Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hamirpur177001

हमीरपुर में गंदे पानी की सप्लाई से जनता में आक्रोश!

ASARVINDER SINGH
Jul 16, 2025 07:38:24
Hamirpur, Himachal Pradesh
हमीरपुर ज़िले में इन दिनों गंदे पानी की सप्लाई को लेकर आम जनता में गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है। बरसात का मौसम शुरू होते ही जिले के कई हिस्सों में या तो पानी की आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हो जाती है या फिर जो पानी मिलता है, वह इतना गंदा होता है कि पीने तो दूर, दैनिक कार्यों में उपयोग करना भी मुश्किल हो जाता है। स्थानीय निवासी और हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन के अध्यक्ष पुरुषोत्तम कालिया ने इस मुद्दे पर गहरी चिंता जाहिर की। उन्होंने बताया कि बरसात के दिनों में जल शक्ति विभाग द्वारा पर्याप्त और स्वच्छ जल आपूर्ति नहीं की जा रही है। बल्कि कई जगहों पर लोगों को मजबूरी में गंदे पानी का उपयोग करना पड़ रहा है, जिससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। बाइट पुरषोत्तम कालिया अध्यक्ष दूसरी ओर, जल शक्ति विभाग के मुख्य अभियंता रोहित दुबे ने इस स्थिति के लिए प्राकृतिक कारणों को ज़िम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि हमीरपुर ज़िले की अधिकांश जल योजनाएं व्यास नदी पर निर्भर हैं, और बरसात के मौसम में नदी में आने वाले मलबे और गाद के कारण पानी गंदा हो जाता है। विभाग की ओर से पूरी कोशिश की जा रही है कि फिल्ट्रेशन प्लांट्स से साफ पानी ही आपूर्ति हो, लेकिन भारी बारिश और प्राकृतिक बाधाओं के चलते इसमें दिक्कतें आती हैं। बाइट रोहित दुबे मुख्य अभियंता जल शक्ति विभाग मुख्य अभियंता ने आम जनता से अपील की कि वे प्राकृतिक स्रोतों जैसे कुएं, बावड़ियां और वर्षा जल संचयन (रेनवाटर हार्वेस्टिंग) की ओर ध्यान दें ताकि जल संकट से कुछ हद तक राहत मिल सके।
13
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Advertisement
Back to top