Back
जज बने शुभम सिंघला का पातड़ां में भव्य स्वागत, क्षेत्र में गर्व
SGSatpal Garg
Dec 22, 2025 10:24:14
Patran, Punjab
पातडा़ं से सतपाल गर्ग
स्टोरी राजस्थान में हुई जुडिशियल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल कर जज बने शुभम सिंगला के पातड़ां पहुंचने पर शहर में उत्साह और गर्व का माहौल रहा। इस मौके पर शुभम सिंगला का भव्य स्वागत किया गया। शहरवासियों और गणमान्य लोगों ने सिंगला परिवार को बधाई दी और मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की। शहर के प्रमुख समाजसेवी तरसेम बांसल समेत बड़ी संख्या में लोग शुभम सिंगला के स्वागत के लिए मौजूद रहे। सभी ने शुभम के जज बनने को पातड़ां और आसपास के क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया। इस अवसर पर शुभम के जज बनने को लेकर कहा गया कि अगर किसी लक्ष्य को पाने का सच्चा इरादा हो और लगन के साथ मेहनत की जाए, तो मंजिल जरूर मिलती है। उन्होंने बताया कि परीक्षा का रिजल्ट आने पर उन्हें बेहद खुशी हुई। साथ ही उन्होंने बच्चों को संदेश देते हुए कहा कि पढ़ाई पूरी निष्ठा और मेहनत से करें, क्योंकि मेहनत का फल जरूर मिलता है। वहीं तरसेम बांसल ने कहा कि गांव हामझेडी के सरपंच सतपाल सिंगला का सपना था कि शुभम कुछ बड़ा बने और आज उनका वह सपना पूरा हुआ है। यह पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि एक साधारण परिवार से निकलकर शुभम ने जज बनकर मिसाल कायम की है।
बाईट तरसेम बांसल
बाईट सुभम सिंगला
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
SSSandeep Singh
FollowDec 22, 2025 11:34:110
Report
RKRAMAN KHOSLA
FollowDec 22, 2025 11:33:590
Report
RMRakesh Malhi
FollowDec 22, 2025 11:33:020
Report
KSKiranveer Singh
FollowDec 22, 2025 11:32:150
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowDec 22, 2025 11:02:530
Report
BSBALINDER SINGH
FollowDec 22, 2025 10:54:450
Report
ASAvtar Singh
FollowDec 22, 2025 10:26:380
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowDec 22, 2025 10:12:060
Report
KKKIRTIPAL KUMAR
FollowDec 22, 2025 09:56:330
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowDec 22, 2025 09:48:150
Report
BNBISHESHWAR NEGI
FollowDec 22, 2025 09:46:300
Report
RBRohit Bansal
FollowDec 22, 2025 09:41:250
Report
BKBIMAL KUMAR
FollowDec 22, 2025 09:19:390
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowDec 22, 2025 09:19:190
Report