Back
फाजिल्का पुलिस गैंगस्टर विरोधी मुहिम: 11 गैंगस्टर रडार पर, पोस्टर चिपके
SNSUNIL NAGPAL
Feb 19, 2026 16:16:35
Fazilka, Punjab
फाजिल्का पुलिस इन दिनों क्राइम को लेकर सतर्क नजर आ रही है । जिसको लेकर पुलिस द्वारा अब शहर भर में पोस्टर लगाए जा रहे हैं । फाजिल्का के एसएसपी गुरमीत सिंह खुद सुपरविजन करते हुए शहर में निकले और एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन पंजाब के तहत बनाए गए पोस्टर शहर की दीवारों पर चिपकाए गए । एसएसपी का कहना है कि गैंगस्टरो को पकड़ने में लोग उनका सहयोग करें । इस नंबर पर सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा । हालांकि इस दौरान एसएसपी ने बाजार के दुकानदारों से मुलाकात कर सहयोग की अपील की ।
चौंक घंटाघर पर पहुंचे फाजिल्का के एसएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि जिले भर में विशेष नाकाबंदी की गई है । जब से पुलिस ने गैंगस्टर पर वार के चलते चलाए जा रहे अभियान के तहत इन गैंगस्टरो की मदद करने वाले और पारिवारिक सदस्यों तक पहुंच कर पूछताछ की जा रही है । उन्होंने बताया कि फाजिल्का पुलिस की रडार पर कुल 11 गैंगस्टर है । जिनमे से पांच भगौड़े है जबकि बाकी जेल में है । जिन्हें प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की जा रही है । इसी के तहत एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन के जरिए शहर में पोस्टर चिपकाए जा रहे है । जिसपर लोगों को इस हेल्पलाइन नंबर पर सूचना देने की अपील की जा रही है । हालांकि उन्होंने कहा कि इस नंबर पर सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा । एसएसपी ने अपील की कि लोग इस हेल्पलाइन नंबर के जरिए उन्हें सूचना दे । जिसमें अगर कोई आपके मोहल्ले में या आस पड़ोस में कोई एंटी सोशल एलिमेंट यानी गैर कानूनी गतिविधि नजर आती है । या फिर कोई हथियार का इस्तेमाल करता है तो पुलिस को सूचित करे । जिसपर पुलिस पहल के आधार पर एक्शन लेगी। ताकि क्राइम होने से पहले उसे रोका जा सके ।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
ASAnmol Singh Warring
FollowFeb 19, 2026 17:01:200
Report
VSVARUN SHARMA
FollowFeb 19, 2026 16:17:070
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 19, 2026 16:01:180
Report
MSManish Sharma
FollowFeb 19, 2026 15:32:140
Report
KSKuldeep Singh
FollowFeb 19, 2026 15:00:390
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 19, 2026 15:00:150
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 19, 2026 14:50:19Noida, Uttar Pradesh:French President Macron visited Bangla Sahib Gurudwara in Delhi yesterday night.
0
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 19, 2026 14:34:290
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowFeb 19, 2026 14:20:020
Report
DSDharmindr Singh
FollowFeb 19, 2026 14:19:030
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 19, 2026 14:17:450
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowFeb 19, 2026 14:04:150
Report
KSKuldeep Singh
FollowFeb 19, 2026 14:03:160
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowFeb 19, 2026 14:02:480
Report