Back
पालमपुर का ट्यूलिप गार्डन देश का पहला हिमालयी फूल बाग बन गया
VKVipan Kumar
Feb 12, 2026 12:57:12
Dharamshala, Himachal Pradesh
पालमपुर में शुरू हुआ हिमाचल प्रदेश का पहला और देश का दूसरा टयूलिप गार्डन। इस बार 50 हजार पौधों की छह किस्में खिला रहीं है रंग। पालमपुर के ट्यूलिप गार्डन की बढ़ती लोकप्रियता, अब तक चार लाख से अधिक पर्यटक कर चुके हैं भ्रमण। दिल्ली में खिले हिमालयी ट्यूलिप, सी.एस.आई.आर.-पालमपुर संस्थान ने एनडीएमसी को दिए 22 हजार टयूलिप बल्ब। धर्मशाला: धौलाधार की वादियों में खूबसूरत रंग-बिरंगे फूलों के साथ सीएसआईआर-हिमालय जैवसंपदा प्रौद्योगिकी संस्थान पालमपुर का ट्यूलिप गार्डन देश-विदेश में पहचान बना चुका है। ट्यूलिप गार्डन आज दर्शकों के लिए खोल दिया गया। कश्मीर के बाद देश का दूसरा और प्रदेश का पहला ट्यूलीप गार्डन कुछ वर्ष पूर्व पालमपुर में हिमालय जैवसंपदा प्रौद्योगिकी संस्थान में स्थापित किया गया था। इसमे ट्यूलिप्स की विभिन्न प्रजातियों को लगाया जाता है, यह गार्डन हिमाचल प्रदेश की प्राकृतिक सौंदर्य को बढ़ावा एवं पर्यटन को अग्रसर करने में मदद कर रहा है। पालमपुर स्थित आईएचबीटी संस्थान केंद्र सरकार और सीएसआईआर द्वारा 2022 को शुरु किए गए फ्लोरीकल्चर मिशन के तहत फूलोत्पादन को प्रोत्साहित कर रहा है। इससे अधिक से अधिक किसानों को जोड़ की उनकी आय दोगुना करने की योजना पर काम किया जा रहा है। गौर रहे कि हालैंड ट्यूलिप के फूलों की सबसे अधिक पैदावार करने वाला देश है और हालैंड में तैयार किए जा रहे बल्ब ही बाकि देशों द्वारा आयात किए जाते हैं। भारत में भी हालैंड से ही ट्यूलिप के बल्ब मंगवाए जाते रहे हैं लेकिन अब आईएचबीटी के वैज्ञानिकों के प्रयासों ने देश में फूलों की खेती में एक बड़े बदलाव का संकेत दे दिया है। अब नए रंग-बिरंगे फूलों के साथ ट्यूलिप गार्डन एक बार फिर लोगों को आकर्षित करने को तैयार है। बीते वर्षों के दौरान लाखों की संख्या में लोग सीएसआईआर-हिमालय जैवसंपदा प्रौद्योगिकी संस्थान पालमपुर में ट्यूलिप गार्डन देखने पहुंच चुके हैं। इस बार यहां पहुंचने वाले लोगों का आंकड़ा एक लाख से अधिक रहने की संभावना जताई जा रही है। आईएचबीटी संस्थान ने ट्यूलिप बल्ब प्रोडक्शन पर काम किया है उसके बेहतरीन परिणाम आ रहे हैं। निदेशक, सी.एस.आई.आर.-हिमालय जैवसंपदा प्रौद्योगिकी संस्थान पालमपुर डॉ. सुदेश कुमार यादव ने कहा कि संस्थान जब से ट्यूलिप गार्डन को शुरू किया गया है तब से पिछले वर्ष तक 4 लाख से उपर दर्शक इसे देखने के लिए आ चुके है और इस बार भी दर्शकों का आंकड़ा एक लाख से अधिक रहने की संभावना है। फ्लोरीकल्चर मिशन के तहत संस्थान का यह कदम इस क्षेत्र के बहुत ही लाभकारी रहा है। डॉ. सुदेश कुमार यादव ने कहा कि ट्यूलिप पर्यटक को आकर्षित करेगा बल्कि जो विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों में संभावनाएं हैं उन्हें भी एक्सप्लोर करने की एक नई दिशा मिल रही है। संस्थान कुछ कंपनियों के साथ मिलकर बल्ब प्रोडक्शन पर काम कर रहा है जिसमें और ऑफ-सीजन में ट्यूलिप लेने की कोशिश की जा रही और इस क्षेत्र में विभिन्न प्रयोग किए जा रहे हैं। डॉ. सुदेश कुमार यादव ने कहा कि इस वर्ष दिल्ली सी.एस.आई.आर. मुख्यालय में भी 1000 से ज्यादा ट्यूलिप लगाए गए हैं वह भी आम जनता के लिए खोला दिया गया है और वही नई दिल्ली नगर निगम ने ट्यूलिप को लेकर हिमालय जैव संपदा प्रौद्योगिकी संस्थान पालमपुर के साथ एग्रीमेंट किया है जिसके तहत वहां पर संस्थान द्वारा इस वर्ष 22000 ट्यूलिप बल्ब दिए गए हैं। सी.एस.आई.आर- हिमालय जैवसंपदा प्रौद्योगिकी संस्थान पालमपुर प्रधान वैज्ञानिक डॉ भव्य भार्गव ने कहा कि ट्यूलिप गार्डन आज दर्शकों के लिए खोल दिया गया। इस बार ट्यूलिप की 6 किस्मों के 50000 बल्ब(पौधे) लगाए गए है पिछले वर्ष लगभग 1 लाख लोगों ने इसको देखने आए थे और इस बार इससे ज्यादा लोगों के आने की सम्भावना है। संस्थान में ट्यूलिप के उपर काफी शोध कार्य किए जा रहे है जिसमें कम समय में ट्यूलिप की फूल तैयार हो ओर किसानो को हम सशक्त कर सके। ट्यूलिप बल्ब को आयात किया जाता है आयात को कम करने के लिए संस्थान के द्वारा काफी कार्य किया जा रहा है। हमने 5 साल में 23 लाख ट्यूलिप बल्ब तैयार करने का लक्ष्य रखा है जिसके लिए संस्थान प्रयासरत है。
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
RKRAJESH KATARIA
FollowFeb 12, 2026 14:18:540
Report
KBKulbir Beera
FollowFeb 12, 2026 14:16:190
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 12, 2026 14:07:030
Report
ASAnmol Singh Warring
FollowFeb 12, 2026 14:02:290
Report
MJManoj Joshi
FollowFeb 12, 2026 14:01:010
Report
MJManoj Joshi
FollowFeb 12, 2026 14:00:480
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 12, 2026 13:51:36Noida, Uttar Pradesh:Press conference by Sheetal Angural on Aam Aadmi Party Aam Aadmi Party - Punjab baseless allegations of Operation Lotus against Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Punjab
0
Report
AJAnil Jain
FollowFeb 12, 2026 13:49:280
Report
MSManish Sharma
FollowFeb 12, 2026 13:48:520
Report
MJManoj Joshi
FollowFeb 12, 2026 13:47:030
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 12, 2026 13:35:050
Report
VSVARUN SHARMA
FollowFeb 12, 2026 13:31:530
Report
ADAnkush Dhobal
FollowFeb 12, 2026 13:31:180
Report
VKVipan Kumar
FollowFeb 12, 2026 13:31:000
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 12, 2026 13:19:230
Report