Back
फाजिल्का पुलिस ने तीन साल पुराने मोबाइल ट्रेस कर मालिकों तक पहुँचाया—स्पेशल विंग की बड़ी कामयाबी
SNSUNIL NAGPAL
Feb 08, 2026 11:18:34
Fazilka, Punjab
जो लोग कहते हैं कि पुलिस काम नहीं करती । ये खबर उनके लिए है । क्योंकि फाजिल्का की सदर थाना पुलिस ने कई वर्ष पुराने उन मामलों को सुलझा दिया है । जिनके सुलझने की उम्मीद लोग छोड़ चुके थे । जी हां फाजिल्का की सदर थाना पुलिस ने तीन से चार वर्ष पहले तक के गुम हुए मोबाइल ढूंढ निकाले हैं । और उन्हें उनके मालिकों तक पहुंचाया है । पुलिस का कहना है कि स्पेशल विंग इसके लिए काम कर रहा है । जिसके जरिए करीब 10 मोबाइल ट्रेस कर उनके मालिकों तक पहुंचा दिए गए हैं ।
जानकारी देते हुए फाजिल्का की सदर थाना के एसएचओ प्रगट सिंह सिद्धू ने बताया कि पुलिस के पास लगातार ऐसी शिकायत आ रही है । कि लोगों के मोबाइल गुम हो गए । इसी के तहत पुलिस द्वारा विशेष पोर्टल के जरिए इन मोबाइल को ट्रेस पर लगाया जाए जा रहा है । और जिसका नतीजा यह सामने आया है कि पुलिस ने कुछ दिनों में 10 मोबाइल ढूंढ निकाले हैं । जो विभिन्न स्थानों पर लोगों से गुम हो गए थे । हालांकि लोगों द्वारा इसकी शिकायत भी पुलिस को की गई । एसएचओ प्रगट सिंह के मुताबिक बरामद हुए मोबाइल में ज्यादा मोबाइल 2023 और उससे पहले के गुम हुए हैं । करीब 2 लाख से अधिक कीमत के इन मोबाइल्स को न सिर्फ पुलिस में बरामद किया है । बल्कि उनके मालिकों को तक पहुंचाकर उन्हें सपुर्द कर दिया है । एसएचओ का कहना है कि पुलिस काम करती है । समय लग जाता है । लेकिन अंजाम तक जरूर पहुंचती है ।
उधर गांव हंसता कलां के हरजिंदर सिंह का कहना है कि करीब 15 महीने पहले उसके घर से कोई मोबाइल चोरी कर ले गया था । जिसे पुलिस ने बरामद किया है । जबकि उधर गट्टी नंबर एक के रहने वाले हरदेव सिंह ने बताया कि 2023 में उनके सरहदी इलाके में आई बाढ़ के दौरान उसका फोन गुम हो गया था । जो आज सदर पुलिस ने ढूंढ कर दिया है । उधर गांव ठगनी के करनैल सिंह ने बताया कि दो वर्ष पहले घर लौटते वक्त जेब से मोबाइल गिर गया था । आज मिल गया । जिसके लिए वह फाजिल्का पुलिस का धन्यवाद करते है । कुल दस मोबाइल मिले है जिसमें से करीब 7 मालिक थाने पहुंचे । जो पुलिस ने उनके सपुर्द कर दिए है ।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
DVDEVENDER VERMA
FollowFeb 08, 2026 12:51:380
Report
KSKapil sharma
FollowFeb 08, 2026 12:49:55Noida, Uttar Pradesh:ਬੱਸ ਅੱਡਾ ਅਤੇ ਵਰਕਸ਼ਾਪ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਦੇ ਅਚਨਚੇਤੀ ਦੌਰੇ ਮੌਕੇ ਟਰਾਂਸਪੋਰਟ ਮੰਤਰੀ ਲਾਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭੁੱਲਰ
0
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowFeb 08, 2026 12:33:140
Report
KSKapil sharma
FollowFeb 08, 2026 12:32:170
Report
SKSuneel Kumar
FollowFeb 08, 2026 12:31:460
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowFeb 08, 2026 12:22:150
Report
KSKuldeep Singh
FollowFeb 08, 2026 12:21:530
Report
VSVARUN SHARMA
FollowFeb 08, 2026 12:01:320
Report
NSNaresh Sethi
FollowFeb 08, 2026 12:00:590
Report
KSKapil sharma
FollowFeb 08, 2026 11:52:20Noida, Uttar Pradesh:AAP Chief Spokesperson MLA Kuldeep Singh Dhaliwal's reaction on Sunil Jakhar's PC
0
Report
KSKapil sharma
FollowFeb 08, 2026 11:51:35Noida, Uttar Pradesh:AAP leader Jagroop Singh Shekwan's reaction on Partap Bajwa's remarks
0
Report
ASAvtar Singh
FollowFeb 08, 2026 11:49:580
Report
BKBIMAL KUMAR
FollowFeb 08, 2026 11:49:090
Report
KSKapil sharma
FollowFeb 08, 2026 11:47:510
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowFeb 08, 2026 11:47:020
Report