Back
अनुराग ठाकुर ने BCCI की रोक हटाने पर आभार जताया, नौ साल को समय बताया
RMRakesh Malhi
Feb 07, 2026 10:12:18
Una, Himachal Pradesh
पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा BCCI में पद पर लगी रोक हटाने पर आभार व्यक्त किया है , लेकिन इसके साथ ही उन्होंने इस निर्णय के आने में नौ वर्ष के समय को बहुत लम्बा बताया । गौरतलब है कि अनुराग BCCI के अध्यक्ष रह चुके हैं और कोर्ट द्वारा केवल किसी अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी के ही BCCI अध्यक्ष बनने को आधार बना दिए गए निर्णय के बाद अनुराग ठाकुर पर BCCI में पद पर रोक लगाई थी । इस दौरान उन्होंने आशुष महात्रे के नेतृत्व में भारत की अंडर 19 क्रिकेट टीम द्वारा विश्व कप विजय को बड़ी जीत बताते हुए भारतीय टीम को बधाई दी और पूरे देश के लिए इसे गर्व का विषय बताया । हिमाचल प्रदेश के ऊना में मीडिया से बात करते हुए पूर्व BCCI अध्यक्ष ने इस विजय में वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी की खुलकर प्रशंसा की और उन्हें भारत का वैभव बताया । पूर्व केंद्रीय मंत्री ने रवनीत बिट्टू और राहुल गांधी मामले में कांग्रेस दिग्गज और देश के नेता विपक्ष द्वारा पूरे सिख समुदाय का अपमान करने का दावा किया । उन्होंने करतारपुर कॉरिडोर और चार साहिबजादों के शहीदी दिवस का जिक्र करते हुए मोदी सरकार द्वारा सिख समुदाय को गर्वित किए जाने के लिए कार्य किए जाने का दावा किया । अनुराग ठाकुर ने नेटफ्लिक्स की फिल्म घूसखोर पंडित पर मचे बवाल पर केंद्र सरकार द्वारा उचित निर्णय लेते हुए इस टाइटल को किसी समाज का अपमान करने वाला मानते हुए नेटफ्लिक्स को इस टाइटल को तुंरत हटाने के निर्देश दिए जाने की बात कही । उन्होंने इस प्रकार किसी वर्ग के अपमान को गलत बताया ।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
KSKapil sharma
FollowFeb 07, 2026 11:38:080
Report
KSKapil sharma
FollowFeb 07, 2026 11:37:070
Report
VSVARUN SHARMA
FollowFeb 07, 2026 11:19:490
Report
VSVARUN SHARMA
FollowFeb 07, 2026 11:19:330
Report
ASAnmol Singh Warring
FollowFeb 07, 2026 11:19:080
Report
DSDEVINDER SHARMA
FollowFeb 07, 2026 11:18:390
Report
ASARVINDER SINGH
FollowFeb 07, 2026 11:18:190
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowFeb 07, 2026 11:17:450
Report
ASAnmol Singh Warring
FollowFeb 07, 2026 10:53:030
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowFeb 07, 2026 10:52:380
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowFeb 07, 2026 10:36:400
Report
NSNaresh Sethi
FollowFeb 07, 2026 10:36:300
Report
VKVarun Kaushal
FollowFeb 07, 2026 10:11:590
Report
MTManish Thakur
FollowFeb 07, 2026 09:35:270
Report