Back
स्कูล छात्र बस के पीछे लटककर यात्रा: हिमाचल में सुरक्षा खतरे की बहस
NSNitesh Saini
Mar 11, 2026 12:36:53
Sundar Nagar, Himachal Pradesh
स्रोत मंडी जिला के जोगिंदरनगर क्षेत्र से एक बेहद चिंताजनक और खतरनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक स्कूली छात्र अपनी जान जोखिम में डालकर एचआरटीसी बस के पीछे लटककर यात्रा करता हुआ दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो जोगिंदरनगर क्षेत्र का है और करीब दो दिन पुराना बताया जा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बस सड़क पर चल रही है और एक स्कूली छात्र बस के पीछे की ओर पकड़कर लटका हुआ है। इस दौरान उसकी जान को गंभीर खतरा बना हुआ है। यदि जरा सी भी चूक होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। यह वीडियो बस के पीछे चल रहे कुछ बाइक सवार युवकों ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया, जिसके बाद यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। कई लोगों ने इसे बेहद लापरवाही और चिंताजनक स्थिति बताया है।
वहीं, हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा करते हुए लोगों से अपील की है कि इस तरह से अपनी जान जोखिम में न डालें। उन्होंने बस चालक और परिचालकों से भी सतर्कता बरतने की बात कही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। उधर, वायरल वीडियो सामने आने के बाद एचआरटीसी प्रबंधन भी हरकत में आ गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
उधर, जोगिंदरनगर के अड्डा प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि उन्हें वायरल वीडियो की जानकारी मिल चुकी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह बस जोगिंदरनगर-गलमाठा-पद्धर रूट पर चलती है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बस के ड्राइवर और कंडक्टर से पूछताछ की गई है तथा विभागीय जांच जारी है। उन्होंने बताया कि जिस बस का वीडियो वायरल हो रहा है, वह बस पिछले करीब पांच दिनों से इस रूट पर नहीं चल रही है और फिलहाल वर्कशॉप में मरम्मत का काम चल रहा है।
फिलहाल निगम प्रबंधन पूरे मामले की पड़ताल कर रहा है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वीडियो कब का है और घटना के समय बस में तैनात स्टाफ की भूमिका क्या थी। वहीं, प्रशासन और परिवहन विभाग ने भी लोगों से अपील की है कि इस तरह की खतरनाक हरकतें करने से बचें, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
KDKuldeep Dhaliwal
FollowMar 11, 2026 13:24:270
Report
NSNavdeep Singh
FollowMar 11, 2026 13:18:120
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 11, 2026 13:03:360
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 11, 2026 13:03:260
Report
RKRAMAN KHOSLA
FollowMar 11, 2026 13:02:220
Report
ASAvtar Singh
FollowMar 11, 2026 12:49:300
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 11, 2026 12:47:520
Report
MSManuj Sharma
FollowMar 11, 2026 12:47:430
Report
DSDharmindr Singh
FollowMar 11, 2026 12:47:110
Report
DSDEVINDER SHARMA
FollowMar 11, 2026 12:39:480
Report
BKBIMAL KUMAR
FollowMar 11, 2026 12:36:320
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 11, 2026 12:36:130
Report
MSManish Shanker
FollowMar 11, 2026 12:19:310
Report
KKKIRTIPAL KUMAR
FollowMar 11, 2026 12:06:240
Report