Back
दरगाह में गोलक खोलते चोर पकड़ाया, लोगों ने पुलिस के हवाले किया
VSVARUN SHARMA
Jan 31, 2026 08:09:23
Mansurwal Dona, Punjab
दरगाह में शुक्रवार रात चोरी का प्रयास करते एक चोर को लोगों ने पकड़ लिया। चोर दरगाह के अंदर पड़ी गोलक को खोल रहा था, तभी एक राहगीर ने उसे देख लिया। पकड़े जाने पर चोर ने सोने का नाटक किया, लेकिन लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। राहगीर के शोर मचाने पर चोर बचने के लिए अंदर लेट गया और कहने लगा कि वह सो रहा था। हालांकि लोगों ने अंदर जाकर देखा तो गोलक का ताला खुला हुआ था और चाबियाँ पास ही पड़ी थीं। इसके बाद लोगों ने चोर को पकड़ लिया। दरगाह के सेवादार बलवीर कुमार ने बताया कि उन्होंने रात को दरगाह का गेट बंद किया था। चोर दरगाह के बाहर लगे फ्लेक्स को फाड़कर अंदर घुसा था। एक राहगीर ने चोर को दरगाह के अंदर घुसते हुए देखा और पास खड़े ऑटो चालकों को इसकी जानकारी दी। ऑटो चालक दरगाह के पास पहुंचे तो चोर उन्हें आता देख गोलक खोलते हुए सोने का नाटक करने लगा। हालांकि, वह गोलक के पास पड़ी चाबियाँ उठाना भूल गया। लोगों ने चोर को पकड़कर बस स्टैंड चौकी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर बस स्टैंड चौकी इंचार्ज मोहिंदर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और चोर को हिरासत में ले लिया। उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम से उन्हें चोर पकड़े जाने की सूचना मिली थी। पुलिस दरगाह के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
TBTarsem Bhardwaj
FollowJan 31, 2026 10:19:410
Report
AMAjay Mahajan
FollowJan 31, 2026 10:19:210
Report
KCKhem Chand
FollowJan 31, 2026 10:19:050
Report
BSBALINDER SINGH
FollowJan 31, 2026 10:18:310
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowJan 31, 2026 10:17:030
Report
VSVARUN SHARMA
FollowJan 31, 2026 10:06:230
Report
SGSatpal Garg
FollowJan 31, 2026 10:05:180
Report
MTManish Thakur
FollowJan 31, 2026 09:47:010
Report
MSManish Shanker
FollowJan 31, 2026 09:46:35Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਸਿਹਤ ਯੋਜਨਾ ਤਹਿਤ ਅੱਜ ਮੋਹਾਲੀ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਹਿੱਸਿਆਂ ਵਿੱਚ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਸਕੀਮ ਵਿੱਚ ਇਨ ਰੋਲਮੈਂਟ ਕਰਨ ਲਈ ਲਗਾਏ ਗਏ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਕੈਂਪ ਦੌਰਾਨ ਵਿਧਾਇਕ ਕੁਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਮੀਡੀਆ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇਕਰ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਦੇ ਕਾਰਡ ਇਧਰ ਰਹਿ ਵੀ ਜਾਂਦੇ ਹਨ ਤਾਂ ਇਹ ਕਾਰਡ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਤੇ ਲੋਕਾਂ ਤੇ ਘਰ ਘਰ ਜਾ ਕੇ ਬਣਾਏ ਜਾਣਗੇ。
0
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowJan 31, 2026 09:46:190
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowJan 31, 2026 09:45:570
Report
VSVARUN SHARMA
FollowJan 31, 2026 09:22:150
Report
RKRAMAN KHOSLA
FollowJan 31, 2026 09:20:020
Report
ASAvtar Singh
FollowJan 31, 2026 09:08:460
Report
RBRohit Bansal
FollowJan 31, 2026 09:06:02Chandigarh, Chandigarh:कोरिया के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ उनकी चंडीगढ़ रिहायश पर मुलाकात की
0
Report