Back
शिमला मंदिरों में किन्नर बनकर ठगी: बांग्लादेशी स्टूडेंट पर सख्त कार्रवाई का संकेत
ADAnkush Dhobal
Mar 28, 2026 06:35:31
Shimla, Himachal Pradesh
शिमला के मंदिरों में किन्नर बनकर घूम रहा बांग्लादेशी स्टूडेंट! BJP ने बताया खुफिया तंत्र का फेलियर, शिमला के विधायक बोले- लेंगे सख्त एक्शन हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से एक सनसनीख़ेज़ मामला सामने आया है. हिंदू रक्षा मंच का आरोप है कि शिमला के निजी विश्वविद्यालय में पढ़ने वाला एक बांग्लादेशी छात्र सैफ़दुल इस्लाम मंदिरों में किन्नर बनकर भक्तों से पैसे वसूलने का काम कर रहा है. इस संबंध में शिमला पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है. शिकायत के मुताबिक, इस शख़्स ख़ुद को इंस्टाग्राम प्रोफ़ाइल पर बांग्लादेशी स्टूडेंट बताता है. जबकि मंदिरों में किन्नर बनकर पैसे मांगता है. छात्र के बांग्लादेशी होने के चलते मामला और भी अधिक गंभीर बन गया है. भारतीय जनता पार्टी ने भी इस पूरे मामले में गंभीरता से जांच की मांग की है. नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इसे इंटेलिजेंस फेलियर बताया. जयराम ठाकुर ने कहा कि इस पूरे मामले में गंभीरता के साथ कार्रवाई की जानी चाहिए. अगर इस मामले में सच्चाई है. तो यह राज्य की खुफिया तंत्र कहा फेलियर है. जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के दौरान विपक्ष के विधायकों के फ़ोन सर्विलांस पर रखे जाते थे. जिन चीज़ों पर नज़र रखी जानी चाहिए, वहां लापरवाही हो रही है. उन्होंने कहा कि अगर इस मामले में सच्चाई पाई गई, तो वह सदन के अंदर भी इस मामले को उठाएंगे. बाइट—- जयराम ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष वहीं, शिमला के विधायक हरीश जनारथा ने इस पूरे मामले में एक्शन लेने की बात कही है. उन्होंने कहा कि अगर कोई छात्र स्टडी वीज़ा पर भारत आया है. तो उसे अपने दायरे में सीमित रहना चाहिए. मीडिया के ज़रिए यह मामला उनके ध्यान में आया है. वे इस संबंध में पुलिस के आला अधिकारियों से बात कर उन्हें सख़्त एक्शन लेने के लिए कहेंगे. विधायक हरीश जनारथा ने इस पूरे मामले में बांग्लादेश एम्बेसी के ज़रिये कार्रवाई की बात कही. बाइट—- हरीश जनारथा, विधायक, शिमला
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
PSParambir Singh Aulakh
FollowMar 28, 2026 07:20:21Amritsar, Punjab:ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਬਜ਼ਟ ਇਜਲਾਸ ਦੀ ਆਰੰਭਤਾ ਸਮੇਂ ਅਰਦਾਸ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਐਡਵੋਕੇਟ ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਧਾਮੀ ਤੇ ਮੈਂਬਰ ਸਾਹਿਬਾਨ
144
Report
NLNitin Luthra
FollowMar 28, 2026 07:18:07338
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowMar 28, 2026 07:17:37294
Report
KSKuldeep Singh
FollowMar 28, 2026 07:17:15176
Report
RKRAMAN KHOSLA
FollowMar 28, 2026 07:16:57398
Report
RBRohit Bansal
FollowMar 28, 2026 07:04:37866
Report
SGSatpal Garg
FollowMar 28, 2026 07:01:36972
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowMar 28, 2026 06:46:58944
Report
KSKuldeep Singh
FollowMar 28, 2026 06:33:541039
Report
MSManish Shanker
FollowMar 28, 2026 06:03:001073
Report
SSSandeep Singh
FollowMar 28, 2026 06:02:181011
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowMar 28, 2026 06:01:031029
Report
RKRAMAN KHOSLA
FollowMar 28, 2026 05:31:45925
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowMar 28, 2026 05:16:431063
Report