਪ੍ਰੇਸ਼ਨ ਪਰਿਹਾਰ ਤਹਿਤ ਪੰਜਾਬੀ ਗਾਇਕਾ ਤੇ ਉਸਦਾ ਭਰਾ ਹੈਰੋਇਨ ਸਮੇਤ ਕਾਬੂ :-
ਪੰਜਾਬੀ ਗਾਇਕਾ ਪਰਮਜੀਤ ਕੌਰ ਪੰਮੀ
0
Report
BKBIMAL KUMAR
FollowFeb 09, 2026 16:46:040
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 09, 2026 16:30:190
Report
ADAnkush Dhobal
FollowFeb 09, 2026 16:00:09Shimla, Himachal Pradesh:SSP शिमला रहे IPS संजीव गांधी को सरकार ने MD मिल्कफेड लगाया
साल 2012 बैच के अधिकारी हैं संजीव कुमार गांधी
बीते दिनों ही SSP से DIG पद पर हुए थे प्रमोट
मुख्य सचिव संजय गुप्ता की ओर से नियुक्ति के आदेश जारी
0
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 09, 2026 15:30:120
Report
DSDharmindr Singh
FollowFeb 09, 2026 15:19:510
Report
SKSanjeev Kumar
FollowFeb 09, 2026 15:06:170
Report
NLNitin Luthra
FollowFeb 09, 2026 14:45:200
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 09, 2026 14:30:26Noida, Uttar Pradesh:Amritsar, Punjab: SAD leader Bikram Singh Majithia arrives in Amritsar, welcomed by SAD party workers.
0
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowFeb 09, 2026 14:03:030
Report
RBRohit Bansal
FollowFeb 09, 2026 13:50:180
Report
RBRohit Bansal
FollowFeb 09, 2026 13:50:050
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowFeb 09, 2026 13:48:270
Report