Back
पट्टी में शादी समारोह के दौरान सरपंच की हत्या, पंजाब की कानून-व्यवस्था पर सवाल
BSBHARAT SHARMA
Feb 19, 2026 14:02:48
Amritsar, Punjab
पट्टी हलके में शादी समारोह के दौरान आप सरपंच की गोली मारकर हत्या, पंजाब में कानून-व्यवस्था पर सवाल
घायल भाई जर्मनजीत सिंह का अमृतसर के निजी अस्पताल में इलाज जारी
पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे बिक्रम सिंह मजीठिया, मान सरकार पर साधा निशाना
“कानून-व्यवस्था पूरी तरह फेल, मुख्यमंत्री और डीजीपी दें इस्तीफा” – मजीठिया
बीते दिनों तरनतारन जिले के पट्टी विधानसभा क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान आम आदमी पार्टी से जुड़े एक सरपंच की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात में सरपंच का भाई जर्मनजीत सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और लोग पंजाब में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर गहरी चिंता जता रहे हैं।
घायल जर्मनजीत सिंह का हालचाल जानने के लिए शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया अस्पताल पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए मजीठिया ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की और कहा कि सरपंच का भाई हिम्मती और बहादुर युवक है, जो फिलहाल खतरे से बाहर बताया जा रहा है। हालांकि उन्होंने इस बात पर गंभीर चिंता जताई कि मुख्य गवाह और पीड़ित परिवार की सुरक्षा को लेकर कोई ठोस इंतजाम नहीं किए गए हैं।
मजीठिया ने आरोप लगाया कि पंजाब में “लॉ एंड ऑर्डर” पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि अगर शादी जैसे खुशी के मौके पर भी लोग सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिक की सुरक्षा का क्या होगा। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या पुलिस इस केस के मुख्य गवाहों की सुरक्षा सुनिश्चित कर पाएगी या फिर उन्हें भी जान का खतरा बना रहेगा। मजीठिया ने दावा किया कि जर्मनजीत सिंह ने उन्हें बताया कि हमलावरों ने सिर के पास से गोलियां चलाईं, जो इस हमले की गंभीरता को दर्शाता है।
अकाली नेता ने आगे कहा कि सिर्फ एसएचओ या डीएसपी को सस्पेंड कर देने से हालात नहीं सुधरेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब के डीजीपी से इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि यह उनकी सीधी नाकामी है। मजीठिया ने यह भी सवाल उठाया कि जब हाई-सिक्योरिटी और न्यायिक इलाकों के पास भी हत्याएं हो रही हैं, तो आम इलाकों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने गैंगस्टर संस्कृति का जिक्र करते हुए कहा कि खुलेआम धमकियां दी जा रही हैं और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। अंत में मजीठिया ने चेतावनी दी कि अगर समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो पंजाब में हालात और ज्यादा बिगड़ सकते हैं। उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग
बाइट --- अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
MSManish Sharma
FollowFeb 19, 2026 15:32:140
Report
KSKuldeep Singh
FollowFeb 19, 2026 15:00:390
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 19, 2026 15:00:150
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 19, 2026 14:50:19Noida, Uttar Pradesh:French President Macron visited Bangla Sahib Gurudwara in Delhi yesterday night.
0
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 19, 2026 14:34:290
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowFeb 19, 2026 14:20:020
Report
DSDharmindr Singh
FollowFeb 19, 2026 14:19:030
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 19, 2026 14:17:450
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowFeb 19, 2026 14:04:150
Report
KSKuldeep Singh
FollowFeb 19, 2026 14:03:160
Report
KPKomlata Punjabi
FollowFeb 19, 2026 13:46:270
Report
ADAnkush Dhobal
FollowFeb 19, 2026 13:31:040
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowFeb 19, 2026 13:05:150
Report
RBRohit Bansal
FollowFeb 19, 2026 13:04:130
Report