Back
जालंधर ज्वेलर लूट पर चन्नी का आक्रोश: लॉ एंड ऑर्डर फेल
SSSanjay Sharma
Nov 01, 2025 17:15:20
Noida, Uttar Pradesh
ज्वेलर लूट कांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचे सांसद चन्नी
बोले- पंजाब सरकार लॉ एंड ऑर्डर में फेल, 3 दिन पहले लूटे गए थे करोड़ों के गहने
जालंधर स्थित भार्गव कैंप में गुरुवार को दिनदहाड़े विजय ज्वेलर की दुकान पर हुई लूट मामले में आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। इसी सिलसिले में आज शाम जालंधर के सांसद और पूर्व CM चरनजीत सिंह चन्नी ने पीड़ित परिवार के साथ मुलाकात की。
चरनजीत सिंह चन्नी ने कहा कि पंजाब सरकार में कानून व्यवस्था फेल हो चुकी है। अब दिन दहाड़े चोरियां और डकैती हो रही है। उन्होंने कहा कि कल वह दिल्ली में थे और आज जालंधर पहुंचते ही पहले ज्वेलर परिवार से मिलने पहुंचे हैं। चन्नी ने कहा कि जालंधर पुलिस को जल्द से जल्द लुटेरों को ट्रेस करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को शर्म आनी चाहिए, पंजाब में रोजाना गोलियां चल रही हैं। लेकिन सरकार ऐसे कंट्रोल नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि इन वारदातों से दुकानदार और लोग काफी सहम में आ गए हैं。
वहीं केंद्र सरकार द्वारा पंजाब यूनिवर्सिटी को लेकर जो आदेश जारी किए गए हैं उसको लेकर संसद ने कहा कि वह केंद्र सरकार के इन आदेशों की निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब यूनिवर्सिटी काफी होशियार बच्चों को पढ़ने में कामयाब रही है। उन्होंने खुद पीएचडी तक का कितने सालों का समय उस यूनिवर्सिटी में बताया है। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्य से भी लोग उसे यूनिवर्सिटी में आकर पढ़ाई कर अपना ज्ञान बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि इन आदेशों के बाद केंद्र सरकार का टोटल राज हो गया है वहां पर लोकतांत्रिक प्रणाली खत्म कर दी गई है। इसके साथ पंजाब के सभी अधिकार खत्म कर दिए गए हैं, जो पंजाब के मेंबर चुने जाते थे अब वह भी नहीं चुने जाएंगे।
वही बिहार इलेक्शंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 3 साल पहले दिया चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा दिए गया बयान पर टिप्पणी की गई थी। उस टिप्पणी पर संसद ने कहा कि प्रधानमंत्री को मेरे से लगता बहुत प्यार है, गुजरात जाते हैं तो मेरा नाम लेते हैं बिहार जाते हैं तो मेरा नाम लेते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को अपने लेवल की बात करनी चाहिए। इतनी बड़ी स्टेज पर जो लहजा उनका था वह उनको शोभा नहीं देता है।
बता दें कि गुरुवार को सुबह 10 बजे हथियारों से लैस तीन नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था। बदमाश दुकान के अंदर घुसे और आते ही ज्वेलर पर पिस्टल तान दी। इसके बाद बदमाशों ने एकाएक दुकान के सभी आभूषणों को अपने बैग में डालना शुरू कर दिया।
शोर कर रहे दुकानदार की तरफ गोली भी चलाने की कोशिश की, लेकिन फायर मिस हो गया। हाथ में लिए तलवार से बदमाशों ने काउंटर के शीशों को तोड़ा और उसमें रखे आभूषण निकाल लिए।
CCTV फुटेज आया सामने
कुछ ही मिनट में कैश और ज्वेलरी लूटकर बदमाश मौके से फरार हो गए थे। इसका CCTV फुटेज भी सामने आया था। इनमें दिखा था कि लुटेरे भेष बदलकर निकल गए और इसके बाद अपने मोबाइल फोन भी स्विच आफ कर लिए। दुकानदार ने दावा किया था कि लुटेरे करीब 1 करोड़ के गहने और नकदी लूट कर ले गए हैं।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
SSSanjay Sharma
FollowNov 01, 2025 18:30:410
Report
NLNitin Luthra
FollowNov 01, 2025 18:30:240
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowNov 01, 2025 17:45:420
Report
NSNitesh Saini
FollowNov 01, 2025 17:31:100
Report
AKAshok Kumar1
FollowNov 01, 2025 17:30:190
Report
ADAnkush Dhobal
FollowNov 01, 2025 16:32:29Shimla, Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश सरकार ने मोहम्मद नासिर रावत को वक्फ बोर्ड का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया है.
0
Report
ADAnkush Dhobal
FollowNov 01, 2025 16:32:100
Report
NLNitin Luthra
FollowNov 01, 2025 16:32:060
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 01, 2025 16:00:290
Report
BNBISHESHWAR NEGI
FollowNov 01, 2025 14:46:090
Report
MSManish Sharma
FollowNov 01, 2025 14:45:360
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 01, 2025 14:33:120
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 01, 2025 14:33:060
Report
DSDharmindr Singh
FollowNov 01, 2025 14:08:440
Report