Back
150 हिरासत, 113 गिरफ्तार; तरन तारन में ऑपरेशन प्रहार जारी, हथियार-हेरोइन बरामद
MSManish Sharma
Jan 21, 2026 10:38:39
Tarn Taran Sahib, Punjab
150 हिरासत में, 113 गिरफ्तार, हथियार बरामद; SSP सुरिंदर लांबा की दो टूक चेतावनी – सरेंडर करो, वरना अंजाम भुगतने को तैयार रहो
पंजाब में गैंगस्टर्स के खिलाफ आपरेशन प्रहार शुरू किया गया है। तरन तारन जिले में गैंगस्टरों और उनके गुर्गों के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार के दूसरे दिन भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहा। पुलिस ने जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में एक साथ बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए करीब 1000 ठिकानों पर रेड की। इस दौरान 150 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया, जबकि 113 लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हथियार और हेरोइन भी बरामद किए गए हैं। तरन तारन के एसएसपी सुरिंदर लांबा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि ऑपरेशन प्रहार सिर्फ एक दिन या दो दिन की कार्रवाई नहीं, बल्कि अपराध के खिलाफ लंबी और निर्णायक लड़ाई है। उन्होंने साफ शब्दों में गैंगस्टरों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे स्वेच्छा से सरेंडर कर दें, अन्यथा पुलिस हर संभावित चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
इस अभियान का मकसद जिले में सक्रिय गैंगस्टरों, नशा तस्करों और आपराधिक नेटवर्क की कमर तोड़ना बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, रेड के दौरान कई ऐसे ठिकाने भी सामने आए हैं जहां से अपराध से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। बरामद हथियारों और दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है, ताकि नेटवर्क की पूरी कड़ी तक पहुंचा जा सके।
एसएसपी लांबा ने बताया कि इस अभियान के लिए कुल 250 पुलिस टीमों का गठन किया गया है। इन टीमों की निगरानी 4 एसपी और 10 डीएसपी रैंक के अधिकारी कर रहे हैं, जबकि जमीनी स्तर पर 1350 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। हर टीम को अलग-अलग इलाकों में जिम्मेदारी सौंपी गई है ताकि कोई भी अपराधी पुलिस की नजर से बच न सके。
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
RBRohit Bansal
FollowJan 22, 2026 04:47:28Chandigarh, Chandigarh:मुख्यमंत्री सेहत योजना के आज होने वाले आगाज़ पर आम आदमी पार्टी पंजाब के सीनियर नेता नील गर्ग की प्रतिक्रिया
0
Report
SSSanjay Sharma
FollowJan 22, 2026 04:45:30Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री सेहत योजना के आज होने वाले आगाज़ पर आम आदमी पार्टी पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल का बयान
0
Report
SSSanjay Sharma
FollowJan 22, 2026 04:33:280
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowJan 22, 2026 04:32:440
Report
ADAnkush Dhobal
FollowJan 22, 2026 04:30:540
Report
RBRohit Bansal
FollowJan 22, 2026 04:01:260
Report
SSSandeep Singh
FollowJan 22, 2026 04:01:000
Report
SSSanjay Sharma
FollowJan 22, 2026 03:49:200
Report
ADAnkush Dhobal
FollowJan 22, 2026 03:47:150
Report
ADAnkush Dhobal
FollowJan 22, 2026 03:46:520
Report
SSSanjay Sharma
FollowJan 22, 2026 03:36:100
Report
RBRohit Bansal
FollowJan 22, 2026 03:33:370
Report
SSSanjay Sharma
FollowJan 22, 2026 03:19:400
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowJan 21, 2026 17:30:280
Report
RBRohit Bansal
FollowJan 21, 2026 17:06:190
Report