Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sahibzada Ajit Singh Nagar160059

मोहाली कोर्ट में बिक्रम मजीठिया पर संपत्ति केस: चार्जेज फ्रेम 2026, अगली सुनवाई जनवरी

MSManish Shanker
Dec 23, 2025 13:05:00
Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab
Manish Shanker Mohali पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के नेता व पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया पर दर्ज आय से अधिक संपत्ति मामले की आज मोहाली कोर्ट में सुनवाई हुई। लेकिन उन पर चार्जेज फ्रेम नहीं हो पाए हैं। अब अगले साल 2026 में चार्जेज फ्रेम की प्रक्रिया होगी। अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई 3 जनवरी तय की है। इस मामले में बिक्रम सिंह मजीठिया पर 22 अगस्त को मोहाली अदालत में विजिलेंस ने चालान पेश किया था। विजिलेंस ने केस में 200 से ज्यादा गवाह बनाए हैं, जबकि 40 हजार से अधिक पन्नों की चार्जशीट पेश की है, जिसे चार ट्रंकों में अदालत लाया गया। वहीं, मजीठिया जमानत के लिए हाईकोर्ट के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं, जहां इस मामले की सुनवाई 19 जनवरी को होगी。
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
RKRAJESH KATARIA
Dec 23, 2025 14:34:00
Firozpur, Punjab:फिरोजपुर में रोड रेज का मामला सामने आया है। कई युवकों ने कार से बाइक टकराने पर गुस्से में आकर स्विगी के डिलीवरी बॉय की बेरहमी से पिटाई कर उसे घायल कर दिया। मारपीट की सीसीटीवी वीडियो भी सामने आई है। डिलीवरी बॉय को बुरी तरह पीटकर गंभीर रूप से घायल किया गया है, जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और चार–पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी अभी गिरफ्त से बाहर हैं और पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं。 इस घटना की पूरी सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जिसमें आरोपी युवकों द्वारा रवि की बेरहमी से पिटाई करते हुए देखा जा सकता है। किसी तरह वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पीड़ित रवि कुमार को अस्पताल पहुंचाया。 बाइट: पीड़ित रवि का रिश्तेदार VO 2:इस संबंध में थाना सिटी के प्रभारी जतिंदर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा。 बाइट: जतिंदर सिंह, थाना प्रभारी, फिरोजपुर सिटी
0
comment0
Report
ADAnkush Dhobal
Dec 23, 2025 14:24:34
Shimla, Himachal Pradesh:एंकर इIndira गांधी मेडिकल कॉलेज में मई के साथ मारपीट करने वाला वाले डॉक्टर पर शिकंजा कसता हुआ नज़र आ रहा है। आईजीएमसी शिमला में मरीज के साथ मारपीट के मामले में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने 24 दिसंबर तक उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा कि हर संस्थान में पेशेवरों का व्यवहार सौम्य-शांत होना चाहिए और सरकारी संस्थानों में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनी राम शांडिल ने भी अपनी बात को दोहराते हुए मामले में उदाहरण स्थापित करने वाली कार्रवाई की बात कही है। वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिलने पहुंचे मरीज़ के परिवार और अन्य लोगों ने उनका आभार व्यक्त किया। पीड़ित मरीज़ अर्जुन पंवार के दोस्त नरेश दाशटा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस पूरे मामले में सख़्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। अस्पताल प्रशासन जांच के लिए 3 दिन का वक़्त मांग रहे थे, लेकिन मुख्यमंत्री ने कड़े शब्दों में बुधवार शाम 5 बजे तक जांच पूरी करने के लिए कहा। पीड़ित परिवार की मांग है कि मारपीट में शामिल दोनों डॉक्टरों को टर्मिनेट किया जाए। इसके अलावा उन पर मरीज़ के साथ मारपीट के लिए हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया जाना चाहिए.
