Back
धर्मपुर पंचायत की कूड़ा भरी पिकअप पकड़ी, सोलन MC में बाहरी डंपिंग पर कार्रवाई
MSManuj Sharma
Dec 05, 2025 06:46:05
Solan, Himachal Pradesh
सोलन नगर निगम की बड़ी कार्रवाई—धर्मपुर पंचायत की कूड़ा भरी पिकअप पकड़ी
MC क्षेत्र में बाहर से कूड़ा फेंकने आए पकड़ में!
सोलन में कार्रवाई तेज—कूड़ा डालने आई पिकअप जब्त
नगर निगम सोलन ने आज देर शाम एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। वार्ड नंबर 1 और 2 में लगातार मिल रही शिकायतों के बाद नगर निगम की टीम ने धर्मपुर पंचायत की एक पिकअप को रंगे हाथों पकड़ लिया, जो बाहरी क्षेत्र का कूड़ा लेकर निगम एरिया में डंप करने आई थी।
जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 2 की पार्षद सुषमा शर्मा को पिछले कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि बाहरी एरिया से कुछ लोग आकर नगर निगम के डंपरों में कूड़ा फेंक रहे हैं। इससे न केवल डंपर ओवरफ्लो हो रहे थे, बल्कि सड़क किनारे भी कूड़ा फैल रहा था, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी।
इसी को ध्यान में रखते हुए पार्षद सुषमा शर्मा और नगर निगम कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से निगरानी बढ़ाई। आज देर शाम धर्मपुर पंचायत की एक पिकअप संदिग्ध रूप से एरिया में दिखाई दी। टीम को पिकअप पूरी तरह कूड़े से भरा हुआ मिला। पिकअप को तुरंत कब्जे में लेकर नगर निगम परिसर में ले जाया गया。
पार्षद सुषमा शर्मा ने बताया कि यह पहली बार नहीं है। कई बार बाहरी एरिया से कूड़ा लाकर नगर निगम के डंपरों में फेंकने की कोशिश की जाती है। उन्होंने कहा कि इस वाहन पर जो भी कानूनी कार्रवाई बनती है, वह तुरंत अमल में लाई जाएगी।
नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि अब ऐसे वाहनों पर सख्ती और बढ़ाई जाएगी ताकि सोलन MC क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने के प्रयासों में बाधा न आए。
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
TBTarsem Bhardwaj
FollowDec 05, 2025 07:17:250
Report
RKRAJESH KATARIA
FollowDec 05, 2025 07:15:240
Report
AAAsrar Ahmad
FollowDec 05, 2025 07:05:4853
Report
KSKamaldeep Singh
FollowDec 05, 2025 07:05:3836
Report
ASAvtar Singh
FollowDec 05, 2025 07:03:1840
Report
KSKiranveer Singh
FollowDec 05, 2025 06:51:27129
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowDec 05, 2025 06:50:37130
Report
NSNavdeep Singh
FollowDec 05, 2025 06:49:59118
Report
SSSandeep Singh
FollowDec 05, 2025 06:49:41108
Report
AAAsrar Ahmad
FollowDec 05, 2025 06:31:18Noida, Uttar Pradesh:DELHI: MANISH TEWARI (CONGRESS) ON REPO RATE CUT BY 25 BASIS POINTS TO 5.25%
116
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowDec 05, 2025 06:30:47130
Report
KSKamaldeep Singh
FollowDec 05, 2025 06:16:46Chandigarh, Chandigarh:ਰੇਲ ਰੋਕੋ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਕਿਸਾਨ ਆਗੂਆਂ ਦੀਆਂ ਗਿਰਫਤਾਰੀ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ ਜੋ ਕੀ ਨਿੰਦਣਯੋਗ ਹੈ: ਪ੍ਰੋ ਪ੍ਰੇਮ ਸਿੰਘ ਚੰਦੂਮਾਜਰਾ
131
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowDec 05, 2025 05:51:37158
Report
KSKamaldeep Singh
FollowDec 05, 2025 05:51:15124
Report