Back
जीरकपुर में 78 वर्षीय बुजुर्ग ने सातवीं मंजिल से छलांग लगाई, मौत
SBSANJEEV BHANDARI
Dec 28, 2025 16:18:41
Zirakpur, Punjab
जीरकपुर
ज़ीरकपुर स्थित रॉयल एस्टेट सोसाइटी में रविवार दोपहर को एक दुखद घटना सामने आई, जहां 78 वर्षीय बुजुर्ग पुष्पिंदर सिंह तुलसी ने टावर नंबर 22 की सातवीं मंज़िल से छलांग लगा दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक फ्लैट नंबर 505 टावर नंबर 21 के पांचवें फ्लोर के निवासी थे जो कि हाल में चंडीगढ़ के एक ओल्ड एज होम में रह रहे थे और बीबीएमबी (भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड) से सुप्रिटेंडेंट इंजीनियर पद से सेवानिवृत्त थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुष्पिंदर सिंह की पत्नी का कुछ समय पहले निधन हो चुका था। हाल ही में उनके बेटे नवदीप सिंह ऑस्ट्रेलिया से भारत लौटे थे। घटना वाले दिन पुष्पिंदर सिंह ने बेटे से यह कहकर घर से निकलने की बात कही थी कि वे फ्लैट पर प्लंबर का काम करवाने जा रहे हैं।
बताया गया है कि वे सोसाइटी में आकर सातवीं मंज़िल पर पहुंचे और वहां से छलांग लगा दी। सामने स्थित टावर नंबर 11 की बालकनी में मौजूद महिला ने उन्हें छलांग लगाते देखा और रुकने के लिए चिल्लाकर कहा, लेकिन तब तक वे छलांग लगा चुके थे। सातवीं मंजिल से गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
आसपास के लोगों ने बताया कि पुष्पिंदर सिंह एक जिंदा दिल इंसान थे और वह जब रॉयल एस्टेट सोसाइटी में रहते थे उस समय वह सुबह और शाम गुरु घर भी जाते थे। स्थानीय निवासियों ने बताया कि उनका किसी से भी कोई वैर नहीं था। स्थानीय निवासियों ने बताया कि वह सीनियर सिटीजन फॉर्म की मीटिंग भी समय-समय पर अटेंड करते रहते थे。
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। शव को डेराबस्सी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
RBRohit Bansal
FollowDec 28, 2025 17:33:080
Report
VSVARUN SHARMA
FollowDec 28, 2025 16:19:490
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowDec 28, 2025 16:18:230
Report
BSBhushan Sharma
FollowDec 28, 2025 16:17:240
Report
ADAnkush Dhobal
FollowDec 28, 2025 15:45:450
Report
KSKapil sharma
FollowDec 28, 2025 15:20:010
Report
KSKuldeep Singh
FollowDec 28, 2025 15:18:070
Report
RKRAMAN KHOSLA
FollowDec 28, 2025 15:17:530
Report
VSVARUN SHARMA
FollowDec 28, 2025 15:03:040
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowDec 28, 2025 14:02:390
Report
KSKapil sharma
FollowDec 28, 2025 13:52:340
Report
KSKapil sharma
FollowDec 28, 2025 13:52:000
Report
KSKapil sharma
FollowDec 28, 2025 13:47:370
Report
RBRohit Bansal
FollowDec 28, 2025 13:31:460
Report