0
comment0
Report
MTManish Thakur
Dec 23, 2025 14:24:12
Kullu, Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने सैंज क्षेत्र में घटित अनुसूचित जाति की महिला से जुड़े मर्डर एवं दुराचार मामले की सुनवाई की। सुनवाई की अध्यक्षता आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान ने की। आयोग ने मामले से संबंधित सभी पहलुओं की गहन समीक्षा करते हुए पीड़ित परिवार के सदस्यों से विस्तारपूर्वक बातचीत की। सुनवाई के दौरान आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान ने कहा कि अनुसूचित जाति आयोग का गठन अनुसूचित जाति समुदाय के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है और आयोग पूरी प्रतिबद्धता के साथ इनके अधिकारों की सुरक्षा हेतु कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा की गई अलग-अलग स्तर की जांच में यह तथ्य सामने आया है कि इस मामले में पुलिस जांच के दौरान लापरवाही बरती गई तथा तथ्यों को दबाने (लीपापोती) के संकेत भी मिले हैं। अध्यक्ष ने कहा कि प्रारंभिक पुलिस जांच संदेह के घेरे में है। इस मामले में संबंधित थाने के तत्कालीन एसएचओ को निलंबित कर दिया गया है तथा आयोग द्वारा तत्कालीन पुलिस अधीक्षक (एसपी) और उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) की विभागीय जांच की सिफारिश भी की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं प्रदेश सरकार इस प्रकार की घटनाओं को लेकर गंभीर और चिंतित हैं तथा समाज में अनुसूचित जातियों एवं अन्य पिछड़े वर्गों के प्रति व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। कुलदीप धीमान ने कहा कि इस मामले में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, चाहे वह किसी भी पद पर क्यों न हो, उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा न केवल केस तैयार करने में बल्कि साक्ष्य एकत्र करने और जांच प्रक्रिया में भी गंभीर लापरवाही बरती गई। अध्यक्ष ने इस घटना को अत्यंत दुखद और शर्मनाक बताते हुए कहा कि सैंज क्षेत्र में अनुसूचित जाति की महिला के साथ घटित यह घटना मानवता को झकझोर देने वाली है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और आयोग के समक्ष यह आरोप लगाए जा रहे थे कि मामले की जांच निष्पक्ष एवं सही तरीके से नहीं की गई। इन्हीं शिकायतों को ध्यान में रखते हुए आयोग स्वयं मौके पर पहुंचा और सैंज क्षेत्र में घटना स्थल का दौरा और निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि आयोग ने स्थानीय लोगों, पीड़ित परिवार, पंचायत प्रतिनिधियों तथा मामले की जांच कर रहे तत्कालीन पुलिस अधिकारियों से विस्तृत पूछताछ की है। जांच में यह पाया गया कि जिस प्रकार से जांच होनी चाहिए थी, उस प्रकार से नहीं की गई और कई स्तरों पर कोताही बरती गई। सही धाराएं समय पर नहीं लगाई गईं, जिसके कारण पोस्टमार्टम प्रक्रिया भी अपेक्षित मानकों के अनुरूप नहीं हो सकी। अध्यक्ष ने कहा कि गांव और स्थानीय लोगों के दबाव के चलते बाद में गठित एसआईटी द्वारा जांच को सही दिशा में ले जाया गया, जिसके परिणामस्वरूप चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। बाइट - कुलदीप कुमार धीमान अध्यक्ष राज्य अनुसूचित जाति आयोग
