Back
सुल्तानपुर लोधी बाढ़ से धान बर्बाद, किसान ने खौफनाक कदम उठाने की कोशिश
VSVARUN SHARMA
Sept 16, 2025 07:05:40
Kapurthala, Punjab
सुल्तानपुर लोधी : बाढ़ से डूब तबाह हुई फसल, कर्ज से परेशान किसान ने उठाया खौफनाक कदम, आत्महत्या की कर कोशिश
निजी अस्पताल में जेरे इलाज, समाजसेवियों से लगाई मदद की गुहार
सुल्तानपुर लोधी के मंड क्षेत्र में ब्यास दरिया में आए उफान के कारण आई बाढ़ से जहां हजारों एकड़ धान की फसल बर्बाद हो गई वहीं आहली कलां बांध टूटने से 15-16 एकड़ फसल बर्बाद होने से परेशान एक किसान ने जहरीला पदार्थ निगल कर जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश किए जाने की खबर सामने आई है।
वह अब सुल्तानपुर लोधी के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन जीनव मौत की लड़ाई लड़ रहा है। जानकारी के अनुसार अर्शदीप सिंह पुत्र मलकीत सिंह आहली कलां जिसकी 15-16 एकड़ फसल बाढ़ के पानी से बर्बाद हो गई थी कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। जिससे उसने परेशान होकर कोई जहरीली दवा पी ली थी और उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस किसान की 16 एकड़ फसल बाढ़ के कारण जलमग्न हो गई है भूसा या हरा चारा नहीं बचा है और उसके पशु भूख से मर रहे हैं। किसान के पास करीब 7-8 एकड़ खुद की जमीन है जबकि बाकी उसने ठेके पर ले रखी है।
उधर उसके गांव वासियों द्वारा देश-विदेश में बैठे पंजाबी एनआरआई से अपील की है कि जिस तरह सभी पंजाबी बाढ़ पीड़ितों की सेवा और उन्हें राहत पहुंचाने के लिए एकजुट हुए हैं। हमें भी इस मुश्किल घड़ी में इस परिवार का साथ देना चाहिए क्योंकि इस परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है और साथ ही प्रशासन से भी अपील की है कि खालसा एड सहित समूह समाजसेवी संस्थाएं इस परिवार की यथासंभव मदद के लिए आगे आए।
वहीं निजी अस्पताल के मुख्य संचालक दो अमनप्रीत सिंह ने कहा कि फिलहाल किस की हालत स्थिर है। जब यह हमारे पास आया था तो इसने कोई जहरीली वस्तु निकली हुई थी तथा बेहोशी की हालत में था। कुछ समय इसको वेंटिलेटर पर भी रखा गया पर अब इसकी हालत पहले से बेहतर है। हमारी ओर से भी थोड़ी बहुत मदद इसकी जरूर की जाएगी।
बाइट : मलकीत सिंह (किसान का पिता)
बाइट : रशपाल संधू ( गांव वासी)
बाइट : डा. अमनप्रीत सिंह (अस्पताल संचालक)
3
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
HSHarmeet Singh
FollowSept 16, 2025 08:48:340
Report
AMAjay Mahajan
FollowSept 16, 2025 08:35:500
Report
RKRAJESH KATARIA
FollowSept 16, 2025 08:35:320
Report
AAAsrar Ahmad
FollowSept 16, 2025 08:35:110
Report
RBRohit Bansal
FollowSept 16, 2025 08:20:042
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowSept 16, 2025 08:16:150
Report
MSManish Sharma
FollowSept 16, 2025 08:16:050
Report
NLNAND LAL
FollowSept 16, 2025 08:11:270
Report
NSNitesh Saini
FollowSept 16, 2025 08:04:070
Report
AAAsrar Ahmad
FollowSept 16, 2025 07:49:022
Report
MTManish Thakur
FollowSept 16, 2025 07:48:543
Report
AAAsrar Ahmad
FollowSept 16, 2025 07:47:230
Report
HSHarmeet Singh
FollowSept 16, 2025 07:31:412
Report
AAAsrar Ahmad
FollowSept 16, 2025 07:24:383
Report
ADAnkush Dhobal
FollowSept 16, 2025 07:20:430
Report