Back
रोहड़ू की रेणुका ठाकुर ने विश्व कप जीत से इतिहास रचा
ADAnkush Dhobal
Nov 03, 2025 06:00:16
Shimla, Himachal Pradesh
शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र के पारसा गांव की बेटी रेणुका ठाकुर ने महिला भारतीय टीम के साथ इतिहास रच दिया है। भारत की महिला क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप जीतते ही पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। गांव में लोगों ने खूब जश्न मनाया। रेणुका के परिवार और पड़ोसियों ने एक साथ बैठकर मैच देखा। जैसे ही भारत ने जीत दर्ज की, घर के बाहर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। हर किसी के चेहरे पर गर्व और खुशी झलक रही थी।
रेणुका की मां सुनीता ठाकुर ने भावुक होते हुए कहा कि उन्हें अपनी बेटी और भारतीय टीम पर गर्व है। जब रेणुका सिर्फ तीन साल की थी, तभी उसके पिता का निधन हो गया था। साल 1999 में पिता के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारी सुनीता ठाकुर पर आ गई। जल शक्ति विभाग में उन्हें पति की जगह नौकरी मिली और उन्होंने ही अपने बच्चों की परवरिश की।
रेणुका के पिता केहर सिंह ठाकुर क्रिकेट के बड़े शौकीन थे और विनोद कांबली के बहुत बड़े प्रशंसक थे। इसी कारण उन्होंने अपने बेटे का नाम विनोद ठाकुर रखा था। वह हमेशा चाहते थे कि उनकी बेटी क्रिकेटर बने। आज रेणुका ने अपने पिता का सपना पूरा किया है।
भारत की इस जीत और रेणुका के प्रदर्शन पर पूरे रोहड़ू क्षेत्र में जश्न का माहौल है। गांव के बच्चे, स्कूल और महिला मंडल सभी इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग रेणुका को हिमाचल की शेरनी और भारत की शान कह रहे हैं।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
KKKIRTIPAL KUMAR
FollowNov 03, 2025 12:45:250
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 03, 2025 12:37:540
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 03, 2025 12:21:290
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 03, 2025 12:21:05Noida, Uttar Pradesh:राजस्थान अजमेर से विजय ज्वेलर मामले के तीन आरोपियों की गिरफ्तारी। जालंधर पुलिस कमिश्नर ने प्रेस कांफ्रंस कर दी जानकारी।
0
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 03, 2025 12:11:03Noida, Uttar Pradesh:ਤਰਨਤਾਰਨ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਜੋਸ਼, ਜਜ਼ਬਾ ਤੇ ਪਿਆਰ.... ''ਆਪ'' ਉਮੀਦਵਾਰ ਦੇ ਹੱਕ ''ਚ ਰੋਡ ਸ਼ੋਅ ਦੌਰਾਨ ਹਲਕਾ ਤਰਨਤਾਰਨ ਦੇ ਪਿੰਡ ਛੀਨਾ ਬਿਧੀਚੰਦ ਤੋਂ
0
Report
JSJagmeet Singh
FollowNov 03, 2025 12:05:110
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowNov 03, 2025 12:03:310
Report
MSManish Shanker
FollowNov 03, 2025 12:02:46Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:ਵਿਜਲੈਂਸ ਬਿਊਰੋ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਮੋਹਾਲੀ ਅਦਾਲਤ ਤੋਂ ਲੱਗਿਆ ਵੱਡਾ ਝਟਕਾ ਮੁਅਤਲ ਡੀਆਈਜੀ ਹਰਚਰਨ ਸਿੰਘ ਭੁੱਲਰ ਦੇ ਪੁਲਿਸ ਰਿਮਾਂਡ ਦੀ ਲਗਾਈ ਗਈ ਅਰਜੀ ਮੋਹਾਲੀ ਅਦਾਲਤ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਰੱਦ। ਸੀਬੀਆਈ ਦਾ ਰਿਮਾਂਡ ਖਤਮ ਹੋਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਦੁਬਾਰਾ ਲਗਾਈ ਜਾਵੇ ਰਿਮਾਂਡ ਲਈ ਅਰਜ਼ੀ
0
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowNov 03, 2025 12:02:200
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 03, 2025 12:00:13Noida, Uttar Pradesh:SHIMLA (HIMACHAL PRADESH): SUKHVINDER SINGH SUKHU (HIMACHAL PRADESH CM) ON ANNOUNCEMENT OF 1 CRORE FOR INDIAN CRICKETER RENUKA SINGH THAKUR
0
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 03, 2025 11:54:18Noida, Uttar Pradesh:CM ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਦਾ ਪਾਰਟੀ ਉਮੀਦਵਾਰ ਹਰਮੀਤ ਸੰਧੂ ਦੇ ਹੱਕ ‘ਚ ਰੋਡ ਸ਼ੋਅ, ਤਰਨਤਾਰਨ ਦੇ ਪਿੰਡ ਬੀੜ ਰਾਜਾ ਤੇਜਾ ਸਿੰਘ ਤੋਂ
0
Report
RBRohit Bansal
FollowNov 03, 2025 11:52:460
Report
ASAnmol Singh Warring
FollowNov 03, 2025 11:34:450
Report
SSSandeep Singh
FollowNov 03, 2025 11:34:290
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowNov 03, 2025 11:33:380
Report