Back
गोल्डन टेंपल सरोवर में मुस्लिम युवक की कुल्ला, डॉन भट्टी की एंट्री से हंगामा
BSBHARAT SHARMA
Jan 28, 2026 03:45:37
Ludhiana, Punjab
गोल्डन टेंपल सरोवर में कुल्ला, पाकिस्तानी डॉन की एंट्री:भट्टी बोला- धर्म-मर्यादा की जानकारी नहीं तो न जाया करें युवक की निहंग पिटाई कर चुके अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के पवित्र सरोवर में कुल्ला करने के मामले में पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी की एंट्री हो गई है। भट््टी ने एक वीडियो जारी कर मुस्लिम युवक की हरकत पर नाराजगी जताई। भट्टी ने कहा कि भारत में एक मुस्लिम युवक का गुरुघर जाकर पवित्र सरोवर में वजू करना गलत है। यह किसी भी तरह से स्वीकार नहीं किया जा सकता। गोल्डन टेंपल सिख धर्म का सबसे पवित्र स्थल है और वहां की मर्यादा का पालन करना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। गौरतलब है कि दिल्ली का रहने वाला युवक 13 जनवरी को गोल्डन टेंपल में आया था। इसके बाद उसने सरोवर में बैठकर कुल्ला किया। उसने मुंह में पानी भरा और वहीं थूक दिया। इसके बाद वह गोल्डन टेंपल परिसर में घूमा और दूसरे साथी से वीडियो शूट करवाया था। 24 जनवरी को यूपी के गाजियाबाद में निहंगों ने उसे पकड़ लिया था और जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस हवाले कर दिया था। एक-दूसरे की आस्था का सम्मान करें- भट्टी सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए गैंगस्टर शहजाद भट्टी ने कहा कि अगर किसी मुस्लिम धार्मिक स्थल, मस्जिद या अन्य पवित्र जगह पर कोई ऐसी हरकत करेगा, तो मुस्लिम समुदाय को भी उतना ही दुख और गुस्सा होगा। सभी धर्मों के लोगों को एक-दूसरे की आस्था का सम्मान करना चाहिए, तभी समाज में भाईचारा और शांति बनी रह सकती है। भट्टी ने कहा कि युवक की यह हरकत सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली है और यह इस्लाम धर्म की शिक्षाओं के भी खिलाफ है। इस्लाम में भी किसी दूसरे धर्म के पवित्र स्थल का अपमान करना गलत माना जाता है। किसी दूसरे धर्म और परंपराओं की जानकारी नहीं है, तो ऐसे पवित्र स्थलों पर न जाएं। अंत में शहजाद भट्टी ने युवाओं से अपील की कि अगर उन्हें किसी दूसरे धर्म और उसकी परंपराओं की जानकारी नहीं है, तो ऐसे पवित्र स्थलों पर जाने से पहले सही जानकारी जरूर लें। अज्ञानता में की गई ऐसी हरकतें समाज में तनाव और विवाद पैदा करती हैं। 3 पॉइंट में जानिए पूरा विवाद क्या है... सरोवर में कुल्ला किया, इंस्टाग्राम पर वीडियो डाला: दिल्ली का रहने वाला सुब्हान रंगरीज 13 जनवरी को गोल्डन टेंपल आया था। इसके बाद उसने सरोवर में बैठकर कुल्ला किया। उसने मुंह में पानी भरकर और वहीं थूक दिया। इसके बाद उसने गोल्डन टेंपल की तरफ उंगली भी उठाई। फिर उसने ही ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डाल दिया। वीडियो में युवक ने खुद को मुस्लिम शेर बताया: वीडियो में उसने खुद को मुस्लिम शेर बताया। उसका ये वीडियो वायरल हो गया। जिस पर सिख श्रद्धालुओं ने कड़ा एतराज जताया कि पवित्र सरोवर में थूक कर उसने धार्मिक भावना आहत की है। इसके अलावा वह गोल्डन टेंपल की तरफ उंगली भी दिखा रहा है। इसके बाद SGPC ने इस पर कड़ा एतराज जताया। 