Back
नूरपुर में मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा; रक्तदान से बना नया रिकॉर्ड
BSBhushan Sharma
Sept 17, 2025 10:06:37
Nurpur, Himachal Pradesh
लोकेशन: नूरपुर भूषण शर्मा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया गया, रक्तदान शिविर भी आयोजित
एंकर -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर जिला कार्यालय नूरपुर में विशेष सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धार्थन और कांगड़ा-चंबा लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही स्थानीय विधायक रणबीर निक्का, पूर्व मंत्री राकेश पठानिया, पूर्व विधायक अर्जुन ठाकुर, इंदौरा की पूर्व विधायक रीता धीमान, जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश काका सहित कई वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम के तहत एक विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसमें लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने स्वयं रक्तदान कर हिस्सा लिया। इसके बाद आयोजित प्रेस वार्ता में सांसद डॉ. भारद्वाज ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन को सेवा पखवाड़े के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इस वर्ष सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण देश की प्रगति के लिए आवश्यक है और इसी दिशा में सरकार एवं पार्टी निरंतर कार्य कर रही है।
डॉ. राजीव भारद्वाज ने आगे कहा,
"भाजपा केवल राजनीतिक संगठन नहीं है, बल्कि सेवा कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभा रही है। इस तरह के आयोजन देश में समाज सेवा की भावना को मजबूती प्रदान करते हैं।"
इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समाज सेवा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
बाइट -डॉ. राजीव भारद्वाज(सांसद काँगड़ा चम्बा )
2
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
RBRohit Bansal
FollowSept 17, 2025 12:30:420
Report
RBRohit Bansal
FollowSept 17, 2025 12:24:03Chandigarh, Chandigarh:पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट में वकीलों के बीच झड़प
0
Report
SGSatpal Garg
FollowSept 17, 2025 11:53:243
Report
KCKhem Chand
FollowSept 17, 2025 11:51:550
Report
SSSanjay Sharma
FollowSept 17, 2025 11:38:040
Report
NSNavdeep Singh
FollowSept 17, 2025 11:20:080
Report
MSManish Shanker
FollowSept 17, 2025 11:16:360
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowSept 17, 2025 11:15:140
Report
ASARVINDER SINGH
FollowSept 17, 2025 11:03:370
Report
RBRohit Bansal
FollowSept 17, 2025 11:01:470
Report
ASARVINDER SINGH
FollowSept 17, 2025 10:52:511
Report
SSSanjay Sharma
FollowSept 17, 2025 10:49:222
Report
MJManoj Joshi
FollowSept 17, 2025 10:46:250
Report
SGSatpal Garg
FollowSept 17, 2025 10:39:590
Report
BSBhushan Sharma
FollowSept 17, 2025 10:37:163
Report