Back
होलिका दहन से कुल्लू के सुल्तानपुर में प्राचीन परंपरा का निर्वहन
MTManish Thakur
Mar 04, 2026 07:31:01
Kullu, Himachal Pradesh
देवभूमि कुल्लू जिला में भगवान रघुनाथ की नगरी सुल्तानपुर में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक होलिका दहन बीती रात 10 बजे विधिवत पूजा अर्चना के साथ संपन्न हुआ । होलिका दहन के साथ कुल्लू जिला में होली त्यौहार संपन्न हुआ। धार्मिक नगरी रघुनाथपुर में होलिका का दहन की प्राचीन परंपरा विधिवत निर्वहन किया गया । भगवान रघुनाथ अपने मंदिर से लाव लश्कर के साथ रूपी पलैस मैदान में पहुँचे जहां पर मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह और रघुनाथ के सेवकों ने फाग की विधिपूर्वक पूजा अर्चना की गई ।होलिका के चारों ओर परिक्रमा 4 बार परिक्रमा करने के उपरांत झाड़ियों को होलीका के प्रतीक रूप में जलाया गया। इस दौरान भगवान नरसिंह की भी पूजा अर्चना की गई। भगवान रघुनाथ के छड़ीबरदार महेश्वर सिंह ने विधिवत पूजा अर्चना कर प्राचीन परंपरा का निर्वहन किया और महंत समुदाय के लोगों ने पारंपरिक होली गीत भी गाए। होलीका दहन के उपरांत यहां सैंकड़ों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु लकड़ी और राख को अपने घरों में ले गए। मान्यता है कि लकड़ी व राख को घर में ले जाने से बुरी शक्तियों का नाश हो जाता है। और घर में सुख समृद्धि रहती है। भगवान रघुनाथ मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह ने कहा कि होलिका दहन का महुर्त देखा जाता है और पूर्णिमा के दिन होती है और भगत प्रलाद विष्णु भगवान के भक्त थे और उन्हें यातनाएं दी गई और आखिरी यातना में होलिका को बरदान दिया गया था कि वो होलिका अग्नि में जलेगी नहीं। कुल्लू के होलिका दहन की प्राचीन परंपरा का निर्वहन देखें। बहन होलिका ने प्रलाद को गोद में बैठा कर आग में बैठी तो होलिका चादर के साथ आग में जल गई और भगत प्रलाद बच गए जिसके उपलक्ष में हर साल होलिका दहन की परंपरा निभाई जाती है और भगवान रघुनाथ अपने मंदिर से लाव लश्कर के साथ मैदान में आते हैं जहां पर झांड़िया से 2 होलिका विधिवत पूर्जा अर्चना कर 4 चक्कर लगाकर जलाई जाती है। जिसके बाद होली का त्यौहार संपन्न होता है। गवाह - महेश्वर सिंह,मुख्य छड़ीबरदार भगवान रघुनाथ कुल्लू
स्थानीय निवासी नवीन सूद, कहा कि कुल्लू में होलिका दहन प्राचीन समय से ही होता है जहाँ पर भगवान रघुनाथ और भगवान नर्सिंग की होलिका का दहन किया जाता है और लोग बड़ी संख्या में भाग लेते हैं उन्होंने कहा कि होलिका दहन की राख और अगर ने घर ले जाना शुभ माना जाता है और बुरी आत्माओं से निजात मिलती है घर में सुख समृद्धि रहती है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
RKRAJESH KATARIA
FollowMar 04, 2026 08:50:220
Report
RMRakesh Malhi
FollowMar 04, 2026 08:50:070
Report
0
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowMar 04, 2026 08:30:150
Report
ASAvtar Singh
FollowMar 04, 2026 08:19:12Gurdaspur, Punjab:Gurdaspur
पुलिस हत्याकांड मामले में एनकाउंटर के दौरान मारें गए आरोपी रणजीत सिंह के मृतक शव को जिला प्रशासन ने पहुंचाया घर गांव आदिया
0
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 04, 2026 08:03:520
Report
SGSatpal Garg
FollowMar 04, 2026 08:03:430
Report
KBKulbir Beera
FollowMar 04, 2026 08:02:050
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowMar 04, 2026 08:01:480
Report
SGSatpal Garg
FollowMar 04, 2026 07:47:4384
Report
ASAnmol Singh Warring
FollowMar 04, 2026 07:45:430
Report
KCKhem Chand
FollowMar 04, 2026 07:35:050
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 04, 2026 07:32:190
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 04, 2026 07:31:080
Report