0
comment0
Report
RKRAJESH KATARIA
Dec 23, 2025 14:23:38
Firozpur, Punjab:फिरोजपुर में करीब 35 साल पहले बनी पानी की टंकी को नगर कौंसिल द्वारा ध्वस्त कर दिया गया। करीब 300 फीट ऊँची यह पानी की टंकी लंबे समय से जर्जर हालत में थी। टंकी की खस्ता हालत के कारण आसपास के रिहायशी इलाके को continuously खतरा बना हुआ था। रिहायशी क्षेत्र की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तकनीकी रूप से विशेषज्ञों को बुलाकर इस पुरानी और जर्जर पानी की टंकी को सुरक्षित तरीके से ध्वस्त किया गया। VO-1: फिरोजपुर में नगर कौंसिल की ओर से करीब 35 साल पुरानी, जर्जर हालत में पड़ी 300 फीट ऊँची पानी की टंकी को तकनीकी विशेषज्ञों की मदद से गिराकर समाप्त किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए पार्षद पिंटू कपाही ने बताया कि यह टंकी काफी समय से जर्जर हालत में थी और आसपास रिहायशी इलाका होने के कारण हर समय किसी बड़े हादसे का खतरा बना रहता था। इसी को देखते हुए बाहर से तकनीकी विशेषज्ञों की टीम बुलाकर इस टंकी को सुरक्षित तरीके से गिराया गया, ताकि किसी तरह का नुकसान न हो। बाइट: पार्षद, पिंटू कपाही बाइट: ठेकेदार
0
comment0
Report
SBSANJEEV BHANDARI
Dec 23, 2025 14:04:08
0
comment0
Report
ADAnkush Dhobal
Dec 23, 2025 13:53:21
0
comment0
Report
TSTEJINDER SINGH
Dec 23, 2025 13:49:16
Rupnagar, Punjab:ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਮਨਰੇਗਾ ਚ ਬਦਲਾਅ ਕਰਕੇ ਲਿਆਂਦੀ ਜਾ ਰਹੀ ਜੀ ਰਾਮ ਜੀ ਸਕੀਮ ਦਾ ਕਾਂਗਰਸ ਵੱਲੋਂ ਵਿਰੋਧ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ।ਪੰਜਾਬ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਸਪੀਕਰ ਤੇ ਸੀਨੀਅਰ ਕਾਂਗਰਸੀ ਨੇਤਾ ਰਾਣਾ ਕੇ ਪੀ ਸਿੰਘ ਨੇ ਪ੍ਰੈਸ ਕਾਨਫਰੰਸ ਕਰ ਇਸ ਸਕੀਮ ਚੋਂ ਮਹਾਤਮਾ ਗਾਂਧੀ ਦਾ ਨਾਮ ਹਟਾਉਣ ਦਾ ਵਿਰੋਧ ਕੀਤਾ ਹੈ।ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮਹਾਤਮਾ ਗਾਂਧੀ ਦਾ ਨਾਮ ਰਾਜਨੀਤਕ ਕਰਕੇ ਹਟਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ।ਰਾਣਾ ਕੇ ਪੀ ਸਿੰਘ ਨੇ ਇਸ ਸਕੀਮ ਵਿਚ ਸੂਬਿਆਂ ਦਾ 40 ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਹਿੱਸਾ ਰੱਖਣ ਦਾ ਵੀ ਵਿਰੋਧ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸੂਬੇ ਤਾ ਪਹਿਲਾਂ ਤੋਂ ਹੀ ਮੰਦਰਹਾਲੀ ਵਿਚ ਗੁਜ਼ਰ ਰਹੇ ਤੇ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਅਜਿਹੀਆਂ ਸ਼ਰਤਾਂ ਸਕੀਮ ਬੰਦ ਕਰਨ ਦੀ ਮਨਸ਼ਾ ਨਾਲ ਲਗਾ ਰਹੀ ਹੈ।ਰਾਣਾ ਕੇ ਪੀ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿਚ ਸਾਰੇ ਪਾਰਟੀਆਂ ਨੂੰ ਇਕੱਠੇ ਹੋ ਕੇ ਵਿਰੋਧ ਦਰਜ ਕਰਵਾਉਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ。
0
comment0
Report
TBTarsem Bhardwaj
Dec 23, 2025 13:48:43
