Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ludhiana141401

खन्ना में होमगार्ड जवान की वीडियो ने खोली ड्यूटी की असलियत!

Dharmindr Singh
Jul 07, 2025 07:35:15
Khanna, Punjab
खन्ना में होमगार्ड जवान की एक वीडियो सामने आई है। लुधियाना से खन्ना ड्यूटी पर भेजे गए होमगार्ड जवान गुरभेज सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी परेशानियां साझा कीं। गुरभेज सिंह ने वीडियो में बताया कि उन्हें ड्यूटी पर तो बुलाया गया, लेकिन न कोई गाड़ी दी गई और न ही रहने की जगह। वह बारिश में भीगते हुए सड़क पर खड़े हैं। कैबिन का ताला बंद है और उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। 55 वर्षीय जवान ने यह वीडियो खन्ना में हाईटेक नाके वाले केबिन के बाहर खड़े होकर बनाई। उनके साथ कुछ और मुलाजिम भी थे। वीडियो में कहा कि अफसर सिर्फ ड्यूटी का आदेश देकर चले जाते हैं। उनसे काम तो लिया जाता है, लेकिन मानवीय व्यवहार नहीं किया जाता। रात की ड्यूटी के दौरान बैठने की जगह भी नहीं है। लेटने पर मुंशी गैरहाजिरी की धमकी देते हैं। जवान ने बताया कि ड्यूटी के समय भोजन की व्यवस्था का आश्वासन दिया गया था। लेकिन वास्तविकता में उन्हें पीने के पानी की सुविधा तक नहीं मिली। उन्होंने कहा कि यह वीडियो डीजीपी तक पहुंचेगी। उधर, खन्ना पुलिस ने इस पूरे मामले में रिपोर्ट बनाकर होमगार्ड के अधिकारियों को भेज दी है। वीडियो बनाने वाले खिलाफ अनुशासन भंग करने और ड्यूटी से गैर हाजिर रहने का आरोप है। एसएचओ उसे सारी रात फोन करते थे लेकिन होमगार्ड जवान ने कोई संतुष्ट जवाब नहीं दिया।
0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Advertisement