Back
लुधियाना में तेज रफ्तार इनोवा ने इलेक्ट्रॉनिक दुकान में टक्कर मारी, चालक फरार
TBTarsem Bhardwaj
Dec 06, 2025 12:37:03
Ludhiana, Punjab
लुधियाना में तेज रफ्तार इनोवा ने इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में मारी टक्कर: शटर उड़ाया, कांच तोड़ा, अंदर रखे मोबाइल फोन तक टूटे तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद
लुधियाना लक्कड़ बाजार इलाके में शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार इनोवा कार एक इलेक्ट्रॉनिक और मोबाइल दुकान से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दुकान के बाहर लगी लोहे की शटरिंग, शूटर और कांच का दरवाजा पूरी तरह टूट गया। हादसे की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। दुकान के मालिक राजकुमार ने बताया कि उन्हें शनिवार सुबह हादसे की सूचना मिली। जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि दुकान का फ्रंट हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था। अंदर रखी टेबलें और उन पर रखे मोबाइल फोन भी टूटकर बिखरे पड़े थे।
सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि इनोवा कार तेज रफ्तार में आती है और सीधे दुकान से टकरा जाती है। हादसे के तुरंत बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घटनास्थल की हालत को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि टक्कर लगने पर कार चालक को भी गंभीर चोटें आई होंगी। फिलहाल दुकान मालिक राजकुमार की शिकायत पर थाना कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है。
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
PSParambir Singh Aulakh
FollowDec 06, 2025 14:15:1682
Report
NSNitesh Saini
FollowDec 06, 2025 14:08:5194
Report
KSKamaldeep Singh
FollowDec 06, 2025 14:07:0522
Report
DVDavit Verma
FollowDec 06, 2025 13:32:2876
Report
KSKamaldeep Singh
FollowDec 06, 2025 13:30:3693
Report
SSSanjay Sharma
FollowDec 06, 2025 13:21:12146
Report
KSKamaldeep Singh
FollowDec 06, 2025 13:19:04100
Report
KSKuldeep Singh
FollowDec 06, 2025 13:18:02194
Report
SGSatpal Garg
FollowDec 06, 2025 13:03:5081
Report
NSNaresh Sethi
FollowDec 06, 2025 13:01:46120
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowDec 06, 2025 12:56:26101
Report
KSKamaldeep Singh
FollowDec 06, 2025 12:37:28149
Report
SSSanjay Sharma
FollowDec 06, 2025 12:17:19185
Report
SSSanjay Sharma
FollowDec 06, 2025 12:03:4695
Report