Ludhiana, Punjab:ਲੁਧਿਆਣਾ ਆਰਗਨ ਟਰਾਂਸਪਲਾਂਟ ਵਾਹਨ ਲਈ ਪਹਿਲੇ ਫੇਸ ਵਿੱਚ ਗਰੀਨ ਕੋਰੀਡੋਰ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਰੋਡ ਤੇ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਲਾਗੂ ਕੰਟਰੋਲ ਰੂਮ ਤੇ ਇੱਕ ਕਲਿੱਕ ਨਾਲ ਔਰਗਨ ਟਰਾਂਸਪਲਾਂਟ ਵਾਹਨੁੰ ਮਿਲੇਗੀ ਗਰੀਨ ਲਾਈਟ ਲੁਧਿਆਣਾ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਟਰੈਫਿਕ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਗਰੀਨ ਕੋਰੀਡੋਰ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟ ਲਾਗੂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਗਰੀਨ ਕੋਰੀਡੋਰ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟ ਤਹਿਤ ਓਰੇਗਾਨ ਟਰਾਂਸਪਲਾਂਟ ਵਾਲੀਆਂ ਐਬੂਲੈਂਸ ਨੂੰ ਕੰਟਰੋਲ ਰੂਮ ਤੋਂ ਇਕ ਕਲਿੱਕ ਨਾਲ ਟਰੈਫਿਕ ਲਾਈਟਾਂ ਤੇ ਉੱਪਰ ਗਰੀਨ ਸਿਗਨਲ ਮਿਲ ਜਾਵੇਗਾ ਜਿਸ ਨਾਲ ਔਰਗਨ ਟਰਾਂਸਪਲਾਂਟ ਵਾਹਨ ਆਪਣੇ ਨਿਸ਼ਚਿਤ ਸਥਾਨ ਤੇ ਪਹੁੰਚਣ ਲਈ ਸਮਾਂ ਘੱਟ ਲੱਗੇਗਾ ਏਸੀਪੀ ਜਤਨ ਬਾਂਸਲ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਫਿਲਹਾਲ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਰੋਡ ਤੇ ਗਰੀਨ ਕੋਰੀਡਰ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟ ਲਾਗੂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਦਿਨਾਂ ਵਿੱਚ ਜਿੱਥੇ ਜਿੱਥੇ ਸਮਾਰਟ ਟਰੈਫਿਕ ਲਾਈਟਾਂ ਹੋਣਗੀਆਂ ਇਸ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟ ਨੂੰ ਇੰਪਲੀਮੈਂਟ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਸਿਟੀ ਦੇ ਵਿੱਚ ਟਰੈਫਿਕ ਪੁਲਾਈਜ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਹਿਦਾਇਤ ਹੈ ਕੋਈ ਵੀ ਐਬੂਲੈਂਸ ਫਾਇਰ ਬ੍ਰਿਗੇਡ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਐਮਰਜੈਂਸੀ ਵਾਹਨਾਂ ਨੂੰ ਤੁਰੰਤ ਚੌਂਕ ਦੇ ਵਿੱਚੋਂ ਅੱਗੇ ਜਾਣ ਲਈ ਰਸਤਾ ਕਲੀਅਰ ਵੀ ਕਰਾਇਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ
0
comment0
Report
MTManish Thakur
Dec 23, 2025 13:48:13
Kullu, Himachal Pradesh:कुल्लू जिला में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के द्वारा नशे के खिलाफ 60 किलोमीटर लंबी चिट्टा नशा विरोधी जन जागरण वाहन रैली का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में समाज के विभिन्न वर्गों ने भाग लिया। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के द्वारा पूरे शहर भर में चिट्टा नशा विरोधी जन जागरण अभियान चलाया गया इस अभियान के द्वारा विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के द्वारा लोगों से चिट्टा तस्करों के खिलाफ अभियान में सहयोग की मांग की ताकि देवभूमि कुल्लू जिला और हिमाचल प्रदेश में चिट्टा नशा विरोधी अभियान के तहत तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के मांग की गई। बाइट - राधे कृष्ण नेगी प्रांत उपाध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष राधा कृष्ण नेगी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में नशा चिट्टे जैसी सिंथेंटिक ड्रग्स के चुंगल में युवा फंसता जा रहा है और जिससे भविष्य की पीढ़ी खराब हो रही है उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के गांव गांव शहर शहर में गली मोहल्ले में चिट्टे की सप्लाई हो रही है उन्होंने कहा कि उसे युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के