Back
गंदे पानी से बच्चों में विकलांगता-चर्म रोग: सरकार से विशेष पैकेज की मांग
SNSUNIL NAGPAL
Mar 28, 2026 15:31:49
Fazilka, Punjab
फाजिल्का उपमंडल के अंतरराष्ट्रीय सरहद पर बसे गांव तेजा रूहेला व चक्क रूहेला जमीनी पानी दूषित होने के चलते बारसों से घरों ने दिव्यांग ओर मानसिक स्तर पर रोग लगने से बच्चे देख माता पिता रोने को मजबूर है । क्योंकि पिछले समय से दूषित पानी की वजह से फैली विभिन्न बीमारियों के चलते गांव के घरों ने कई बच्चे जन्म से विकलांग, अंधेपन के शिकार हैं जबकि इन गांवों में भारी संख्या में लोग हैपाटाईटस, चर्म रोग, कैंसर जैसी बीमारियों से पीडि़त हैं होने के कारण उनके माता-पिता की आधी से ज्यादा कमाई उनके उपचार लगती रही है । जिस कारण परिवार के बाकी सदस्यों का ठीक से पालन-पोषण नहीं हो रहा। इन बीमारियों की वजह से उक्त गांव इतनी चर्चा में आए कि संगरूर के सांसद भगवंत मान अपने स्वैच्छिक फंड से इन लोगों को मदद कर उनके जख्मों पर मरहम लगाने का प्रयास किया व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी उक्त गांव का दौरा कर चुके हैं। हालांकि बीते समय में सरकारों ने जमीनी पानी से लोगों को बचाने के लिए वाटर सप्लाई और आरो का प्रबंध किया । लेकिन दो वक्त की रोटी मुश्किल से कमाकर घर का गुजारा चलाने वाले इन लोगों के पास इतनी क्षमता नहीं कि वह पानी खरीद कर पी सके । लोगों का कहना है कि आज हालात ये है कि उनके यहां नेता तो आते है वोट ले जाते है लेकिन बच्चों के इलाज के नाम पर कुछ भी नहीं । फोटो वीडियो बना ले जाते है लेकिन सब धरा का धरा रह जाता है । इसलिए उन्होंने पीड़ित बच्चों के इलाज के लिए मदद की गुहार लगाई है ।
पीड़ित महिला इंद्रो बाई का कहना है कि उसका पौता जश्नदीप 20 वर्ष का हो गया है । लेकिन पैरों से दिव्यांग होने के चलते वह चल फिर नहीं सकता । घर पर ही जमीन पर जैसे तैसे घसीट कर चलता हज । महिला का कहना है कि उनके गांव में खराब जमीनी पानी की वजह से ये हालात पैदा हुए थे । और अब जैसे तैसे वह जिंदगी बिता रहे है । इंद्रो बाई का कहना है कि उसका बेटा चरणजीत मेहनत मजदूरी करता है । जबकि बहु रमेश कौर घर पर ही रहती है जबकि उसकी पौती संजना गोलगप्पे की रेहड़ी लगाती है । बारहवीं पास संजना रोजाना गोलगप्पे बेच पैसा कमाती है । घर की जरूरतों में खर्च के चलते हालात ये है कि उनकी इतनी पहुंच नहीं वह पानी खरीद कर पी सके । फिलहाल वह गांव में सप्लाई हो रहा वाटरबर्क्स के पानी का इस्तेमाल कर रहे है ।
वहीं गुरचरण आज 22 वर्ष का हो गया । वह भी पैरों से दिव्यांग है। वह चल फिर नहीं सकता । परिवार का कहना है कि गांव में ऐसे कई बच्चे है जिनके ऐसे हालात है । उनके इलाके से गुजरते सतलुज में आ रहे गंदे पानी की वजह से ये हालात पैदा हुए है । जमीनी पानी खराब हो गया और जिससे एक के बाद एक घर ने ऐसे हालात होते हुए । उन्हें कहा कि आज भी जमीनी מים की शुद्धता में सुधार नहीं हुआ । लेकिन वाटरवर्क्स के लिए गांव ने अब पानी सप्लाई होता है । या फिर गांव में लगे आरो से पीने के लिए पानी खरीदना पड़ता है। उन्होंने कहा कि नेता आते है वोट ले जाते है। लेकिन उनके बच्चों के इलाज के बारे में आज तक किसी ने नहीं सोचा ।
गांव के कृपाल सिंह का कहना है कि वह गांव तेजा रूहेला के रहने वाले है उनके गांव में पिछले 30 वर्षों से पीने के पानी की समस्या बरकरार है । उन्होंने कहा कि बड़ी बड़ी फैक्ट्रियों का गंदा पानी उनके गांवों से गुजरते सतलुज में आने से जमीनी पानी खराब हो चुका है । गांव में कोई दिव्यांग है, आंखों की दिक्कत है, बालों की दिक्कत है, किसी को चमड़ी का रोग तो किसी को पेट के रोग ने परेशान कर रखा है । लगातार सुर्खियों में आने के बाद उनके गांव ने वाटर सप्लाई और आरो का प्रबंध किया गया। लेकिन मेहनत मजदूरी करने वाले लोग रोजाना पीने का पानी खरीद करने में असमर्थ है । इसलिए सरकार से विशेष पैकेज की मांग की जा रही है उनका कहना है कि बाढ़ आने से उक्त लोगों की भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है । इतने वर्ष बीत गए लेकिन हालात नहीं बदले ।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
MSManish Shanker
FollowMar 28, 2026 16:47:41Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:मोहाली के सेक्टर 70 में स्थित पल ग्रुप की एक कनाल की कोठी नंबर 1118 की बजरी कीमत तकरीबन 5 से 6 करोड रुपए आंकी जा रही है। इस कोठी में परिवार रहते हैं
0
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowMar 28, 2026 16:47:12Zirakpur, Punjab:67 एकड़ जमीन: खेती के साथ आम बाग और होटल, प्रति एकड़ 8 करोड़
0
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowMar 28, 2026 16:45:190
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowMar 28, 2026 16:33:37253
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowMar 28, 2026 16:32:30Zirakpur, Punjab:17 एकड़ जमीन पर खेती की जा रही है और कुछ हिस्से में झाड़ियां होगी हुई है
17 × 45 लाख = 7,65,00,000
7 करोड़ 65 लख रुपए
270
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 28, 2026 16:31:22129
Report
DSDharmindr Singh
FollowMar 28, 2026 16:15:23968
Report
KCKhem Chand
FollowMar 28, 2026 15:32:53935
Report
NSNaresh Sethi
FollowMar 28, 2026 15:32:271056
Report
AMAjay Mahajan
FollowMar 28, 2026 14:48:051004
Report
AJAnil Jain
FollowMar 28, 2026 14:46:381060
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 28, 2026 14:33:04969
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 28, 2026 14:01:591006
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 28, 2026 14:01:361035
Report