Back
पातड़ां की माया देवी ने जूडो में गोल्ड जीतकर देश का नाम रोशन किया
SGSatpal Garg
Jan 30, 2026 12:52:16
Patran, Punjab
पातड़ां से सतपाल गर्ग
मतोली की बेटी माया ने कोलकाता में आयोजित अंतरराष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर चमकाया नाम, पातड़ां पहुंचने पर हल्का शुतराना विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर ने किया स्वागत, पंजाब सरकार की और से मदद करने की कही बात
एंकर संघर्ष, मेहनत और मजबूत इरादों की मिसाल बनीं पातड़ां क्षेत्र की बेटी माया देवी ने जूडो के अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन कर पंजाब, अपने माता-पिता और देश का नाम रोशन किया है। हाल ही में कोलकाता में आयोजित अंतरराष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में माया देवी ने गोल्ड मेडल जीतकर एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। जिस का आज पातड़ां पहुंचने पर हल्का शुतराना विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर ने उसका स्वागत करते हुए परिवार को बधाई दी। इससे पहले माया देवी ने पहले भी ब्रॉन्ज मेडल, माल्टा से एक गोल्ड और एक ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर चुकी हैं। इसके अलावा वह स्पेन में आयोजित जूनियर इंटरनेशनल कैंप में भी भाग ले चुकी हैं। माया देवी वर्तमान में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, भोपाल में नियमित अभ्यास कर रही हैं। अब तक वह 15–16 से अधिक गोल्ड मेडल अपने नाम कर चुकी हैं, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। माया देवी एक साधारण और मिडिल क्लास परिवार से संबंध रखती हैं। उनके माता-पिता दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद माया ने हार नहीं मानी और जूडो में अपना भविष्य बनाने का सपना देखा। माया देवी को पहले भी प्रतियोगिताओं के लिए आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। उस समय क्षेत्र के विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर ने सहयोग करते हुए उनकी कॉमनवेल्थ प्रतियोगिता की टिकट की व्यवस्था करवाई थी। अब एक बार फिर विधायक ने भरोसा दिलाया कि सरकार माया के साथ मजबूती से खड़ी है। उनके मकान निर्माण कार्य में भी सहयोग दिया जा रहा है और जहां भी जरूरत होगी, पूरी मदद की जाएगी। विधायक ने मीडिया के माध्यम से अन्य बच्चों को संदेश देते हुए कहा कि माया देवी आज हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। बिना संसाधनों के, केवल मेहनत और लगन से उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि जो बच्चे यह कहते हैं कि हमारे पास साधन नहीं हैं, उन्हें माया से सीख लेनी चाहिए। माया से कमजोर कोई नहीं था, लेकिन आज वही बेटी जहाजों में बैठकर देश-विदेश में खेल रही है।विधायक ने बताया कि बहुत जल्द माया देवी को मुख्यमंत्री से भी मिलवाया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और नौकरी जैसी सुविधाएं खुद-ब-खुद ऐसे खिलाड़ियों तक पहुंचती हैं।
बाईट माया खिलाड़ी
बाईट हल्का शुतराना विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
TBTarsem Bhardwaj
FollowJan 30, 2026 16:50:060
Report
SSSanjay Sharma
FollowJan 30, 2026 16:46:01Noida, Uttar Pradesh:MOHALI (PUNJAB): PUNJAB MINISTER HARPAL SINGH CHEEMA PARTICIPATES IN NAGAR KIRTAN
0
Report
SSSanjay Sharma
FollowJan 30, 2026 16:30:490
Report
SSSanjay Sharma
FollowJan 30, 2026 16:18:340
Report
VSVARUN SHARMA
FollowJan 30, 2026 15:31:340
Report
KBKulbir Beera
FollowJan 30, 2026 15:18:58Bathinda, Punjab:ਬਠਿੰਡਾ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਦੇ ਤੀਜੇ ਫਲੋਰ ਰਿਕਾਰਡ ਰੂਮ ਨੂੰ ਲੱਗੀ ਅੱਗ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੀਆਂ ਫਾਇਰ ਬ੍ਰਿਗੇਡ ਦੀਆਂ ਗੱਡੀਆਂ ਨਿਗਮ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀ ਵੀ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਰਹੇ ਹਨ।
0
Report
MSManish Sharma
FollowJan 30, 2026 14:31:230
Report
AJAnil Jain
FollowJan 30, 2026 14:17:560
Report
MSManish Sharma
FollowJan 30, 2026 13:49:470
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowJan 30, 2026 13:46:020
Report
SSSanjay Sharma
FollowJan 30, 2026 13:45:340
Report
RKRAJESH KATARIA
FollowJan 30, 2026 13:35:330
Report
VSVARUN SHARMA
FollowJan 30, 2026 13:17:380
Report
ADAnkush Dhobal
FollowJan 30, 2026 13:07:230
Report
SSSanjay Sharma
FollowJan 30, 2026 13:03:48Noida, Uttar Pradesh:NAVJOT SINGH SIDHU SHAYRI DETERMINING THE PRESENT POLITICAL SCENARIO IN PUNJAB CONGRESS
0
Report