Back
दहेज के लालच में दंपत्ति ने फिर से शादी करवाने की कोशिश; 216 दुल्हनें
RKRAJESH KATARIA
Nov 22, 2025 09:17:41
Firozpur, Punjab
एक दंपति जिसकी शादी तीन साल पहले ही हो चुकी थी और जिसका दो साल का बेटा भी है ये दंपति मुफ्त में मिलने वाले दहेज के सामान को हासिल करने के लिए दोबारा शादी करवाने के लिए त्यार हो गया और महा मण्डप में पहुंच गया
फिरोजपुर की तहसील गुरुहरसहाय में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पूर्व विधायक एवं उद्योगपति रमिंदर आंवला द्वारा करवाए इस भव्य कार्यक्रम में गरीब परिवारों की 216 लड़कियों की शादियां संपन्न करवाई गईं। एक सप्ताह तक चले धार्मिक समागम के उपरांत समारोह में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने भी मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। आंवला परिवार का प्रारंभिक लक्ष्य 100 शादियां करवाने का था, लेकिन आवेदन बढ़ने पर संख्या को बढ़ाकर 216 करना पड़ा।
समारोह के दौरान एक हैरान करने वाला मामला तब सामने आया जब अली के गांव से आया एक दंपति जिसकी शादी तीन साल पहले ही हो चुकी थी और जिसका दो साल का बेटा भी है जो दोबारा शादी करवाने आ पहुंचा। ये दंपति मुफ्त में मिलने वाले दहेज के सामान को हासिल करना चाहता था। समारोह में कोई व्यवधान न आए, इसलिए आयोजन टीम ने मौके पर कार्रवाई नहीं की लेकिन समिति ने दंपति का दहेज सामान किसी बहाने रोक लिया और कार्यक्रम के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई।
समारोह के मुख्य प्रबंधक बताया कि सभी आवेदकों की वेरिफिकेशन संबंधित गांव के सरपंचों या विश्वसनीय व्यक्तियों के माध्यम से पहले ही करवाई गई थी। इस दंपति की भी सत्यापन प्रक्रिया पूरी की गई थी और गांव की सरपंच ने इनके कागजात पर मुहर लगाई थी। फिर भी गलती कैसे हुई इसकी आंतरिक जांच शुरू कर दी गई है। दंपति का उद्देश्य सिर्फ दहेज का सामान लेना था। उन्होंने कहा कि आंवला परिवार हमेशा जरूरतमंदों की सहायता करता है, अगर छिंदरपाल को वास्तव में किसी चीज की जरूरत थी, तो वह सीधे समिति से बात कर सकता था। इस तरह का तरीका अपनाना गलत है。
अली के गांव की सरपंच प्रीतम ने बताया कि लड़की कंध वाला गांव की है, जबकि लड़का उनके गांव का रहने वाला है। दोनों की पहले शादी हो चुकी है और उनका एक बच्चा भी है। उन्होंने कहा मैं अनपढ़ हूं। लड़की ने झूठ बोलकर कोई सर्टिफिकेट बनवाने की बात कही और मुझसे अंगूठा लगवा लिया। मुझे असलियत की जानकारी नहीं थी。
87
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
DVDEVENDER VERMA
FollowNov 22, 2025 10:18:170
Report
SKSuneel Kumar
FollowNov 22, 2025 10:08:0082
Report
SSSandeep Singh
FollowNov 22, 2025 09:54:3362
Report
MSManish Shanker
FollowNov 22, 2025 09:46:09115
Report
SSSandeep Singh
FollowNov 22, 2025 09:45:15162
Report
VKVarun Kaushal
FollowNov 22, 2025 09:21:39163
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowNov 22, 2025 09:21:09124
Report
NSNitesh Saini
FollowNov 22, 2025 09:18:02156
Report
RBRohit Bansal
FollowNov 22, 2025 09:10:34Chandigarh, Chandigarh:ਮੋਹਾਲੀ ਤੋਂ ਚੱਲਣ ਵਾਲੇ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਨੂੰ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵੱਲੋਂ ਦਿੱਤੀ ਜਾਵੇਗੀ ਸਲਾਮੀ ਤਖਤ ਸ੍ਰੀ ਦਮਦਮਾ ਸਾਹਿਬ ਤਲਵੰਡੀ ਸਾਬੋ ਤੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਇਆ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਅੱਜ ਸ਼ਾਮ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚੇਗਾ ਮਹਾਲੀ ਦੇ ਰਸਤੇ ਹੁੰਦੇ ਹੋਏ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ
197
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowNov 22, 2025 09:02:39156
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowNov 22, 2025 09:00:50142
Report
NLNitin Luthra
FollowNov 22, 2025 08:49:04127
Report
DSDharmindr Singh
FollowNov 22, 2025 08:48:29200
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowNov 22, 2025 08:47:55103
Report