Back
कपूरथला गैंग पंजाब जिलों तक फैला; जाली दस्तावेज़ से जमानत कराते दो आरोपी गिरफ्तार
VSVARUN SHARMA
Nov 19, 2025 17:18:02
Kapurthala, Punjab
कपूरथला पुलिस ने जाली दस्तावेजों के आधार पर अदालत से आरोपिओ की जमानत करवाने वाले बड़े गैंग का भंड़फोड़ करते हुए दो मुख्य आरोपिओ को काबू किया है। काबू किये आरोपिओ से पुलिस ने भारी मात्रा में जाली दस्तावेज तथा अलग अलग ओहदो की मोहरे भी बरामद की गई है। इसकी पुष्टि करते हुए डीएसपी सब-डिवीजन शीतल सिंह ने बताया कि इस गेंग का नेटवर्क पंजाब के कई जिलों में फैला हुआ है। जिसमे कई जिलों के वकीलों के मुंशी भी शामिल है। दोनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए 2 दिन का पुलिस रिमांड भी मिला है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मुखबिर खास ने पुलिस अधिकारियों को सूचना दी कि अमृतसर वासी गुरप्रीत सिंह पुत्र दयाल सिंह और विक्टर मसीह पुत्र जागीर सिंह, जेल में बंद अलग अलग केसो के आरोपिओ की जमानत जाली दस्तावेज तैयार कर अदालत में पेश कर जमानत करवाते हैं। और अदालत को गुमराह भी करते हैं। इस गेंग का नेटवर्क पंजाब के अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर और गुरदासपुर सहित कई जिलों में सक्रिय है।
पुलिस को यह भी सूचना मिली कि आरोपी गुरप्रीत सिंह और विक्टर मसीह गत दिवस सतनाम सिंह पंच बलरामपुर के जाली दस्तावेज, मेंबर पंचायत का जाली आईडी कार्ड तथा पंच के जाली दस्तावेज और मोहरे लगाकर सिटी थाना में वर्ष 2023 में दर्ज FIR नंबर 220 के आरोपी सरबजीत सिंह उर्फ़ काला की जमानत के लिए दस्तावेज तैयार कर जमानत करवाने की फिराक में है। हालांकि कुछ करने के चलते अदालत ने जमानत नहीं ली। इसके बाद उक्त आरोपियों द्वारा दस्तावेजों दाखिल किए दस्तावेजों की जांच में वह जाली पाए गए।
DSP शीतल सिंह ने बताया कि थाना सदर की पुलिस तथा साइंस सिटी चौकी के इंचार्ज ASI लखबीर सिंह की टीम ने मौके पर पहुंच दोनों आरोपी गुरप्रीत सिंह और विक्टर मसीह को काबू कर लिया है। आरोपियों ने पूछताछ में माना है कि उनके गेंग के सदस्यों ने अभी तक 50 से अधिक हवालातियों की जमानत जाली दस्तावेजों के आधार पर करवाई हैं।
डीएसपी ने यह भी बताया कि प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों से एक कार (PB-02DQ-5707) अलग-अलग नाम के जाली आधार कार्ड, आईडी कार्ड, के साथ साथ नंबरदार, मेंबर पंचायत की जाली मोहरे, गांव कोटली, गांव बलरामपुर फगवाड़ा आदी की जमीनों की 4 फर्द, 4 मोबाइल फोन, 11 फीस कोर्ट टिकट, अलग-अलग व्यक्तियों और आरोपियों की 8 पासपोर्ट साइज फोटो, 2 आरसी कार्ड बरामद हुए हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि यह गैंग काफी बड़ा है, जो कि पंजाब के कई जिलों में सक्रिय है। इस गेंग में अलग-अलग शहरों के कुछ वकीलों के मुंशी भी शामिल है। काबू किये आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। जिस दौरान पूछताछ में कई इस गैंग से जुड़े कई सफेदपोश लोगों के बारे खुलासा होने की संभावना है。
129
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
SSSanjay Sharma
FollowNov 19, 2025 18:00:12201
Report
KSKamaldeep Singh
FollowNov 19, 2025 17:49:08140
Report
ADAnkush Dhobal
FollowNov 19, 2025 17:17:41176
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 19, 2025 17:17:34191
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowNov 19, 2025 17:15:22109
Report
SPSomi Prakash Bhuveta
FollowNov 19, 2025 17:02:36151
Report
RBRohit Bansal
FollowNov 19, 2025 16:16:37202
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 19, 2025 15:47:43153
Report
KSKuldeep Singh
FollowNov 19, 2025 15:36:2799
Report
NSNaresh Sethi
FollowNov 19, 2025 15:18:21104
Report
MJManoj Joshi
FollowNov 19, 2025 15:04:35114
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 19, 2025 14:49:0673
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowNov 19, 2025 14:47:1477
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 19, 2025 14:45:52176
Report