Back
चंबा के 30 युवा रिवर राफ्टिंग सीखकर आपदा में मददगार बनेंगे
MTManish Thakur
Nov 09, 2025 09:48:03
Kullu, Himachal Pradesh
ब्यास की जलधारा में राफ्टिंग के गुर सीख रहे चंबा के 30 युवा
गुर सीखने के बाद आपदा में मददगार बनेंगे ये युवा
पिरड़ी स्थित रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण केंद्र में ट्रेनिंग जारी
रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण शिविर में तीन युवतियां भी शामिल
कुल्लू के पिरड़ी स्थित रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण केंद्र में चंबा जिले के 30 युवाओं को रिवर राफ्टिंग और रेस्क्यू की तकनीकी प्रशिक्षण दी जा रही है। यह प्रशिक्षण जिला पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन चंबा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया है। इस विशेष कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को आपदा प्रबंधन के साथ-साथ स्वरोजगार के अवसरों के लिए तैयार करना है।
इस प्रशिक्षण में तीन युवतियां भी भाग ले रही हैं, जो अन्य प्रतिभागियों के साथ समान रूप से राफ्टिंग, तैराकी और रेस्क्यू तकनीक के गुर सीख रही हैं। प्रशिक्षक गिमनर सिंह, जो अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान, मनाली के अनुभवी प्रशिक्षक हैं, युवाओं को राफ्टिंग की बारीकियां समझा रहे हैं। उन्होंने प्रतिभागियों को नदी की धारा, प्रवाह की दिशा, सुरक्षा उपकरणों के प्रयोग और राफ्टिंग के दौरान संतुलन बनाए रखने के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया।
बाइट - गिमनर सिंह प्रशिक्षक अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान, मनाली
प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को यह भी सिखाया जा रहा है कि प्राकृतिक आपदा या बाढ़ जैसी परिस्थितियों में नदी के रास्ते से लोगों को सुरक्षित कैसे निकाला जा सकता है। प्रशिक्षक दल युवाओं को वास्तविक परिस्थितियों में रेस्क्यू ऑपरेशन का अभ्यास भी करा रहा है ताकि वे किसी भी आपात स्थिति में तुरंत और प्रभावी ढंग से कार्य कर सकें।
प्रतिभागी निहारिका परिहार,अविनाश, अभिषेक, ने कहा कि चंबा जिला प्रशासन टूरिज्म विभाग के माध्यम से 30 प्रतिभागियों को रिवर राफ्टिंग का बेसिक कोर्स के लिए स्पॉन्सर किया गया है उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा एडवेंचर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए हम युवाओं को ट्रेनिंग करवाई जा रही है चंबा में एडवेंचर टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं और ऐसे में यहां से ट्रेनिंग करने के बाद हम चंबा रावी नदी में एडवेंचर स्पोर्ट्स में स्वरोजगार के लिए कार्य करेंगे उन्होंने कहा कि प्रशासन के द्वारा हमें प्रोत्साहित किया जा रहा है कि हम रिवर राफ्टिंग एडवेंचर स्पोर्ट्स का कोर्स कर इस दिशा में अपने राज्य में एडवेंचर टूरिज्म को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करेंगे।
बाइट - निहारिका परिहार प्रतिभागी
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
KSKamaldeep Singh
FollowDec 07, 2025 07:33:330
Report
AAAsrar Ahmad
FollowDec 07, 2025 07:32:56Noida, Uttar Pradesh:PLAYOUT ALERT: DELHI: SHEHZAD POONAWALLA (BJP) ON PM NARENDRA MODI’S STATEMENT/ SUSPENDED TMC LEADER HUMAYUN KABIR’S STATEMENT/ CONGRESS LEADER NAVJOT KAUR SIDHU’S STATEMENT
0
Report
AAAsrar Ahmad
FollowDec 07, 2025 07:32:20Noida, Uttar Pradesh:DELHI: PRADEEP BHANDARI (BJP) ON CONGRESS LEADER NAVJOT KAUR SIDHU’S STATEMENT/ J&K CM OMAR ABDULLAH’S STATEMENT
0
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowDec 07, 2025 07:31:500
Report
AAAsrar Ahmad
FollowDec 07, 2025 07:17:3365
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowDec 07, 2025 06:46:06110
Report
ASARVINDER SINGH
FollowDec 07, 2025 06:04:22126
Report
AAAsrar Ahmad
FollowDec 07, 2025 05:15:17167
Report
NLNitin Luthra
FollowDec 07, 2025 05:00:50149
Report
AAAsrar Ahmad
FollowDec 07, 2025 04:45:20146
Report
MTManish Thakur
FollowDec 07, 2025 04:21:31148
Report
NSNitesh Saini
FollowDec 07, 2025 04:21:05157
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowDec 07, 2025 04:20:2776
Report
NSNaresh Sethi
FollowDec 07, 2025 03:47:47219
Report
AAAsrar Ahmad
FollowDec 07, 2025 02:00:16184
Report