Back
युद्ध के बीच भारत में LPG सप्लाई संकट: कुल्लू के होटल-ढाबे प्रभावित
MTManish Thakur
Mar 11, 2026 09:46:12
Kullu, Himachal Pradesh
विश्व में इन दिनों अमेरिका, ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध से अब भारत में एलपीजी गैस की सप्लाई भी प्रभावित हो रही है. ऐसे में केंद्र सरकार के द्वारा इस दिशा में नए नियम तो लागू किए गए हैं. लेकिन इस नए नियम के लागू होने से होटलों और ढाबों पर भी आने वाले दिनों में बड़ा संकट नजर आएगा. हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला की बात करें तो यहां पर फिलहाल कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई दी जा रही है और घरेलू सिलेंडर के लिए भी नए नियम लागू किए गए हैं. लेकिन आने वाले दिनों में अगर कमर्शिकल सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित होती है. तो यहां हजारों होटल और ढाबों में ताला लग जाएगा. हालांकि बुधवार को कमर्शियल सिलेंडर के सप्लाई होटल तथा ढाबों को दी जा रही थी. जिन होटल या ढाबों के डिमांड पांच सिलेंडर की थी। तो उन्हें दो या तीन सिलेंडर दिए जा रहे हैं। लेकिन यह सप्लाई तब तक सुचारू रहेगी। जब तक गैस एजेंसी के गोदाम में कमर्शियल सिलेंडरों की खेप रहेगी। उसके बाद बाहरी राज्यों से आने वाली सप्लाई पर ही यह निर्भर रहेगा कि आगामी समय में होटल और ढाबों के लिए क्या व्यवस्था की जाएगी. ऐसे में अगर बाहरी राज्यों से एलपीजी गैस की सप्लाई नहीं आई. तो इससे जिला कुल्लू में चल रहे होटल और ढाबों में ताले लग जाएंगे और संचालकों को भी इससे खासा नुकसान उठाना पड़ेगा.
जिला कुल्लू का मुख्यालय ढालपुर में ढाबा का संचालन करने वाली महिला लक्ष्मी जोशी का कहना है कि फिलहाल उनके पास गैस मौजूद है और रोजाना उनके ढाबे में एक या डेढ़ सिलेंडर की खपत होती है. लेकिन जिस तरह से युद्ध के बीच एलपीजी गैस के संकट की बात सामने आ रही है. उससे उन्हें भी काफी दिक्कतों का सामना करना होगा. क्योंकि शहर में कई लोग और छात्र ऐसे हैं जो होटलों तथा ढाबों में ही खाने के लिए निर्भर है. अगर गैस की सप्लाई प्रभावित होती है तो होटल और ढाबे बंद हो जाएंगे और ऐसे में लोगों को खाने के लिए भी दिक्कतों का सामना करना होगा.
सरवरी में गैस एजेंसी के मैनेजर राजीव तलवार ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर के लिए नए नियम लागू किए गए हैं और उनकी सप्लाई के लिए लोगों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा. लेकिन कमर्शियल गैस सिलेंडर के लिए आने वाले दिनों में संकट का सामना करना पड़ सकता है. क्योंकि 40% गैस की सप्लाई बाहरी देशों से आती है. ऐसे में फिलहाल जब तक गोदाम में कमर्शियल गैस सिलेंडर है. तो तब तक उसकी सप्लाई दी जा रही है. लेकिन अगर बाहर से सप्लाई नहीं आती है. तो कमर्शिकल गैस सिलेंडर के लिए लोगों को दिक्कत उठानी पड़ सकती है.
वही अखाड़ा बाजार में पेट्रोल पंप के मैनेजर धर्मचंद ने बताया कि पेट्रोल तथा डीजल की सप्लाई लगातार जिला में आ रही है और यहां वाहन चालकों को पूरा पेट्रोल तथा डीजल दिया जा रहा है. युद्ध के चलते फिलहाल पेट्रोल और डीजल के सप्लाई पर कोई बुरा असर नहीं पड़ा है. ऐसे में लोगों को पेट्रोल व डीजल के लिए चिंता करने की आवश्यकता नहीं है.
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
ASAnmol Singh Warring
FollowMar 11, 2026 10:47:450
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowMar 11, 2026 10:46:580
Report
GPGYAN PRAKASH
FollowMar 11, 2026 10:46:370
Report
KSKapil sharma
FollowMar 11, 2026 10:32:410
Report
MSManish Shanker
FollowMar 11, 2026 10:20:140
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowMar 11, 2026 10:19:440
Report
RMRakesh Malhi
FollowMar 11, 2026 10:19:270
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 11, 2026 10:04:160
Report
ASAvtar Singh
FollowMar 11, 2026 10:02:180
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 11, 2026 09:51:320
Report
KCKhem Chand
FollowMar 11, 2026 09:45:440
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowMar 11, 2026 09:32:260
Report
VKVarun Kaushal
FollowMar 11, 2026 09:31:510
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowMar 11, 2026 09:25:030
Report