द्वारा चिट्टे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत आज पतलीकूहल से लेकर कुल्लू तक करीब 60 किलोमीटर लंबी जागरूकता रैली निकाली है उन्होंने कहा कि आज समाज में जिस प्रकार चिट्टे के अवैध धंधे के कारण युवा बर्बाद हो रहा है चिट्टे तस्करों के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद और हिंदू जागरण मंच ने मोर्चा खोला है उन्होंने कहा कि ऐसे में हिंदू समाज के युवाओं को षड्यंत्र के तहत नशे के चिट्टे में फंसाया जा रहा है और यह षड्यंत्रकारी ताकते हिंदू युवाओं को कमजोर कर रही है उन्होंने कहा कि इस संबंध में आज विश्व हिंदू परिषद और हिंदू जागरण मत की तरफ से उपायुक्त कुल्लू को ज्ञापन सौंपा है कि प्रशासन और सरकार इन नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें अन्यथा विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के लोग खुद नशा तस्कर ऑन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। बाइट - रूप सिंह जिला संयोजक बजरंग दल बजरंग दल के जिला संयोजक रूप सिंह ने कहा कि आज देवभूमि कुल्लू जिला में युवा चिट्टा जैसी गंभीर नशे की बीमारी से ग्रसित होता जा रहा है जिससे समाज में युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है उन्होंने कहा कि जिला भर में सभी घर के हर एक युवा नशे की चंगुल में फसता जा रहा है और ऐसे में जिस प्रकार समाज में चिट्टा की गंभीर बीमारी से अपराधिक घटनाएं बढ़ रही है और उस समाज पर विपरीत असर पड़ रहा है उन्होंने कहा कि बजरंग दल के द्वारा पूरे जिला भर में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे में प्रशासन और सरकार से मांग की जा रही है कि चिट्टे तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
0
comment0
Report
JSJagmeet Singh
Dec 23, 2025 13:47:53
Fatehgarh Sahib, Punjab:ਜੁਆਇੰਟ ਐਕਸ਼ਨ ਕਮੇਟੀ ਆਫ ਵੈਟਸ ਫਾਰ ਪੇਅ ਪੈਰਿਟੀ ਦੇ ਸੱਦੇ ਤੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਦੇ ਵੈਟਨਰੀ ਡਾਕਟਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਅੱਜ ਪਸ਼ੂ ਪਾਲਣ ਵਿਭਾਗ ਦੀਆਂ ਵੈਟਨਰੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਨੂੰ ਮੁਕੰਮਲ ਰੂਪ ਵਿੱਚ ਰੋਕ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਸਾਰੀਆਂ ਵੈਟਨਰੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਠੱਪ ਰਹੀਆਂ। ਜ਼ਿਕਰਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵੈਟਰਨਰੀ ਡਾਕਟਰ ਪਿਛਲੇ ਕਰੀਬ 5 ਸਾਲਾਂ ਤੋਂ ਆਪਣੀਆਂ ਜਾਇਜ਼ ਮੰਗਾਂ 42 ਸਾਲ ਚੱਲੀ ਮੈਡੀਕੋਜ਼ ਨਾਲ ਪੇਅ-ਪੈਰਿਟੀ ਦੀ ਬਹਾਲੀ, ਡੀ.ਏ.ਸੀ.ਪੀ. (ਡਾਇਨਾਮਿਕ ਅਸ਼ੋਰਡ ਕੈਰੀਅਰ ਪ੍ਰੋਗਰੈਸ਼ਨ ) ਸਕੀਮ ਦੀ ਬਹਾਲੀ, ਐਚ.ਆਰ.ਏ. ਆਨ ਐਨ.ਪੀ.