Back
किन्नौर में पहली बार हिम तेंदुआ दिखा, डैम से सुरक्षित रेस्क्यू
BNBISHESHWAR NEGI
Nov 01, 2025 14:46:09
Dhar Chhiling Khola, Himachal Pradesh
किन्नौर में पहली बार दिखा हिम तेंदुआ! डैम में फंसे तेंदुए को वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
किन्नौर।
ऊँचे बर्फ़ीले पहाड़ों में रहने वाला दुर्लभ हिम तेंदुआ (Snow Leopard) अब किन्नौर की घाटियों तक पहुंच गया है। शुक्रवार को जिले के भाबा नगर स्थित 120 मेगावाट की संजय जल विद्युत परियोजना के डैम साइड पर एक रोमांचक दृश्य देखने को मिला, जब एक हिम तेंदुआ परियोजना के फिल्टर इनलेट में जा फंसा。
जैसे ही परियोजना अधिकारियों को इसकी जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन परिक्षेत्र अधिकारी (आरओ) भाबा नगर परमानंद दरेक अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं रामपुर से वन विभाग का रेस्क्यू दल, किन्नौर प्रशासन की ओर से एसपी किन्नौर और फायर ब्रिगेड की टीम (भाबा नगर से) भी राहत कार्य में जुट गए।
शुरुआत में फायर टीम ने सीढ़ी लगाकर तेंदुए को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो पाई। तभी वन अधिकारी परमानंद दरेक ने स्थानीय तकनीकों और साहसिक समझदारी का इस्तेमाल करते हुए बिना किसी उपकरण और चोट के हिम तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बाहर निकलते ही तेंदुआ जंगल की ओर रवाना हो गया।
वन विभाग के अनुसार, हिम तेंदुआ आमतौर पर ऊंची बर्फ़ीली चोटियों पर ही पाया जाता है, और किन्नौर में इसकी मौजूदगी बेहद कम देखी जाती है। लेकिन इस घटना से यह साफ़ संकेत मिला है कि अब भाबा घाटी में भी हिम तेंदुए की मौजूदगी बढ़ रही है, जो जैव विविधता के लिहाज़ से एक सकारात्मक संकेत है।
वन परिक्षेत्र अधिकारी परमानंद दरेक, बीओ उदय लष्टी, वनरक्षक नीरज भारती, तथा फायर ब्रिगेड के संतराम की टीम ने इस अभियान को सफलता तक पहुंचाया।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
SSSanjay Sharma
FollowNov 01, 2025 18:30:410
Report
NLNitin Luthra
FollowNov 01, 2025 18:30:240
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowNov 01, 2025 17:45:420
Report
NSNitesh Saini
FollowNov 01, 2025 17:31:100
Report
AKAshok Kumar1
FollowNov 01, 2025 17:30:190
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 01, 2025 17:15:200
Report
ADAnkush Dhobal
FollowNov 01, 2025 16:32:29Shimla, Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश सरकार ने मोहम्मद नासिर रावत को वक्फ बोर्ड का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया है.
0
Report
ADAnkush Dhobal
FollowNov 01, 2025 16:32:100
Report
NLNitin Luthra
FollowNov 01, 2025 16:32:060
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 01, 2025 16:00:290
Report
MSManish Sharma
FollowNov 01, 2025 14:45:360
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 01, 2025 14:33:120
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 01, 2025 14:33:060
Report
DSDharmindr Singh
FollowNov 01, 2025 14:08:440
Report