Back
कुल्लू दशहरा: विदेशी कलाकार नहीं, स्थानीय कलाकार होंगे सांस्कृतिक संध्या के स्टार
MTManish Thakur
Sept 26, 2025 13:15:53
Kullu, Himachal Pradesh
2 अक्टूबर से जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर मैदान में जहां अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। तो वहीं इस साल अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के सांस्कृतिक संध्या में विदेशी कलाकार नजर नहीं आएंगे। ढालपुर के अटल सदन में दशहरा उत्सव समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। समिति के द्वारा निर्णय लिया गया कि इस साल आपदा के चलते प्रदेश को काफी नुकसान पहुंचा है। ऐसे में इस साल ना तो बॉलीवुड कलाकार लालचंद प्रति कला केंद्र में नजर आएंगे और ना ही विदेशी कलाकार। ऐसे में इस साल प्रदेश के स्थानीय कलाकारों को ही सांस्कृतिक संध्या में कार्यक्रम प्रस्तुत करने का मौका दिया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष एवं कल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने बताया कि हालांकि अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव की सांस्कृतिक संध्या में भाग लेने के लिए 20 से अधिक देशों के कलाकार दिल्ली पहुंच चुके थे। लेकिन खराब सड़क और आपदा ग्रस्त प्रदेश घोषित होने के बाद अबकी बार वह यहां अपना कार्यक्रम प्रस्तुत नहीं कर पाएंगे। ऐसे में देवी देवताओं और स्थानीय कलाकारों के साथ अबकी बार दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि दशहरा उत्सव समिति की बैठक में सभी ने इस निर्णय पर हामी भरी है और देवी देवताओं के स्वागत के लिए भी समिति के द्वारा पूरी तैयारी की जा रही है। विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने बताया कि देवी देवताओं की आदेशों के अनुसार अबकी बार तंबोला का स्थान भी बदल गया है और रेहड़ी फड़ी तथा जूता मार्केट का स्थान भी बदल दिया गया है। ताकि देवी देवताओं और उनके साथ आने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने बताया कि दशहरा उत्सव के दूसरे दिन विदेशी कलाकारों के साथ कार्निवल परेड भी आयोजित की जाती थी। उसे भी इस बार रद्द कर दिया गया है। जबकि दशहरा उत्सव के छठे दिन कुल्लू कार्निवाल परेड आयोजित किया जाएगा। यह कुल्लू कार्निवल विभागों तथा स्थानीय महिला मंडलों के प्रयासों से किया जाएगा। जिसमें कुल्लू की संस्कृति का प्रदर्शन किया जाएगा। ताकि दशहरा उत्सव देखने आए लोगों को यहां की संस्कृति के बारे में भी जानकारी मिल सके। इसके अलावा ढालपुर मैदान में बेसहारा पशुओं के आवागमन पर भी रोक लगेगी तथा भिखारी को भी यहां से हटाया जाएगा। इसके लिए भी पुलिस प्रशासन की टीम तैयार की जा रही है। वहीं पूरे ढालपुर क्षेत्र में स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। नगर परिषद कुल्लू के द्वारा इस पर विशेष रूप से काम किया जाएगा।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
VSVARUN SHARMA
FollowSept 26, 2025 14:16:560
Report
VKVipan Kumar
FollowSept 26, 2025 14:04:530
Report
VKVipan Kumar
FollowSept 26, 2025 13:36:100
Report
HSHarmeet Singh Maan
FollowSept 26, 2025 13:33:180
Report
SKSanjeev Kumar
FollowSept 26, 2025 13:33:030
Report
SSSanjay Sharma
FollowSept 26, 2025 13:31:350
Report
SSSanjay Sharma
FollowSept 26, 2025 13:05:290
Report
MSManish Sharma
FollowSept 26, 2025 13:05:230
Report
BSBhushan Sharma
FollowSept 26, 2025 12:47:140
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowSept 26, 2025 12:35:330
Report
NRNARINDER RATTU
FollowSept 26, 2025 12:35:120
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowSept 26, 2025 12:31:390
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowSept 26, 2025 12:30:420
Report
KSKamaldeep Singh
FollowSept 26, 2025 12:01:340
Report