ਏ. ਮੁੜ ਲਾਗੂ ਕਰਵਾਉਣਾ ਅਤੇ ਪ੍ਰੋਬੇਸ਼ਨ ਦੌਰਾਨ ਪੂਰੀ ਤਨਖਾਹ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸੰਘਰਸ਼ ਦੇ ਰਾਹ ਤੇ ਹਨ, ਪਰ ਮੌਜੂਦਾ ਸਰਕਾਰ ਲਗਾਤਾਰ ਲਾਰੇ ਲਗਾਉਂਦੀ ਆ ਰਹੀ ਹੈ। ਦੋ ਦਿਨਾਂ ਲਈ ਸੇਵਾਵਾਂ ਠੱਪ ਰੱਖਣ ਦੇ ਫੈਸਲੇ ਦੇ ਅੱਜ ਪਹਿਲੇ ਦਿਨ ਸੂਬੇ ਦੇ ਵੈਟਨਰੀ ਡਾਕਟਰਾਂ ਨੇ ਆਪੋ ਆਪਣੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਿਆਂ ਦੇ ਪੌਲੀਕਲੀਨਿਕਾਂ ਵਿਖੇ ਇਕੱਠੇ ਹੋ ਕੇ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਬੇਰੁਖੀ ਵਾਲੇ ਰਵੱਈਏ ਖਿਲਾਫ ਨਾਅਰੇਬਾਜ਼ੀ ਕੀਤੀ। ਡਾਕਟਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਕਿ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਸਰਦਾਰ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਨੂੰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਵੱਲ ਨਿੱਜੀ ਪੱਧਰ ਤੇ ਦਖਲ ਦੇ ਕੇ ਪਹਿਲ ਦੇ ਆਧਾਰ ਤੇ ਹੱਲ ਕਰਨਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ।
0
comment0
Report
BSBhushan Sharma
Dec 23, 2025 12:53:17
Nurpur, Himachal Pradesh:शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दे रही है प्रदेश सरकार : प्रो. चन्द्र कुमार नगरोटा सूरियां स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित उनके द्वारा विद्यालय प्रबंधन को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों एवं विद्यालय प्रबंधन को वर्षभर के दौरान अर्जित उपलब्धियों को प्रदर्शित करने का विशेष अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। कृषि मंत्री ने अध्यापकों से आग्रह किया कि वे लगन, ईमानदारी एवं निष्ठा से कार्य करते हुए बच्चों में मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास की भावना विकसित करें, ताकि वे जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल कर सकें। उन्होंने कहा कि शिक्षा के प्रसार के लिए सभी सरकारों ने प्रयास किए हैं, लेकिन अब शिक्षा की बेहतर गुणवत्ता सुनिश्चित करना आवश्यक है जिस पर प्रदेश सरकार विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम शुरू किया गया है, ताकि बच्चे भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार हो सकें। इसके साथ ही प्रदेश में 850 शिक्षण संस्थानों को उत्कृष्ट शिक्षण संस्थानों के रूप में विकसित किया जा रहा है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोले जा रहे हैं, ताकि विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा मिल सके। इसके अतिरिक्त, प्रदेश सरकार ने राज्य के 100 सरकारी स्कूलों में सीबीएसई पाठ्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया है,ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगरोटा सूरियां तथा ज्वाली इसके लिए चयनित किये गए है। नगरोटा सूरियां क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कृषि मंत्री ने बताया कि 87 करोड़ रुपये की लागत से गज्ज खड्ड पर बनने वाले पुल की मिट्टी की टेस्टिंग पूरी हो चुकी है और शीघ्र ही निर्माण कार्य आरंभ किया जाएगा। 3.50 करोड़ रुपये की लागत से देहरा-ज्वाली-राजा का तालाब सड़क के चौड़ीकरण एवं सुधारीकरण का कार्य प्रगति पर है。 इसके अतिरिक्त 25 लाख रुपये की लागत से नगरोटा सूरियां से बरियाल सड़क पर इंटरलॉकिंग टाइलें, नालियां तथा रिटेनिंग वॉल का निर्माण किया जा रहा है। 