Back
पराली जलाने पर कड़ी कार्रवाई, किसानों को वैकल्पिक यंत्रों के उपयोग का निर्देश
SGSatpal Garg
Nov 11, 2025 13:04:44
Patran, Punjab
पातड़ां से सतपाल गर्ग
धान के पराली प्रबंधन को लेकर प्रशासन सक्रिय, अधिकारियों ने कई गांवों में किया निरीक्षण
धान की कटाई के बाद पराली जलाने की घटनाओं को रोकने व किसानों को वैकल्पिक प्रबंधन के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मंगलवार को एडीसी (डी) दमन मान, एसपी (मुख्यालय) वैभव चौधरी और एसडीएम पातड़ां अशोक कुमार ने क्षेत्र के कई गाँवों का दौरा किया। अधिकारियों ने दुताल, शुतराना, जैखर, ब बकराहा, सिओना, जलालपुर बादशाहपुर, ननहेडा और हरचंदपुरा सहित अन्य गांवों में पराली प्रबंधन की स्थिति का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने किसानों से बातचीत कर उन्हें पराली न जलाने की अपील करते हुए बताया कि सरकार द्वारा पराली प्रबंधन हेतु उपलब्ध कराए जा रहे कृषि यंत्रों का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ। साथ ही खेतों में हैप्पी सीडर, सुपर सीडर, रोटावेटर, स्ट्रॉ रीपर व मल्चर जैसी मशीनों के उपयोग को बढ़ावा देने की बात कही गई। एडीसी (डी) दमन मान ने कहा कि पराली जलाने से पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुँचता है, जिसके चलते स्वास्थ्य पर भी प्रभाव पड़ता है। उन्होंने चेतावनी दी कि पराली जलाने की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी (मुख्यालय) वैभव चौधरी ने किसानों से कहा कि प्रशासन का उद्देश्य दंड देना नहीं, बल्कि समाधान प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि पुलिस और कृषि विभाग मिलकर हर गाँव में जागरूकता अभियान चला रहे हैं। एसडीएम अशोक कुमार ने बताया कि गांव स्तर पर निगरानी टीमें बनाई गई हैं जो पराली प्रबंधन को सुनिश्चित करेंगी। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि सरकार की ओर से सब्सिडी पर खेती-बाड़ी मशीन की सुविधा आगे भी जारी रखेगी। अधिकारियों का कहना है कि यदि किसान पराली का उचित प्रबंधन करें तो यह खेत की उर्वरता बढ़ाने में सहायक हो सकती है और फसल लागत भी कम की जा सकती है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
AJAnil Jain
FollowNov 11, 2025 14:47:060
Report
BKBIMAL KUMAR
FollowNov 11, 2025 14:18:190
Report
DSDharmindr Singh
FollowNov 11, 2025 14:16:130
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 11, 2025 14:06:41Noida, Uttar Pradesh:ANI Tarn Taran (Punjab): Tarn Taran Legislative Assembly by-election 2025; voting concludes; visuals
0
Report
SSSatnam Singh
FollowNov 11, 2025 14:01:420
Report
MTManish Thakur
FollowNov 11, 2025 13:51:020
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowNov 11, 2025 13:50:310
Report
NSNitesh Saini
FollowNov 11, 2025 13:37:560
Report
SSSandeep Singh
FollowNov 11, 2025 13:35:260
Report
VSVARUN SHARMA
FollowNov 11, 2025 13:23:020
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowNov 11, 2025 13:20:170
Report
JSJagmeet Singh
FollowNov 11, 2025 13:19:130
Report
VKVarun Kaushal
FollowNov 11, 2025 13:05:100
Report
RKRAJESH KATARIA
FollowNov 11, 2025 12:48:500
Report