Back
फतेहपुर में अवैध खनन पर प्रशासन की सख्ती, धारा 163 लागू
BSBhushan Sharma
Jan 25, 2026 08:07:12
Nurpur, Himachal Pradesh
अवैध खनन पर विधायक ने संभाला मोर्चा, कांगड़ा प्रशासन सख्त
भवाणी सिंह पठानिया की पहल रंग लाई, ब्यास नदी क्षेत्र में धारा 163 लागू
जिले कांगड़ा में अवैध खनन के खिलाफ अब प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है। फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में ब्यास नदी और उसके आसपास हो रहे अवैध खनन को लेकर जहां लंबे समय से शिकायतें सामने आ रही थीं, वहीं फतेहपुर के विधायक एवं योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष, केबिनेट रैंक प्राप्त भवानी सिंह पठानिया की सक्रिय भूमिका के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। जिला दंडाधिकारी कांगड़ा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत आदेश जारी कर खनन गतिविधियों पर कड़े प्रतिबंध लगाए हैं।
दरअसल, फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के मंड एरिया में बहने वाली ब्यास नदी में बरसात और पौंग बांध से पानी छोड़े जाने के दौरान हर साल तबाही का मंजर देखने को मिलता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ब्यास नदी और उसके आसपास हो रहे अवैध खनन के कारण पानी का बहाव रिहायशी इलाकों की ओर मुड़ जाता है, जिससे जान-माल का खतरा बढ़ जाता है। इसी को लेकर स्थानीय लोगों ने अवैध खनन के खिलाफ मोर्चा खोल रखा था और लगातार प्रशासन को शिकायतें दी जा रही थीं।
फतेहपुर विधानसभा के विधायक एवं योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया ने अवैध खनन के खिलाफ खुद मैदान में उतरकर मोर्चा संभाला। पिछले दिनों विधायक ने न केवल ब्यास नदी में जाकर स्थिति का जायजा लिया, बल्कि विधानसभा सत्र के दौरान भी अवैध खनन के खिलाफ सख्त कानून बनाने की जोरदार मांग उठाई थी। उनकी पहल और दबाव के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और अवैध खनन पर शिकंजा कसने की प्रक्रिया तेज हुई।
जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा (IAS) ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत फतेहपुर उपमंडल के अंतर्गत ब्यास नदी, रे, टटवाली और रियाली ग्राम पंचायत क्षेत्रों में खनन गतिविधियों पर सख्त प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश ब्यास नदी पर बने गेट नंबर-52 के डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में अवैध खनन और खनिज सामग्री की अनियमित आवाजाही की शिकायतों के बाद लागू किए गए हैं。
जारी आदेशों के अनुसार, संबंधित क्षेत्रों में शाम 5 बजे से सुबह 6 बजे तक सभी प्रकार की खनन गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। खनन और लोडिंग का कार्य केवल सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक किया जा सकेगा, जबकि खनिज सामग्री से लदे टिप्पर और ट्रकों की आवाजाही सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक ही अनुमन्य होगी। प्रशासन का कहना है कि यह कदम जन सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है।
वहीं आदेशों की सख्ती से अनुपालना सुनिश्चित कराने के लिए पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है। पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है और अवैध खनन पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
कुलभूषण वर्मा, एसपी, जिला पुलिस नूरपुर
जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी आदेशों की सख्ती से पालना करवाई जाएगी। ब्यास नदी और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस की नियमित गश्त बढ़ा दी गई है। अवैध खनन, लोडिंग या नियमों के उल्लंघन पर संबंधित लोगों के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कुल मिलाकर, विधायक भवानी सिंह पठानिया की सक्रिय पहल और प्रशासन की सख्ती से अब फतेहपुर क्षेत्र में अवैध खनन पर लगाम लगने की उम्मीद जगी है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि नियमों की अनदेखी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
MSManish Shanker
FollowJan 25, 2026 10:00:140
Report
HSHarmeet Singh Maan
FollowJan 25, 2026 09:49:580
Report
ASAnmol Singh Warring
FollowJan 25, 2026 09:49:270
Report
DSDharmindr Singh
FollowJan 25, 2026 09:49:160
Report
MSManish Shanker
FollowJan 25, 2026 09:48:55Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:ਮੋਹਾਲੀ ਦੇ ਸੈਕਟਰ 89 ਵਿਖੇ ਤੇਜ਼ ਰਫਤार BMW ਕਾਰ ਨੇ ਖੜੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਨੂੰ ਮਾਰੀ ਟੱਕਰ, ਜੋ ਕਿ ਮੌਕੇ ਤੇ 16 ਸਾਲਾਂ ਸਾਹਿਬ ਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਦੀ ਮੌਤ ਨਾਲ ਸੰਬੰਧਿਤ ਹੈ; ਦੂਸਰਾ ਮੌਜੂਦਾ ਜਖਮੀ ਹਾਲਤ ਵਿੱਚ ਮోਹਾਲੀ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਭਰਤੀ ਹੋਇਆ.
0
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowJan 25, 2026 09:46:380
Report
VKVarun Kaushal
FollowJan 25, 2026 09:35:030
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowJan 25, 2026 09:31:190
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowJan 25, 2026 09:31:010
Report
RBRohit Bansal
FollowJan 25, 2026 09:21:100
Report
DSDharmindr Singh
FollowJan 25, 2026 09:06:370
Report
MSManish Shanker
FollowJan 25, 2026 09:05:530
Report
BNBISHESHWAR NEGI
FollowJan 25, 2026 09:05:030
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowJan 25, 2026 09:04:520
Report
KSKapil sharma
FollowJan 25, 2026 09:00:42Noida, Uttar Pradesh:शिमला की सड़कों पर भारी ट्रैफ़िक जाम
बड़ी संख्या में पहाड़ों की रानी शिमला पहुंच रहे सैलानी
सड़कों पर रेंग-रेंगकर चल रहीं गाड़ियां
कई सैलानियों को पैदल ही पहुंचना पड़ रहा रिज-मालरोड
0
Report