Back
उपराष्ट्रपति ने हिमाचल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया
VKVipan Kumar
Mar 14, 2026 12:49:20
Dharamshala, Himachal Pradesh
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के 9वें दीक्षांत समारोह में की शिरकत
एंकर : भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को हिमाचल प्रदेश के दौरे पर धर्मशाला पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 9वे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और मेधावी विद्यार्थियों को डिग्रियां व पदक प्रदान किए।
उपराष्ट्रपति के कांगड़ा हवाई अड्डे पर आगमन पर हाल ही में नियुक्त हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कवींद्र गुप्ता, कृषि मंत्री प्रो. चौधरी चंद्र कुमार, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर और कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उनका स्वागत किया। कांगड़ा आगमन पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।
दीक्षांत समारोह में पहुंचने पर विश्वविद्यालय के कुलपति सत प्रकाश बंसल ने उपराष्ट्रपति को पारंपरिक कांगड़ा पेंटिंग और नरसिंगा भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान उपराष्ट्रपति ने 12 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और 8 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान कीं। साथ ही उन्होंने डिग्री प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उपराष्ट्रपति ने इस बात पर भी प्रसन्नता व्यक्त की कि दीक्षांत समारोह में पदक विजेताओं में अधिकांश छात्राएं हैं।
509 विद्यार्थियों को मिली डिग्रियां
कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल के अनुसार इस वर्ष विश्वविद्यालय के 9वें दीक्षांत समारोह में कुल 509 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। इनमें 33 विद्यार्थियों को पीएचडी की उपाधि दी गई, जबकि शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए 32 मेधावी विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। दीक्षांत समारोह की परंपरा के अनुसार सभी विद्यार्थियों ने भारतीय पारंपरिक परिधानों में अपनी उपाधियां ग्रहण की।
अपने संबोधन में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने हिमाचल प्रदेश को देवभूमि और वीरभूमि बताते हुए कहा कि इस राज्य ने देश की सशस्त्र सेनाओं में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल अपनी समृद्ध मेहमाननवाज़ी, संस्कृति और परंपराओं के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है।
उन्होंने आधुनिक विश्वविद्यालयों से फैकल्टी विकास को प्राथमिकता देने, नवाचार को बढ़ावा देने और आपसी सहयोग मजबूत करने पर जोर दिया, ताकि शिक्षा प्रणाली को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाया जा सके।
उपराष्ट्रपति ने विकसित भारत 2047 के विज़न का उल्लेख करते हुए कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने में छात्र और युवा सबसे महत्वपूर्ण हितधारक हैं। उन्होंने समावेशी विकास पर बल देते हुए कहा कि विकास की प्रक्रिया में किसी भी राज्य या समाज के किसी भी वर्ग को पीछे नहीं छोड़ा जाना चाहिए।
राज्यपाल कवींद्र गुप्ता ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का पहली बार हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पहुंचने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय ने जिस तेजी और दूरदर्शिता के साथ अपनी पहचान बनाई है उसमें उससे कुलपति एसपी बंसल के कुशल नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय ने जिन प्रकार शैक्षणिक उत्कृष्टता, शोध नवाचार और पोषक आधारित शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए है। यह वास्तव में बहुत प्रशंसनीय है उन्होंने कहा कि यही कारण है कि आज भारत के माननीय उपराष्ट्रपति जी स्वयं विश्वविद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को पदक और उपाधियां प्रदान करने के लिए यहां उपस्थित हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह गर्व का विषय है की 33 स्वर्ण पदक विजेताओं में से 23 हमारी होनहार बेटियां है। उन्होंने कहा कि यह केवल विश्वविद्यालय के लिए नहीं हिमाचल और देश के लिए भी गौरव का विषय है। राज्यपाल ने कहा कि यह इस बात का प्रमाण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की सोच को साकार करते हुए हमारी बेटियां आज शिक्षा, शोध और नवाचार के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है और देश के भविष्य को उज्जवल बना रही है।
बाईट : सीपी राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति
बाईट : कवींद्र गुप्ता राज्यपाल
बाईट : सत प्रकाश बंसल कुलपति हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विद्यालय धर्मशाला
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
SSSanjay Sharma
FollowMar 14, 2026 14:03:42Noida, Uttar Pradesh:DELHI: AMAR SINGH (CONGRESS): HOME MINISTER AMIT SHAH'S STATEMENT/ DRUGS ISSUE IN PUNJAB/ PM NARENDRA MODI’S STATEMENT/ PUNJAB LEGISLATIVE ASSEMBLY ELECTION 2027/AAP
0
Report
ASAnmol Singh Warring
FollowMar 14, 2026 13:52:2098
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowMar 14, 2026 13:51:4562
Report
MSManish Sharma
FollowMar 14, 2026 13:51:2762
Report
NSNaresh Sethi
FollowMar 14, 2026 13:32:19172
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 14, 2026 13:30:18Noida, Uttar Pradesh:SHIMLA (HIMACHAL PRADESH): HARYANA CONGRESS MLAs RETURN TO HOTEL IN KUFRI POST LUNCH AT CHAIL
116
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 14, 2026 13:20:1299
Report
DSDEVINDER SHARMA
FollowMar 14, 2026 13:16:26203
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 14, 2026 13:01:48179
Report
MJManoj Joshi
FollowMar 14, 2026 12:49:28109
Report
MJManoj Joshi
FollowMar 14, 2026 12:36:54189
Report
RBRohit Bansal
FollowMar 14, 2026 12:36:44159
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 14, 2026 12:34:46111
Report
MSManish Shanker
FollowMar 14, 2026 12:30:28Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:ਸਰਪੰਚ ਹਰਵਿੰਦਰ ਹੈਪੀ ਕਤਲ ਮਾਮਲੇ'ਚ ਮੁੱਖ ਦੋਸ਼ੀ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਬੱਬਲੂ ਨੂੰ ਲਦਾਖ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਲਦਾਖ ਵਿੱਚ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰਨ ਉਪਰੰਤ ਸੀਆਈਏ ਮੋਗਾ ਹਵਾਲੇ ਕੀਤਾ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਮੁਤਾਬਕ ਲੱਦਾਖ ਵਿੱਚ ਬਬਲੂ ਲੁੱਕਿਆ ਹੋਇਆ ਸੀ। ਅੱਜ ਸਵੇਰੇ ਪੁਲਿਸ ਲੇਹ ਤੋਂ ਹਵਾਈ ਜ਼ਹਾਜ ਜ਼ਰੀਏ ਮੋਹਾਲੀ ਲੈਕੇ ਆਈ ਹੈ। ਅੱਜ ਕਿਸੇ ਵੇਲੇ ਵੀ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਬੱਬਲੂ ਦੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰੀ ਪਾ ਕੇ ਅਦਾਲਤ ਵਿੱਚ ਪੇਸ਼ ਕਰੇਗੀ ਹੈ。
284
Report