Back
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ऊना में अस्मिता एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन
RMRakesh Malhi
Mar 08, 2026 08:46:42
Una, Himachal Pradesh
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज ऊना जिले में अस्मिता एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता इंदिरा गांधी स्टेडियम, ऊना में आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन खेलो इंडिया, माई भारत, भारतीय खेल प्राधिकरण एवं जिला युवा सेवाएं व खेल विभाग के सहयोग से किया गया है। इस कार्यक्रम में बीजेपी विधायक सतपाल सत्ती ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकरत कर खेलो का शुभारम्भ किया। मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को खेलों के माध्यम से सशक्त बनाना, उनमें फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक प्रतिस्पर्धात्मक मंच प्रदान करना है। उन्होंने सभी को महिला दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनायें दी हैं। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी हो और महिलाओं का हर क्षेत्र में योगदान हो उसी के चलते उन्हें हर क्षेत्र में आगे रखा जा रहा है। आज की खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत 100 मीटर, 200 मीटर व 400 मीटर दौड़ आयोजित की जा रही हैं। इन प्रतियोगिताओं में अंडर-13, 13 से 18 वर्ष तथा 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की बालिकाएं और महिलाएं भाग ले रही हैं। अस्मिता पहल की शुरुआत वर्ष 2021 में की गई थी, जिसका उद्देश्य देशभर में महिलाओं की खेलों में भागीदारी बढ़ाना, नई प्रतिभाओं की पहचान करना तथा युवाओं में स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देना है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
MJManoj Joshi
FollowMar 08, 2026 10:17:090
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowMar 08, 2026 10:00:330
Report
SSSandeep Singh
FollowMar 08, 2026 09:52:350
Report
ASAnmol Singh Warring
FollowMar 08, 2026 09:49:220
Report
KCKhem Chand
FollowMar 08, 2026 09:30:430
Report
RKRAJESH KATARIA
FollowMar 08, 2026 09:30:140
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 08, 2026 09:15:480
Report
DSDharmindr Singh
FollowMar 08, 2026 08:47:160
Report
ASARVINDER SINGH
FollowMar 08, 2026 08:46:550
Report
VSVARUN SHARMA
FollowMar 08, 2026 08:46:240
Report
HSHarmeet Singh Maan
FollowMar 08, 2026 08:45:460
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowMar 08, 2026 08:15:220
Report
BSBALINDER SINGH
FollowMar 08, 2026 07:33:010
Report
KKKIRTIPAL KUMAR
FollowMar 08, 2026 07:32:260
Report