Back
धुंध के बीच संगरूर-पटियाला कैंचियों पर ट्राला पोल से टकराकर भारी नुकसान
SGSatpal Garg
Dec 22, 2025 04:46:31
Patran, Punjab
संगरूर–दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर संगरूर–पटियाला कैंचियों के पास आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। गहरी धुंध के कारण एक तेज रफ्तार ट्राला अनियंत्रित होकर पहले बिजली के पोल से टकराया और उसके बाद पास स्थित एक इमारत से जा भिड़ा। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन ट्राला को भारी नुकसान पहुंचा। ट्राला चालक अमनदीप सिंह ने बताया कि वह मुक्तसर से धान लेकर पटोडा आ रहा था तो पटाडा़ं पहुंचते ही पुआईट का पता न लगने पर ट्राला सीधे बिजली पोल और बिल्डिंग से टकराया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह के समय घना कोहरा होने के कारण दृश्यता बेहद कम थी, जिससे चालक को सामने का रास्ता साफ दिखाई नहीं दिया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि संगरूर–पटियाला कैंचियां लंबे समय से हादसों का केंद्र बनी हुई हैं। यहां न स्ट्रीट लाइटें हैं, न ट्रैफिक सिग्नल, न रिफ्लेक्टर लाइटें और न ही स्पीड ब्रेकर या स्पीड फ्रैक्चर। रात और सुबह के समय धुन्ध में यह चौक और भी खतरनाक हो जाता है। प्रशासन से फ्लाईओवर और ट्रैफिक प्रबंध की मांग की गई है।_local_ लोगों ने कहा कि अगर समय रहते यहाँ ट्रैफिक लाइटें, स्ट्रीट लाइटें और स्पीड कंट्रोल के उपाय नहीं किए गए, तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
NSNaresh Sethi
FollowDec 22, 2025 06:21:310
Report
MJManoj Joshi
FollowDec 22, 2025 05:49:340
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowDec 22, 2025 05:34:570
Report
VSVARUN SHARMA
FollowDec 22, 2025 05:30:500
Report
ASAnmol Singh Warring
FollowDec 22, 2025 05:30:170
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowDec 22, 2025 05:18:580
Report
KSKamaldeep Singh
FollowDec 22, 2025 05:09:340
Report
SSSanjay Sharma
FollowDec 22, 2025 05:02:040
Report
TSTEJINDER SINGH
FollowDec 22, 2025 04:53:540
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowDec 22, 2025 04:18:260
Report
SSSanjay Sharma
FollowDec 22, 2025 03:50:220
Report
NSNaresh Sethi
FollowDec 22, 2025 03:35:410
Report
SSSanjay Sharma
FollowDec 22, 2025 02:49:320
Report