Back
ED ने मालब्रोज इंटरनेशनल की 79.93 करोड़ रुपये की संपत्तियाँ अस्थाई अटैच कीं
RKRAJESH KATARIA
Dec 15, 2025 14:09:24
Firozpur, Punjab
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), जालंधर जोनल कार्यालय ने 13.12.2025 को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई करते हुए एम/एस मालब्रोज इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड की लगभग 79.93 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से अटैच किया है। इन संपत्तियों में जमीन, इमारत और प्लांट व मशीनरी शामिल हैं। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत की गई है। यह मामला पर्यावरण अपराध से जुड़ा हुआ है।
ईडी ने यह जांच पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा एम/एस मालब्रोज इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ दर्ज आपराधिक शिकायत के आधार पर शुरू की थी। शिकायत में जल (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) अधिनयम 1974 के उल्लंघन का आरोप है, जिसमें बिना उपचारित अपशिष्ट जल को रिवर्स बोरिंग के जरिए गहरे जलभृतों में डालने की बात सामने आई है।
जांच में सामने आया है कि एम/एस मालब्रोज इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड की औद्योगिक इकाई (गांव मंसूरवाल, तहसील जीरा, जिला फिरोजपुर) द्वारा जानबूझकर और लगातार बिना उपचारित अपशिष्ट जल को रिवर्स बोरिंग के माध्यम से गहरे जल स्रोतों में डाला गया। इसके अलावा बार-बार जमीन, नालों और पास की शुगर मिल में भी गंदा पानी छोड़ा गया। इससे जमीन और भूजल में गंभीर प्रदूषण फैला, जिससे बड़े स्तर पर पर्यावरण को नुकसान हुआ। इसके कारण फसलों को नुकसान, पशुओं की मौत और आसपास के गांवों के लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ा।
इससे पहले 16.07.2024 को छह अलग-अलग स्थानों पर तलाशी ली गई थी, जहां से एम/एस मालब्रोज इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड और इसके निदेशकों के परिसरों से 78.15 लाख रुपये नकद जब्त किए गए थे। यह कार्रवाई भी PMLA, 2002 की धारा 17 के तहत की गई थी।
मामले की आगे की जांच जारी है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
NLNitin Luthra
FollowJan 21, 2026 16:01:430
Report
BSBhushan Sharma
FollowJan 21, 2026 15:37:160
Report
NSNitesh Saini
FollowJan 21, 2026 14:53:420
Report
DSDEVINDER SHARMA
FollowJan 21, 2026 14:52:440
Report
HSHarmeet Singh Maan
FollowJan 21, 2026 14:52:270
Report
MJManoj Joshi
FollowJan 21, 2026 14:51:540
Report
NLNitin Luthra
FollowJan 21, 2026 13:52:310
Report
DSDharmindr Singh
FollowJan 21, 2026 13:52:140
Report
HSHarmeet Singh Maan
FollowJan 21, 2026 13:51:120
Report
DSDEVINDER SHARMA
FollowJan 21, 2026 13:50:550
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowJan 21, 2026 13:50:300
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowJan 21, 2026 13:16:060
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowJan 21, 2026 12:48:490
Report
RKRAJESH KATARIA
FollowJan 21, 2026 12:47:540
Report
VSVARUN SHARMA
FollowJan 21, 2026 12:47:220
Report