24 जनवरी को गाजियाबाद में निहंगों ने पकड़ा: 13 दिन बीत जाने के बाद 24 जनवरी को यूपी के गाजियाबाद में निहंगों ने युवक को उसके साथी संग पकड़ लिया था और जमकर पिटाई की। इस दौरान दोनों युवक माफी भी मांगते हुए नजर आए। जिसके बाद युवक को गाजियाबाद पुलिस को सौंप दिया था। वहीं, शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) की तरफ से भी अमृतसर पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई गई है। 2 बार माफी मांगी, लेकिन तरीके पर सवाल उठे पहली बार माफी मांगते वक्त हाथ जेब में डाले हुए थे: सुब्हान रंगरीज ने पहली बार 16 जनवरी को वीडियो जारी कर कहा- भाइयों, मैं 3 दिन पहले श्री दरबार साहिब गया था। बचपन से मैं वहां जाना चाहता था। मुझे वहां की मर्यादा के बारे में नहीं पता था। मैंने सरोवर के पानी से वजू किया था, धोखे से मेरे मुंह से पानी निकलकर उसमें गिर गया। मैं सारे पंजाबी भाइयों से सॉरी बोलता हूं। मैं वहां आकर भी सॉरी बाेलूंगा। मैं पूरी सिख कम्युनिटी को सॉरी बोलता हूं। मैं सभी धर्मों का सम्मान करता हूं। हालांकि इस दौरान उसने हाथ जेब में डाले हुए थे, जिसे सिख समुदाय ने सही नहीं माना। दूसरी बार में एक बार ही हाथ जोड़ा: इसके बाद युवक सुब्हान रंगरीज ने 19 जनवरी को 17 सेकेंड का नया वीडियो जारी किया। इसमें उसने कहा- जब मैं दरबार साहिब गया था, तब मुझसे एक बड़ी गलती हो गई। यह गलती भूलवश हुई थी। मुझे वहां की मर्यादा की पूरी जानकारी नहीं थी, नहीं तो मैं ऐसी गलती कभी नहीं करता। आप मुझे अपना बेटा समझकर, अपना भाई समझकर माफ कर दीजिए। इस दौरान उसने एक बार हाथ भी जोड़ा। वीडियो के ऊपर भी उसने सॉरी दिल से लिखा हुआ था।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
RBRohit Bansal
FollowJan 28, 2026 07:38:270
Report
SPSomi Prakash Bhuveta
FollowJan 28, 2026 07:38:180
Report
KSKapil sharma
FollowJan 28, 2026 07:36:530
Report
KSKapil sharma
FollowJan 28, 2026 07:30:510
Report
ASARVINDER SINGH
FollowJan 28, 2026 07:21:020
Report
KSKapil sharma
FollowJan 28, 2026 07:20:140
Report
MJManoj Joshi
FollowJan 28, 2026 07:08:45Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ के स्कूलों में आई धमकी को लेकर एस एस पी चंडीगढ़ की बाइट
0
Report
BSBALINDER SINGH
FollowJan 28, 2026 07:08:250
Report
KSKapil sharma
FollowJan 28, 2026 07:03:120
Report
KSKapil sharma
FollowJan 28, 2026 06:48:460
Report
RBRohit Bansal
FollowJan 28, 2026 06:34:310
Report
SSSandeep Singh
FollowJan 28, 2026 06:22:54Kullu, Himachal Pradesh:New bridge, two JCB towards Neelam Hotel
0
Report
RKRAMAN KHOSLA
FollowJan 28, 2026 06:17:42Hoshiarpur, Punjab:ਸਾਬਕਾ ਮੰਤਰੀ ਸੁੰਦਰ ਸ਼ਾਮ ਅਰੋੜਾ ਦੀਆਂ ਇਕ ਵਾਰ ਫੇ ਵਧੀਆ ਮੁਸ਼ਕਿਲਾਂ ਈ ਡੀ ਅਤੇ ਆਏ ਕਰ ਵਿਭਾਗ ਦੀ ਪਈ ਰੇਡ.. ਪਹਿਲਾ ਹੀ ਡਬਲ ਕਰਪਸ਼ਨ ਮਾਮਲੇ ਚ ਫਸੇ ਹਨ ਅਰੋੜਾ, ਹੋਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਸਤਿਥ ਘਰ ਚ ਪਈ ਰੇਡ。
0
Report
NLNitin Luthra
FollowJan 28, 2026 06:06:300
Report
KSKapil sharma
FollowJan 28, 2026 06:04:310
Report