Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hamirpur177001

महिला ठग की बहन गिरफ्तार: 15 लाख की धोखाधड़ी का खुलासा!

ASARVINDER SINGH
Jul 16, 2025 07:39:44
Hamirpur, Himachal Pradesh
हमीरपुर सदर थाना के तहत विदेश भेजने के नाम पर 15 लाख 28 हजार 700 रुपये की ठगी के दो साल पुराने मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी की बहन को जीरकपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की पहचान प्रीति निवासी हाउस नंबर 33 बी, गांव टीकोली, तहसील डेरा बस्सी, मोहाली जीरकपुर पंजाब के रूप में हुई है। एसपी भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि इस मामले में शामिल महिला को गत शाम पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है और काफी समय से यह महिला पुलिस को चकमा देकर भाग रही थी । इस मामले में गांव सुन्हाणी तहसील झण्ड़ूता जिला बिलासपुर के कश्मीर सिंह ने 2023 में शिकायत दर्ज करवाई थी। अपनी शिकायत में कश्मीर सिंह ने कहा था कि जीरकपुर के प्रिंस ने उनसे विदेश भेजने के नाम पर 15 लाख 28 हजार 700 रूपये की धोखाधड़ी की है। प्रिंस को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था , जो अदालत के आदेश पर रिहा था। प्रिंस ने ठगी की राशि में से पांच लाख 70 हजार की राशि अपनी बहन प्रीति के बैंक खाते में जमा की थी। पुलिस तब से आरोपी महिला की तलाश कर रही थी। पुलिस ने तमाम प्रयासों के बाद महिला को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। एसपी भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि ठगी के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। मामले में जांच जारी है।
14
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Advertisement
Back to top