Back
हिमाचल में चंदा राज के खिलाफ परमार का सरकार पर तीखा हमला
VKVipan Kumar
Dec 19, 2025 07:03:29
Dharamshala, Himachal Pradesh
हिमाचल को ‘चंदा राज’ की ओर धकेल रही स Sukhhū सरकार : विपिन सिंह परमार
आर्थिक कुप्रबंधन की पराकాష्ठा सरकारी आयोजन भी अब जनता के पैसों से
कांग्रेस का नया मॉडल टैक्स के बाद कार्निवल टैक्स! व्यापारियों से उगाही का खुला खेल : परमार
हिमाचल प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक विपिन सिंह परमार ने कांगड़ा वैली कार्निवल के नाम पर व्यापारियों से आर्थिक सहयोग वसूलने के मामले को लेकर कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह घटना साफ दर्शाती है कि कांग्रेस सरकार अब संस्कृति की आड़ में सरकारी उगाही को अपनी नीति बन चुकी है। उन्होने कहा कि कार्निवल के आयोजन को लेकर उपायुक्त कार्यालय द्वारा खाद्य आर्पूित विभाग को जारी एक पत्र इस का बात का परिणाम भी है।
विपिन परमार ने कहा कि सिविल सप्लाई विभाग के कांगड़ा जिला नियंत्रक का पत्र सोशल मीडिया में वायरल होना इस बात का पुख्ता सबूत है कि सरकारी कार्यक्रमों के लिए बजट बनाने के बजाय जनता और व्यापारियों की जेब पर डाका डाला जा रहा है। यह सहयोग नहीं, बल्कि दबाव और भय के माहौल में की जा रही जबरन वसूली है।
उन्होंने कहा कि यदि सरकार वास्तव में कांगड़ा वैली कार्निवल जैसे आयोजनों को लेकर गंभीर है, तो बजट में इसके लिए स्पष्ट प्रावधान क्यों नहीं किए गए। सरकार की नीयत और वित्तीय कुप्रबंधन इस पूरे मामले में साफ झलकता है।
परमार ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार प्रदेश को धीरे-धीरे “चंदा राज” की ओर धकेल रही है —
पहले टैक्स बढ़ाए गए, अब सरकारी आयोजनों के नाम पर वसूली की जा रही है।
यह कांग्रेस की जनविरोधी सोच और विफल शासन का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार आर्थिक संकट का रोना रोती है, दूसरी ओर भव्य आयोजनों की आड़ में व्यापारियों से पैसे ऐंठे जा रहे हैं। तीन साल के शासन में विकास ठप है, रोजगार समाप्त हो चुके हैं और अब व्यापार वर्ग को भी निशाना बनाया जा रहा है।
विपिन सिंह परमार ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि दोषी अधिकारियों पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कांग्रेस सरकार ने उगाही की यह नीति तुरंत बंद नहीं की, तो भाजपा व्यापारियों और आम जनता के हितों की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरकर निर्णायक संघर्ष करेगी。
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
SSSanjay Sharma
FollowDec 19, 2025 08:34:330
Report
AMAjay Mahajan
FollowDec 19, 2025 08:34:060
Report
RBRohit Bansal
FollowDec 19, 2025 08:30:480
Report
KBKulbir Beera
FollowDec 19, 2025 08:17:500
Report
MSManish Shanker
FollowDec 19, 2025 08:06:450
Report
SSSandeep Singh
FollowDec 19, 2025 08:05:360
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowDec 19, 2025 08:04:010
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowDec 19, 2025 07:55:110
Report
SSSandeep Singh
FollowDec 19, 2025 07:46:590
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowDec 19, 2025 07:33:590
Report
MJManoj Joshi
FollowDec 19, 2025 07:32:210
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowDec 19, 2025 07:16:550
Report
SGSatpal Garg
FollowDec 19, 2025 07:06:380
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowDec 19, 2025 06:51:180
Report