Back
सुलतानपुर लोधी में स्मार्ट सिटी के खड्डों से बाइक हादसा, त्राहिमाम
VSVARUN SHARMA
Nov 18, 2025 12:22:34
Kapurthala, Punjab
विकास के इंतजार में स्मार्ट सिटी सुलतानपुर लोधी का हाल बेहाल, लोग कर रहे त्राहिमाम
सुल्तानपुर लोधी: खड्डे में गिरा बाइक चालक नौजवान आ गया मीडिया के सामने
प्रशासन पर लगाए लापरवाही के आरोप
सुलतानपुर लोधी के बस स्टैंड के नजदीक खोदे खड्डे में गिरने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
स्मार्ट सिटी की अपेक्षा में बदहाल हो चुकी सुलतानपुर लोधी पावन नगरी के लोग अब त्राहिमाम त्राहिमाम कर रहे हैं। क्योंकि यहां पर हो रहे विकास कार्ययों के कारण विभिन्न विभागों की ओर से सड़कों को खोदा जा चुका है जिसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सुलतानपुर लोधी से जुड़ी हुई एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें रात के अंधेरे में एक राहगीर नौजवान बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था, तभी वह सुल्तानपुर लोधी बस स्टैंड के पास चल रहे विकास कार्यों के तहत खोदे गए एक खड्डे में गिर गया। इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वहीं इस घटना में जख्मी नौजवान कमलजीत सिंह (24) निवासी नजदीक बस स्टैंड सुल्तानपुर लोधी ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि वह रात के अंधेरे में बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम से बाहर जा रहा था, तभी सुल्तानपुर लोधी बस स्टैंड के पास खोदे गए खड्डे में गिर गया। उसने बताया कि उसकी बाजू दो जगह से टूट चुकी है और उसे गंभीर चोटें आई हैं। उसने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है और कहा है कि खड्डे के आसपास कोई सुरक्षा उपाय नहीं किए गए थे।
उसके पिता ने भी प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
एसडीएम सुल्तानपुर लोधी अलका कालिया ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं और कहा है कि इस मामले में जांच की जाएगी ताकि मां के भविष्य में ऐसी घटना घटित ना हो।
97
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
MJManoj Joshi
FollowNov 18, 2025 13:42:320
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 18, 2025 13:42:040
Report
VKVipan Kumar
FollowNov 18, 2025 13:41:070
Report
VSVARUN SHARMA
FollowNov 18, 2025 13:36:4673
Report
DVDavit Verma
FollowNov 18, 2025 13:32:0378
Report
MJManoj Joshi
FollowNov 18, 2025 13:17:44104
Report
DVDavit Verma
FollowNov 18, 2025 13:15:51120
Report
VKVipan Kumar
FollowNov 18, 2025 13:00:5585
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 18, 2025 12:46:11147
Report
ADAnkush Dhobal
FollowNov 18, 2025 12:45:4589
Report
RBRohit Bansal
FollowNov 18, 2025 12:35:28122
Report
RBRohit Bansal
FollowNov 18, 2025 12:35:01145
Report
ADAnkush Dhobal
FollowNov 18, 2025 12:34:30168
Report