Back
कटियावाली में नशा बिक्री के आरोप: नौजवान की मौत के बाद पुलिस कार्रवाई, ग्रामीणities भगवा विरोध
SNSUNIL NAGPAL
Mar 16, 2026 14:18:48
Fazilka, Punjab
जलालाबाद की गांव कटियावाली में एक नौजवान की मौत होने का मामला सामने आया है। आरोप लगे हैं कि गांव में नशा बिक रहा है, और नशे का सेवन करने से नौजवान की मौत हुई है। जबकि उधर मामला पुलिस के पास पहुंचा तो अब पुलिस ने इस मामले में कार्यवाही करते हुए नशा बेचने वाली महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है जिनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा रही है।जानकारी देते हुए मृतक गुरप्रीत की मां बिमला रानी ने बताया कि वह गांव कटियावाली के रहने वाले हैं। उसके लड़के की मौत चिट्टे के इस्तेमाल करने से मौत हुई है। महिला का आरोप है गांव में एक घर की महिलाएं नशा बेच रही है, जिसमें घर की एक लड़की को रेड दौरां उन्होंने पकड़वा दिया। जबकि परिवार के बाकी के लोग अभी भी नशा बेच रहे हैं। महिला का कहना है कि उनके द्वारा कई बार पुलिस को भी शिकायत दर्ज करवाई गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आज उसके लड़के की नशे की वजह से मौत हो गई, जिसमें उनके द्वारा इंसाफ की मांग की जा रही है। इधर सरपंच मनप्रीत सिंह ने कहा कि ये मामला पहले ही पुलिस के ध्यान में था, लेकिन इसके बावजूद 27 वर्षीय गांव के युवक की मौत हो गई। हालांकि पिछले लंबे समय से पंचायत नशे के खिलाफ एकजुट होकर विरोध कर रहे हैं, इसके बावजूद नशा बेचने वाले अपने कारोबार में जुटे हैं। फिलहाल उनके द्वारा पुलिस से इस मामले पर कार्यवाही की मांग रखी गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कार्यवाही न हुई तो सभी लोग तैयार हैं जो एक्शन लेते हुए इस मामले पर कार्यवाही करवा कर रहेंगे। उधर डीएसपी गुरसेवक सिंह बतलाते हैं कि मृतक युवक गांव की लड़की से नशीली वस्तु लेकर आया था जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई थी, जिसपर उक्त लड़की को गिरफ्तार किया गया था। लेकिन अब गुरूरीत कि मौत हो गई। इसके मामले में पुलिस ने नशा बेचने वाली महिला व उसकी दोनों लड़कियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, जिसमें से एक लड़की पहले ही नशे के केस में जेल जा चुकी है, जबकि पीछे रहती माता-पिता को भी अब पकड़ जेल भेज दिया गया है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
ASAvtar Singh
FollowMar 16, 2026 15:17:360
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 16, 2026 15:16:050
Report
NSNitesh Saini
FollowMar 16, 2026 15:01:59921
Report
MSManish Sharma
FollowMar 16, 2026 14:46:121060
Report
VKVarun Kaushal
FollowMar 16, 2026 14:37:09970
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 16, 2026 14:20:05Noida, Uttar Pradesh:Manali, Kullu (Himachal Pradesh): Manali receives fresh snowfall/ visuals
1050
Report
SSSandeep Singh
FollowMar 16, 2026 13:55:361010
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 16, 2026 13:52:521077
Report
VKVipan Kumar
FollowMar 16, 2026 13:49:111047
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 16, 2026 13:47:141058
Report
MJManoj Joshi
FollowMar 16, 2026 13:32:36Chandigarh, Chandigarh:मालेरकोटला की महिला के साथ पिटाई पर DSP स्तर की जाँच, कमीशन को रिपोर्ट
1038
Report
KSKapil sharma
FollowMar 16, 2026 13:30:141049
Report
KSKapil sharma
FollowMar 16, 2026 13:24:081080
Report
KSKapil sharma
FollowMar 16, 2026 13:23:501067
Report