Back
तापमान बढ़ने से गेहूं की फसल पर कीड़ों का हमला तेज, किसान चिंतित
SGSatpal Garg
Mar 10, 2026 10:38:33
Patran, Punjab
स्टोरी। बढ़ते तापमान से गेहूं की फसल पर कीड़ों का हमला, किसान चिंतित
उत्तर भारत में लगातार बढ़ते तापमान ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। गर्मी के बढ़ते असर से गेहूं की फसल प्रभावित होने लगी है। किसानों का कहना है कि तापमान बढ़ने के कारण गेहूं की फसल पर तेले जैसे कीड़ों का हमला भी बढ़ गया है, जबकि तेज हवाओं के कारण कई खेतों में फसल गिरने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। इस समय फाल्गुन महीना चल रहा है और आमतौर पर दिन का तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास होना चाहिए था, लेकिन इन दिनों तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। मौसम में इस अचानक बदलाव का सीधा असर गेहूं की फसल पर पड़ रहा है, जिससे किसानों को पैदावार घटने का डर सता रहा है। किसानों का कहना है कि बढ़ती गर्मी के कारण गेहूं के दाने कमजोर हो रहे हैं। यदि इसी तरह तापमान बढ़ता रहा तो उत्पादन में कमी आ सकती है। दूसरी ओर सब्जी की फसल में भी किसानों को नुकसान झेलना पड़ सकता है। कृषि विभाग के अधिकारियों की और से किसानों को गेहूं की फसल में नमी बनाए रखने के लिए जरूरत के अनुसार हल्की सिंचाई करते रहें।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
KKKIRTIPAL KUMAR
FollowMar 10, 2026 11:46:290
Report
SSSandeep Singh
FollowMar 10, 2026 11:46:160
Report
SSSandeep Singh
FollowMar 10, 2026 11:30:310
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowMar 10, 2026 11:20:560
Report
DSDEVINDER SHARMA
FollowMar 10, 2026 11:20:360
Report
MTManish Thakur
FollowMar 10, 2026 10:48:590
Report
MSManuj Sharma
FollowMar 10, 2026 10:47:540
Report
MTManish Thakur
FollowMar 10, 2026 10:39:530
Report
AJAnil Jain
FollowMar 10, 2026 10:36:550
Report
KCKhem Chand
FollowMar 10, 2026 10:36:230
Report
SKSanjeev Kumar
FollowMar 10, 2026 10:23:270
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowMar 10, 2026 10:23:140
Report
RMRakesh Malhi
FollowMar 10, 2026 10:22:540
Report
DSDharmindr Singh
FollowMar 10, 2026 10:22:160
Report