Back
बरनाला के चेयरमैन बोले: महिलाओं को 1000-1500 रुपये मासिक, 9300 करोड़ का बजट
DSDEVINDER SHARMA
Mar 11, 2026 12:39:48
Barnala, Punjab
बरनाला जिले के चेयरमैन परमिंदर सिंह भंगू ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मां-बहन सम्मान योजना के तहत महिलाओं को 1000 और 1500 रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह योजना 13 अप्रैल बैसाखी के दिन से लागू होगी। उन्होंने बताया कि इस योजना के लिए पंजाब सरकार ने 9300 करोड़ रुपये का बजट रखा है। परमिंदर सिंह भंगू ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा किए गए सभी वादे पूरे किए गए हैं और जो वादे नहीं किए गए थे, उन्हें भी पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सत्ता में आने से पहले महिलाओं को 2500 रुपये प्रति महीना और हर परिवार को 15 लाख रुपये देने का वादा किया था, लेकिन आज तक वह वादा पूरा नहीं किया गया। सुखपाल सिंह खैहरा द्वारा महिलाओं को लेकर की गई टिप्पणी का जवाब देते हुए परमिंदर सिंह भंगू एवं महिला विंग जिला प्रधान निशा कहा कि वह चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं, इसलिए उन्हें गरीब घरों के बारे में कुछ भी पता नहीं है। महिलाओं के प्रति ऐसी शब्दावली बड़े ही शर्मनाक है कांग्रेस का इतिहास कांग्रेस पार्टी शुरू से ही दलित समाज के खिलाफ रही है इस मौके पर बरनाला जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन परमिंदर सिंह भंगू ने कहा कि पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मां-बहन सम्मान योजना के तहत महिलाओं को 1000 और 1500 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे और यह योजना 13 अप्रैल बैसाखी से लागू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि जनरल वर्ग की महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह और अनुसूचित जाति की महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। इसके लिए सरकार ने 9300 करोड़ रुपये का बजट रखा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने कई ऐसे काम भी किए हैं जिनका पहले वादा नहीं किया गया था, जैसे रोड सेफ्टी फोर्स, स्वास्थ्य सुविधाएं और शिक्षा क्रांति। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव से पहले महिलाओं को 2500 रुपये प्रति माह और हर परिवार को 15 लाख रुपये देने का वादा किया था, लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी यह वादा पूरा नहीं किया गया। सुखपाल सिंह खैहरा की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि आप चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं, लेकिन आम घरों की महिलाओं के लिए 1000 और 1500 रुपये भी बड़ी रकम होती है। उन्होंने कहा कि सच्चे सपूत छोटे घरों से ही निकलते हैं। साथ ही उन्होंने कांग्रेस से कहा कि अपने नेताओं को समझाएं ताकि वे किसी भी दलित समाज का अपमान न करें। उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणी निंदनीय है और इसके लिए सुखपाल सिंह खैहरा को माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार महिलाओं को 1000 रुपये देने का अपना वादा पूरा कर रही है, जिससे पंजाब की महिलाएं काफी खुश हैं। कुछ दिन पहले सांसद मीत हेयर के घर के सामने महिलाओं ने खुशी जाहिर करते हुए लड्डू भी बांटे थे। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ने चार साल में 63,000 नौकरियां दी हैं। उन्होंने कहा कि पहले चुनाव के समय सरकारें सिर्फ घोषणाएं करती थीं, लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार ने जो वादे किए हैं, उन्हें पूरा भी किया है। उन्होंने कहा कि गांवों और शहरों में 10 लाख कार्ड बनाने के लिए कैंप लगाए गए हैं, जिनकी लोकेशन हर 10 दिन में बदल दी जाती है ताकि लोगों को इस योजना की जानकारी मिल सके। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा CSC को 17 से 20 रुपये दिए जाते हैं और इस योजना के लिए लोगों से एक भी रुपया नहीं लिया जाएगा। अगर कोई कार्ड बनाने के लिए पैसे लेता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उसकी आईडी बंद कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खातों में पैसे डालने के लिए महिला विंग की महिलाएं उनके बैंक खातों की जानकारी ले रही हैं, जिसके बाद पैसे सीधे खातों में भेजे जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो महिलाएं सरकारी नौकरी करती हैं या इनकम टैक्स भरती हैं, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। जिन महिलाओं की सरकारी नौकरी नहीं है और जो इनकम टैक्स नहीं भरतीं, उन्हें इस योजना के तहत पैसे दिए जाएंगे।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
KDKuldeep Dhaliwal
FollowMar 11, 2026 13:24:270
Report
NSNavdeep Singh
FollowMar 11, 2026 13:18:120
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 11, 2026 13:03:360
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 11, 2026 13:03:260
Report
RKRAMAN KHOSLA
FollowMar 11, 2026 13:02:220
Report
ASAvtar Singh
FollowMar 11, 2026 12:49:300
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 11, 2026 12:47:520
Report
MSManuj Sharma
FollowMar 11, 2026 12:47:430
Report
DSDharmindr Singh
FollowMar 11, 2026 12:47:110
Report
NSNitesh Saini
FollowMar 11, 2026 12:36:530
Report
BKBIMAL KUMAR
FollowMar 11, 2026 12:36:320
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 11, 2026 12:36:130
Report
MSManish Shanker
FollowMar 11, 2026 12:19:310
Report
KKKIRTIPAL KUMAR
FollowMar 11, 2026 12:06:240
Report