Back
कनाडा में पंजाबी युवक करनवीर सिंह की मौत, गांव-परिवार में शोक
SGSatpal Garg
Dec 22, 2025 11:57:41
Patran, Punjab
पातडा़ं से सतपाल गर्ग स्टोरी। कनाडा में पंजाबी युवक की दिल का दौरा पड़ने से मौत, गांव और परिवार में मातम इकलौता बेटा था, सपने लेकर गया था विदेश एंकर। पातड़ां उपमंडल के गांव मौलवी वाला के रहने वाले युवा करनवीर सिंह की कनाडा में अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। इस दुखद घटना से पूरे गांव और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। करनवीर सिंह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और परिवार की तरक्की व खुशहाली के सपने लेकर विदेश गया था। परिजनों ने बताया कि करनवीर कुछ समय पहले ही गांव आकर गया था और नया घर बनाने का सपना संजोए हुए था लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। अचानक कनाडा से फोन आया कि करनवीर को दिल का दौरा पड़ा है और उसकी मौत हो गई है। मृत्यु की मां मनजीत कौर का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले ही बेटे से फोन पर बात हुई थी। परिवार ने बताया कि करनवीर को विदेश भेजने के लिए उन्होंने अपनी कुछ जमीन में से हिस्सा भी बेचा था। अब परिवार सरकार से गुहार लगा रहा है कि करनवीर का शव भारत लाने में मदद की जाए, ताकि उसका अंतिम संस्कार मातृभूमि में किया जा सके। करनवीर के शिक्षक ने उसे एक होनहार, मेहनती और गंभीर छात्र बताया। गांव के लोगों के मुताबिक करनवीर हमेशा माता-पिता का नाम ऊंचा करने की बात करता था, लेकिन उसके सभी सपने अधूरे रह गए। आज करनवीर की मौत के बाद मां-बाप की आंखें सूखी नहीं हैं । गांव वासियों ने सरकार से मांग की है कि परिवार को करनवीर का शव भारत लाने में मदद की जाएं। बाईट पीड़ित परिवार बाईट गांव वासी
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
TSTEJINDER SINGH
FollowDec 22, 2025 13:21:280
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowDec 22, 2025 13:21:070
Report
VKVarun Kaushal
FollowDec 22, 2025 13:20:490
Report
JSJagmeet Singh
FollowDec 22, 2025 13:19:070
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowDec 22, 2025 13:18:370
Report
RKRAMAN KHOSLA
FollowDec 22, 2025 13:17:400
Report
JSJagmeet Singh
FollowDec 22, 2025 12:49:05Fatehgarh Sahib, Punjab:ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਅੱਜ ਸ਼੍ਰੀ ਫਤਿਹਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਹੋਏ ਨਤਮਸਤਕ । ਮੀਡੀਆ ਤੋਂ ਬਣਾਈ ਰੱਖੀ ਦੂਰੀ।
0
Report
MJManoj Joshi
FollowDec 22, 2025 12:34:560
Report
MJManoj Joshi
FollowDec 22, 2025 12:34:470
Report
TSTEJINDER SINGH
FollowDec 22, 2025 12:34:370
Report
ASAnmol Singh Warring
FollowDec 22, 2025 12:34:190
Report
VSVARUN SHARMA
FollowDec 22, 2025 12:20:210
Report
KCKhem Chand
FollowDec 22, 2025 12:20:000
Report
KSKamaldeep Singh
FollowDec 22, 2025 12:19:380
Report