Back
मंडी स्टोरी: अजय टम्टा-जयराम ठाकुर का सराज दौरा, NH सुधार का संकेत
KPKomlata Punjabi
Sept 14, 2025 12:48:01
Mandi, Himachal Pradesh
मंडी स्टोरी
सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा एवं पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष का सराज दौरा
20 सितंबर तक मनाली तक नेशनल हाइवे बहाल करने का लक्ष्य : अजय टम्टा
नेशनल हाइवे के मोटर मार्ग को बहाल करने के लिए किया 201 करोड़ का तत्काल प्रावधान
आपदा से नष्ट हुए नेशनल हाइवे को दुबारा से बेहतरीन तरीके से बनाएगी केंद्र
मंडी: पूर्व मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के साथ केंद्रीय परिवहन एवं सड़क राज्य मंत्री अजय टम्टा ने जिला मंडी के सराज विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ नेशनल हाईवे अथॉरिटी के तमाम वरिष्ठ अधिकारी और तकनीकी विशेषज्ञ साथ रहे। लोगों की शिकायतों और मांगों के अनुरूप कार्य करने का संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिया। उन्होंने सराज के बालीचौकी का भी दौरा किया और यहां राष्ट्रीय उच्च मार्ग 305 की जगह- जगह खस्ताहालत को बारीकी से जांचा और तुरंत प्रभाव से राज्य लोक निर्माण विभाग को ये एनएच दुरुस्त करने के निर्देश दिये। उन्होंने माणी गांव का भी दौरा किया और यहां मेजर डिस्ट्रिक्ट रोड थाची को जल्द बहाल करने और यहां तुरंत वैल्ली ब्रिज बनाने के निर्देश देकर प्राकलन भेजने को कहा। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सभी जगह नुकसान को दिखाया, दौरे के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए अजय टम्टा ने आपदा की भयावहता के बारे में बताते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में आई यह आपदा बहुत कष्टदायक है। बहुत सारे लोगों की जान गई है और हजारों करोड़ों की संपत्ति का नुकसान हुआ है। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के साथ सिराज विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने सभी स्थानों पर हुए नुकसान के बारे में मुझे ब्रीफ किया। कुदरत की तबाही से यहां हद से ज्यादा नुकसान हुआ है। सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर हो, चाहे लोगों की निजी संपत्तियों हो सभी को व्यापक पैमाने पर क्षति पहुंची है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा करके गए हैं और लोगों को तत्काल प्रभावी राहत मिल सके इसके लिए डेढ़ हजारकरोड़ रुपए की आर्थिक सहायता दी है। इसके साथ ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ का 200 करोड रुपए से अधिक का एडवांस फंड भी हिमाचल प्रदेश को बीते कल ही अलग से दिया है। उन्होंने केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री, भारतीय जनता पार्टी का आभार जताते हुए कहा कि आपदा ग्रस्त प्रदेश के लिए सभी का भरपूर सहयोग मिला है। प्रधानमंत्री के निर्देश के अनुसार ही हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सात केंद्रीय मंत्री नुकसान का जायजा भी ले रहे हैं और लोगों का दु:ख दर्द भी बांट रहे हैं। आपदा का निरीक्षण कर रहे सभी मंत्री आपदा प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
4
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
ATAkashdeep Thind
FollowSept 14, 2025 14:33:402
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowSept 14, 2025 14:01:510
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowSept 14, 2025 14:00:510
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowSept 14, 2025 13:50:502
Report
RNRam Narian Kansal
FollowSept 14, 2025 13:32:492
Report
ATAkashdeep Thind
FollowSept 14, 2025 13:18:554
Report
ATAkashdeep Thind
FollowSept 14, 2025 13:18:352
Report
ATAkashdeep Thind
FollowSept 14, 2025 13:18:046
Report
BKBIMAL KUMAR
FollowSept 14, 2025 13:15:172
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowSept 14, 2025 13:05:497
Report
JSJagmeet Singh
FollowSept 14, 2025 13:04:491
Report
HSHarmeet Singh Maan
FollowSept 14, 2025 12:47:483
Report
ATAkashdeep Thind
FollowSept 14, 2025 12:45:11Noida, Uttar Pradesh:ANI EVE R15...ANI DUBAI ASIA CUP REAX 1720
DUBAI (UAE): INDIA VS PAKISTAN MATCH IN ASIA CUP 2025/ VISUALS/ REAX
5
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowSept 14, 2025 12:30:151
Report