Back
पीएम मोदी के जन्मदिन पर कांगड़ा एयरपोर्ट पर शानदार स्वागत
VKVipan Kumar
Sept 17, 2025 13:00:30
Dharamshala, Himachal Pradesh
एंकर : प्रदेश के सबसे बड़े कांगड़ा एयरपोर्ट पर हवाई यात्रा कर पहुंचे पर्यटकों का जहां तिलक लगाकर स्वागत किया गया, वहीं हिमाचली लोकनृत्य से उनका पहाड़ी संस्कृति से परिचय करवाया गया। विदेशी पर्यटक पहाड़ी नृत्य देखकर इतने खुश हुए कि वियतनाम से आई किम न्गान खुद को नृत्य करने से रोक नहीं पाई। हवाई सेवा कर कांगड़ा पहुंची सुरक्षा सूद को जहां हवाई टिकट के रूप में बेटे से जन्मदिन का गिफ्ट मिला, वहीं कांगड़ा एयपोर्ट पर भव्य स्वागत ने उनके जन्मदिन को यादगार बना दिया। यह विशेष मौका था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कांगड़ा एयरपोर्ट पर मनाए गए यात्री दिवस का, जिसकी धूम, पूरे एयरपोर्ट परिसर में साफ नजर आई।
पारंपरिक वेशभूषा में सजी युवतियों ने एयरपोर्ट पहुंचे हर यात्री का तिलक लगाकर स्वागत किया, टर्मिनल में प्रवेश करते ही सामने पहाड़ी संस्कृति की झलक दिखाता लोकनृत्य प्रस्तुत किया जा रहा था। हर पर्यटक चाहे देसी हो या विदेशी, स्वागत के बाद लोकनृत्य देखकर कुछ देर के लिए रुकने को मजबूर हुआ। यात्री सेवा दिवस को यादगार बनाने के लिए एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से भी हर इंतजाम किए गए थे। यात्री भी एयरपोर्ट पर विशेष दिवस पर की गई व्यवस्था को देखकर खुश व प्रसन्नचित नजर आए।
एयरपोर्ट की व्यवस्था अदभुत : मार्गारेट
सिडनी आस्ट्रेलिया से मैक्लोडगंज घूमने और तिब्बती समुदाय से मिलने पहुंची बुजुर्ग महिला मार्गारेट ने कहा कि कांगड़ा एयरपोर्ट पर जो व्यवस्था है, यह अदभुत है। मुझे यहां यह सब देखकर बहुत खुशी हुई। उन्होंने कहा कि वे कुछ दिनों के लिए यहां रुकेंगी।
स्वागत और लोकनृत्य अच्छा लगा : किम
वियतनाम से पहली बार हिमाचल पहुंची किम न्गान पदमा ने कहा कि मैं यहां आकर खुश हूं और एयरपोर्ट पर चल रही गतिविधियों को देखकर अच्छा लग रहा है। मैं यहां घूमने आई हूं, उम्मीद है जैसे स्वागत हुआ है, वैसे ही मेरी यात्रा सफल रहेगी।
पीएम के साथ मेरा भी बर्थडे सेलिब्रेट हो गया : सुरक्षा सूद
कांगड़ा की सुरक्षा सूद अपने बेटे के पास गुडग़ांव गई थी। आज पीएम मोदी के साथ मेरा भी जन्मदिन है, मेरे बेटे ने मुझे हवाई सेवा से घर भेजकर गिफ्ट दिया है। एयरपोर्ट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर बहुत खुशी हुई। लड़कियों के लोकनृत्य में भी शामिल हुई। पीएम मोदी के साथ मेरा जन्मदिन भी अच्छे से सेलिब्रेट हो गया।
कांगड़ा एयरपोर्ट के डायरेक्टर धीरेंद्र सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कांगड़ा एयरपोर्ट यात्री सेवा दिवस मना रहा है। इस दिन के लिए यात्रियों के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं, जिसमें तिलक से स्वागत के साथ हिमाचली लोकनृत्य भी प्रस्तुत किया जा रहा है। कुछ यात्रियों ने नृत्य भी किया, यही हमारा प्रयास है कि यात्री यहां से अच्छा अनुभव लेकर जाएं।
बाइट - मार्गारेट , सिडनी ऑस्ट्रेलिया
बाइट - किम न्गान पदमा , वियतनाम
बाइट - सुरक्षा सूद , कांगड़ा
बाइट - धीरेंद्र सिंह , डायरेक्टर , कांगड़ा एयरपोर्ट
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
KBKulbir Beera
FollowSept 17, 2025 14:46:490
Report
BSBALINDER SINGH
FollowSept 17, 2025 14:21:500
Report
SSSanjay Sharma
FollowSept 17, 2025 14:04:21Noida, Uttar Pradesh:
DUBAI (UAE): ASIA CUP 2025/ UAE VS PAKISTAN MATCH/ UAE CRICKET TEAM ARRIVES AT STADIUM/ VISUALS
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
DUBAI (UAE): ASIA CUP 2025/ UAE VS PAKISTAN MATCH/ VISUALS/ VOX-POP
0
Report
KBKulbir Beera
FollowSept 17, 2025 14:04:120
Report
BSBALINDER SINGH
FollowSept 17, 2025 14:04:010
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowSept 17, 2025 13:49:241
Report
SSSanjay Sharma
FollowSept 17, 2025 13:47:380
Report
BKBIMAL KUMAR
FollowSept 17, 2025 13:34:551
Report
MSManish Sharma
FollowSept 17, 2025 13:34:440
Report
KCKhem Chand
FollowSept 17, 2025 13:34:010
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowSept 17, 2025 13:31:18Ludhiana, Punjab:ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਤੇ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਦਾ ਪ੍ਰਤੀਕਰਮ
0
Report
BSBALINDER SINGH
FollowSept 17, 2025 13:20:301
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowSept 17, 2025 13:19:267
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowSept 17, 2025 13:19:123
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowSept 17, 2025 13:04:281
Report