20 लाख रुपये की लागत से पुखबड़ से कथौली वाया बलोड सड़क पर टारिंग, इंटरलॉकिंग टाइलें एवं नालियों का निर्माण कार्य पूर्ण किया गया है। उन्होंने बताया कि 5.50 करोड़ रुपये की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरोटा सूरिया के अतिरिक्त भवन का निर्माण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नगरोटा सूरियां में 36.54 करोड़ रुपये की लागत से सीवरेज सिस्टम का निर्माण कार्य चल रहा है जिससे बासा, नगरोटा सूरियां, कथोली तथा सुकनाड़ा पंचायतों को इसका लाभ पहुंचेगा। वहीं 50 लाख रुपये की लागत से लुदरेट, खब्बल, घाड़ बरियाल, अप्पर अमलेला, बजेरा-II तथा बलदोआ में ट्रांसफॉर्मरों को अपग्रेड किया गया है। इसके अलावा बासा, घाड़ जारोट, सुखनाडा, बलदोआ, लुदरेट, बरियाल तथा घेरा में लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से नए ट्रांसफॉर्मर एवं एचटी-एलटी लाइनें डाली जा रही हैं। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कृषि मंत्री ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 15 हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने विद्यालय की रिपेयर वर्क के लिए भी अधिकारियों को प्राकलन तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार भी वितरित किए। इससे पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य हरभजन सिंह सोहल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा विद्यालय की गतिविधियों एवं उपलब्धियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।
0
comment0
Report
RKRAJESH KATARIA
Dec 23, 2025 12:47:54
Firozpur, Punjab:चार महीने से वेतन नहीं फिरोजपुर सरकारी अस्पताल के अमरजंसी डॉक्टरों में भारी रोष अमरजंसी जैसी संवेदनशील सेवा में तैनात डॉक्टर आर्थिक संकट से जूझ रहे प्रशासन से जल्द समाधान की मांग फिरोजपुर के सरकारी अस्पताल की अमरजंसी में तैनात डॉक्टर पिछले चार महीनों से वेतन न मिलने के कारण हुई परेशानियों का सामना कर रहे हैं। मरीजों की जान बचाने के लिए दिन-रात ड्यूटी करने वाले इन डॉक्टरों का कहना है कि वेतन न मिलने से उनके घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है。 डॉक्टरों के अनुसार, लगातार ड्यूटी के बावजूद उन्हें समय पर सैलरी नहीं मिल रही, जिससे मानसिक तनाव बढ़ता जा रहा है। कई डॉक्टरों ने बताया कि किराया, बच्चों की फीस और रोजमर्रा के खर्चों को लेकर वे कर्ज लेने को मजबूर हो गए हैं。 हम पूरी जिम्मेदारी के साथ इमरजेंसी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन चार महीने से वेतन न मिलना बहुत निराशाजनक है। कई बार प्रशासन को अवगत कराया गया, मगर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।” डॉक्टरों का आरोप है कि संबंधित विभाग और अस्पताल प्रशासन को बार-बार लिखित और मौखिक रूप से जानकारी दी गई, लेकिन फाइलें अटकी होने का हवाला देकर मामला टाल दिया जाता है। इमरजेंसी जैसी महत्वपूर्ण सेवा में तैनात स्टाफ के साथ यह रवैया स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।
0
comment0
Report
christmas
Advertisement
Back to top