Back
बंजार में 70% सड़कें खुलीं, अब बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू
MTManish Thakur
Sept 17, 2025 09:07:30
Kullu, Himachal Pradesh
जिला कुल्लू के उप मंडल बंजार में आपदा के बाद अब तक 70% सड़के खोल दी गई और वहां पर वाहनों को भी शुरू कर दिया गया है। ऐसे में एक सप्ताह के भीतर बाकी अन्य सड़कों को भी खोल दिया जाएगा और बड़े वाहनों की आवाजाही भी शुरू कर दी जाएगी। एपीएमसी कुल्लू के अध्यक्ष राम सिंह मियां ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि बंजार विधानसभा में सैकड़ो घरों को नुकसान पहुंचा है और सरकार तथा प्रशासन के साथ मिलकर प्रभावित लोगों को भी राहत दी गई है। सड़कों की बहाली का काम तेज किया गया है। ताकि यहां पर लोगों के बगीचों में जो सेब फंसे हुए हैं। उसे जल्द से जल्द मंडियों तक लाया जा सके। राम सिंह मियां ने केंद्रीय राज्य मंत्री के दौरे पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि वह यहां दौरे पर तो आए। लेकिन जनता को राहत देने के लिए बजट का कोई प्रावधान नहीं कर गए। ऐसे में अच्छा होता कि वह दिल्ली में बैठकर केंद्र सरकार से प्रभावित लोगों को बजट उपलब्ध करवाने की दिशा में काम करते। ताकि यहां पर राहत कार्यों को तेजी मिल सके। वही मंडी संसदीय क्षेत्र के सांसद कंगना रनौत पर भी तंज कसते हुए राम सिंह मियां ने कहा कि आपदा के बुरे दौर में सांसद गायब रही और अब वह मंडी में कहीं यज्ञ में शामिल हुई है। इसके बाद उनका कुल्लू मनाली का भी दौरा है। लेकिन आपदा के बाद उनका यह दौरा किसी काम का नहीं है। लोगों को जब उनकी जरूरत थी तो उसे समय वह बिल्कुल गायब रही। ऐसे में अब उनका दौरा कोई मायने नहीं रखता है। वहीं हिमाचल प्रदेश में भाजपा के नेताओं को भी केंद्र सरकार से बात करनी चाहिए और प्रदेश की मदद के लिए अतिरिक्त बजट का भी प्रावधान करना चाहिए।
बाइट - राम सिंह मियां एपीएमसी अध्यक्ष कुल्लू
1
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
BSBHARAT SHARMA
FollowSept 17, 2025 11:15:140
Report
ASARVINDER SINGH
FollowSept 17, 2025 11:03:370
Report
RBRohit Bansal
FollowSept 17, 2025 11:01:470
Report
ASARVINDER SINGH
FollowSept 17, 2025 10:52:510
Report
SSSanjay Sharma
FollowSept 17, 2025 10:49:221
Report
MJManoj Joshi
FollowSept 17, 2025 10:46:250
Report
SGSatpal Garg
FollowSept 17, 2025 10:39:590
Report
BSBhushan Sharma
FollowSept 17, 2025 10:37:163
Report
JSJagmeet Singh
FollowSept 17, 2025 10:37:061
Report
RBRohit Bansal
FollowSept 17, 2025 10:30:580
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowSept 17, 2025 10:21:481
Report
NSNavdeep Singh
FollowSept 17, 2025 10:19:152
Report
BKBIMAL KUMAR
FollowSept 17, 2025 10:18:550
Report
AMAjay Mahajan
FollowSept 17, 2025 10:18:400
Report
AAAsrar Ahmad
FollowSept 17, 2025 10:07:59Noida, Uttar Pradesh:किसान नेता सरवन सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की तल्ख़ टिप्पणियां एक समुदाय के लिए ही लिए है पर्यावरण के साथ कोई समझौता नहीं लेकिन इसको लेकर बनाए नियमों को सरकार उन्हें वापस ले लिया है
1
Report